Posts

IPL 2021: RR Vs PBKS - मयंक-राहुल पर भारी पड़ा Tyagi का अंतिम ओवर।

Image
#Match 32 IPL 2021 के मैच में राजस्थान रॉयल्स(RR) ने पंजाब किंग्स(PBKS) पर 2 रनों की शानदार जीत की। इस जीत के साथ RR पॉइंट्स टेबल में पाँचवें स्थान पर आ गया। टॉस जीतकर राजस्थान ने यशस्वी जायसवाल, महिपाल के गदर मचाने वाले खेल से 185 रन बनाये। जवाब में पंजाब की टीम 183 रन ही बना सकी।  इस हाई स्कोरिंग मैच में बल्लेबाजों ने जम कर गेंदबाजों को कूटा। पर गेंदबाज भी कम नहीं। पहले मोहम्मद शमी और अर्शदीप ने तो दूसरी पारी में कार्तिक त्यागी ने  विकेट लिए और मैच में बल्लेबाजों के दबदबे पर अंकुश लगाया। त्यागी ने आईपीएल इतिहास में दूसरी बार अंतिम ओवर में 4 रन डिफेंड किया। # लुइस और यशस्वी धुआँधार शुरुवात अक्सर RR के ओपनर अच्छी शुरवात नहीं कर पाते परन्तु आज अलग दिन था और अलग ओपनर। राजस्थान की तरफ से अपना पहला मैच खेलने वाले एवन लूइस(Evin Lewis) ने आते ही अपने हाथ खोलने शुरू कर दिए। ताबड़तोड़ 21 गेंदों में 7 चौके और 1 छक्के लगाकर 36 रन बना डाले। यशस्वी जायसवाल(Yashasvi Jaiswal) के साथ 54 रन की साझेदारी कर डाली।  इनको देख यशस्वी ने भी बल्ला भांजना शुरू कर दिया। देखते-ही-देखते 36 गेंदों में ...

IPL 2021: RR Vs PBKS - मयंक-राहुल पर भारी पड़ा Tyagi का अंतिम ओवर।

Image
#Match 32 IPL 2021 के मैच में राजस्थान रॉयल्स(RR) ने पंजाब किंग्स(PBKS) पर 2 रनों की शानदार जीत की। इस जीत के साथ RR पॉइंट्स टेबल में पाँचवें स्थान पर आ गया। टॉस जीतकर राजस्थान ने यशस्वी जायसवाल, महिपाल के गदर मचाने वाले खेल से 185 रन बनाये। जवाब में पंजाब की टीम 183 रन ही बना सकी।  इस हाई स्कोरिंग मैच में बल्लेबाजों ने जम कर गेंदबाजों को कूटा। पर गेंदबाज भी कम नहीं। पहले मोहम्मद शमी और अर्शदीप ने तो दूसरी पारी में कार्तिक त्यागी ने  विकेट लिए और मैच में बल्लेबाजों के दबदबे पर अंकुश लगाया। त्यागी ने आईपीएल इतिहास में दूसरी बार अंतिम ओवर में 4 रन डिफेंड किया। # लुइस और यशस्वी धुआँधार शुरुवात अक्सर RR के ओपनर अच्छी शुरवात नहीं कर पाते परन्तु आज अलग दिन था और अलग ओपनर। राजस्थान की तरफ से अपना पहला मैच खेलने वाले एवन लूइस(Evin Lewis) ने आते ही अपने हाथ खोलने शुरू कर दिए। ताबड़तोड़ 21 गेंदों में 7 चौके और 1 छक्के लगाकर 36 रन बना डाले। यशस्वी जायसवाल(Yashasvi Jaiswal) के साथ 54 रन की साझेदारी कर डाली।  इनको देख यशस्वी ने भी बल्ला भांजना शुरू कर दिया। देखते-ही-देखते 36 गेंदों में ...

KKR का नया तुरुप का पत्ता वरुण चक्रवर्ती

Image
कोलकाता नाईट राइडर्स(KKR)के मिस्ट्री स्पिनर Varun Chakravarthy ने RCB के खिलाफ फ्लैट पिच पर जबरदस्त गेंदबाजी कर T20 वर्ल्ड कप में अपने सिलेक्शन को सही साबित किया। यह इस लिए भी जरूरी है क्योंकि WC T20 UAE में ही खेला जाना है। इस प्रदर्शन के बाद उनका आत्मविश्वास भी बढ़ा होगा। टीम में हरभजन सिंह(Harbhajan Singh) जैसा अनुभवी गेंदबाज होने के बावजूद KKR अब उन्हें भविष्य के मुख्य स्पिनर के तौर पर देख रही है।  भारतीय टीम की तरफ से श्रीलंका दौरे पर भी उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया था। केकेआर मैनेजमेंट, कोच और कप्तान इयान मोर्गन उनपर लगातार भरोसा भी दिखा रहे हैं। जिसका परिणाम कल हुए RCB के विरुद्ध मैच में भी दिखा। 4 ओवर में 13 रन देकर 3 महत्वपूर्ण विकेट लिए। इसके बाद क्रिकेट कॉमेंटेटर हर्षा भोगले ने कहा, "ICC T20 World Cup में कुछ टीमें इस मैच की फुटेज मांग रही हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह चक्रवर्ती क्या है। जब वरुण चक्रवर्ती को बड़ा विकेट मिलता है तो आपको उनकी कूल, तथ्यात्मक प्रतिक्रिया से प्यार करना होगा। मानो कहूं, मैं गेंदबाज हूं, यह मेरा काम है, कोई बड़ी बात नहीं! उसे गेंदबाजी करत...

IPL2021, RCB vs KKR: विराट के 200वें मैच में RCB ढेर, KKR शेर!

Image
#Match31 आईपीएल सेकंड लेग(IPL Second Leg) के दूसरे मैच में भी रोमांच जारी रहा। रॉयल चैलेंजर बंगलौर(RCB) और कोलकाता नाईट राइडर्स(KKR) के बीच खेले गए मैच में बंगलोर की टीम 92 रन बना सकी और ऑल आउट हो गई। जवाब में कोलकाता ने 60 बॉल रहते ही मैच को 9 विकेट से जीत लिया। #Flop हुए Virat कल ही इस सीजन की समाप्ति पर RCB की कप्तानी छोड़ने का एलान करने वाले कोहली ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। और कल की तरह आज भी तेज गेंदबाजों का जलवा जारी रहा। अपना 200वां आईपीएल मैच खेलने वाले कप्तान विराट कोहली(Virat Kohli) सिर्फ 5 रन बनाकर प्रसिद्ध कृष्णा के गेंद पर एल्बीडब्ल्यू हो गए। इस तरह अपने नाम पर एक अनचाहा रिकॉर्ड जोड़ लिया। यह पहली बार है जब कोहली आईपीएल में लगातार 3 बार बिना किसी फील्डर की मदद से आउट हो गए।  #RCB के धुरंधर हुए ढेर कोहली के जाने भर की देर थी। इसके बाद तो विकेट पतझड़ की तरह गिरते चले गए। क्या देवदत्त पडीक्कल, क्या एबी डिविलियर्स और क्या मैक्सवेल सब-के-सब ढेर। सभी आया राम, गया राम की मुद्रा में आ गए थे। बंगलौर की तरफ से सबसे ज्यादा योगदान देवदत्त पडीक्कल (Devdutt Pad...

RCB की कप्तानी भी छोड़ रहे हैं कोहली।

Image
करियर के बुरे दौर से जूझ रहे हैं कोहली  विराट कोहली! किंग कोहली! भारतीय टीम के कप्तान। पिछले कई दिनों से वो लगातार चर्चा में हैं। और यह उनके करियर का सबसे कठिन दौर है। बल्लेबाजी में काफी समय से तिहरे अंक तक नहीं पहुंचे। पिछले सप्ताह ही उन्होंने घोषणा की कि वर्ल्ड कप के बाद वो भारतीय टी 20 टीम की कप्तानी छोड़ देंगे। और कल ही उन्होंने एक और घोषणा कर दी जो उनके लिए भी कठिन रहा होगा। #क्या घोषणा की कोहली ने? कल रविवार(19 सितम्बर 2021) के दिन विराट ने घोषणा की कि IPL 2021 ख़त्म होने के बाद रॉयल चैलेंजर बेंगलोर(RCB) की कप्तानी छोड़ देंगे । उन्होंने साथ ही यह भी कहा की वो अपने अंतिम मैच तक RCB की तरफ से खेलते रहेंगे। हालांकि आईपीएल 2021 में अभी तक टीम का प्रदर्शन शानदार रहा है। टीम अभी रैंकिंग में तीसरे स्थान पर है। फिर भी यह ऐलान चौंकाने वाला है।  RCB  के ट्विटर हैंडल से विराट के वीडियो के माध्यम से इसकी घोषणा की। विराट के कप्तानी छोड़ते हुए बोले, "बतौर आरसीबी कप्तान ये मेरा आखिरी आईपीएल है। हालांकि मैं बतौर खिलाड़ी अपने आखिरी आईपीएल मैच तक आरसीबी के लिए खेलता रहूंगा। मैं सभी आरसी...

CSK vs MI: रितुराज की साहसी पारी ने MI को धोया। CSK टेबल में No.1

Image
आईपीएल(IPL) का सेकंड लेग शुरू हो गया। चेन्नई टीम ने रितुराज की तूफानी पारी और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर सेकंड लेग का पहला मैच जीत लिया और पॉइंट्स टेबल पर नंबर 1 पर पहुँच गई।  पहला मैच IPL की दो धुरंधर टीम की बीच शुरू हुआ। रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस(Mumbai Indians) और धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स(Chennai Super Kings)। रोहित के फिट नहीं होने के कारण केरोन पोलार्ड धोनी के साथ टॉस उड़ाने आये। टॉस जीतकर सुपर किंग्स ने बल्लेबाजी चुनी। जो चेन्नई के लिए घातक साबित हुआ।  #Boult का करंट  बस फिर क्या पोलार्ड के गेंदबाजों ने पहले ओवर से ही शुरू कर दी तबाही। पहला झटका पहले ओवर में बोल्ट(Trent Boult) ने ही दिया। ओपनर फाफ डु प्लेसिस (Faf du Plessis) को एडम मिल्ने(Adam Milne) के हाथों कैच कराकर। अगली ही ओवर में मिल्ने ने भी अपना जलवा दिखाया। मोइन अली(0 रन) को खाता भी नहीं खोलने दिया। इसी बीच रायडू को रिटायर हर्ट होना पड़ा। फिर भी मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों ने कोई भी नरमी नहीं दिखाई बल्कि और भी निर्मम हो गए। इस बार फिर बोल्ट की बारी थी। 'मिस्टर IPL' सुरेश रैना को 4 रनों पर...

कौन बनेगा टी 20 का नया कप्तान? रेस में तीन नाम।

Image
टी 20 के लिए कप्तान चुनना BCCI के लिए माथा पच्ची।  कप्तान कोहली ने T20 की कप्तानी छोड़ने का एलान कर दिया है। वर्कलोड के कारण किंग कोहली वर्ल्ड कप के बाद टी20 की कप्तानी से हट जायेंगे और विशेषज्ञ बल्लेबाज के रूप में खेलते रहेंगें।  तो कौन होगा कोहली का कप्तान? अब माथा पच्ची करनी है BCCI को। अब उनके पास एक महीने का समय है। और विकल्प भी हैं। बस पक्का करना है की कौन होगा टी20 भारत का कप्तान। रेस में तीन नाम आगे चल रहे हैं।  रोहित शर्मा रेस में सबसे आगे उपकप्तान रोहित शर्मा(Rohit Sharma) हैं। इनको कप्तान बनाने के सिफारिश कई दिनों से हो रही है। पूर्व खिलाड़ी, फैंस सब इनके पीछे पड़े हैं। हो भी क्यों न? इन्होने अपनी कप्तानी का जादू दिखाया भी है सभी को आईपीएल में। पांच बार मुंबई इंडियंस(Mumbai Indians) को ख़िताब दिला चुके हैं। 2019 से इनकी बल्लेबाजी भी फॉर्म में चल रही है।  कई मैचों में कोहली के फील्ड से जाने के बाद कार्यवाहक कप्तान भी बने हैं और उनके फैसले सटीक साबित हुए हैं। इसलिए रोहित के कप्तान बनने की सम्भावना ज्यादा है। के एल  राहुल  के एल राहुल(KL Rahul) अच्छे वि...

विराट ने T20 की कप्तानी छोड़ी।

Image
पिछले कई दिनों से चल रही भारतीय टीम की बड़ी हलचल को विराम लग गया। पिछले कई दिनों से रोहित और विराट के फैन ट्विटर पर जंग कर रहे थे। कई पूर्व क्रिकेटर भी स्प्लिट कॅप्टेन्सी पर अपनी राय रख रहे थे। तब BCCI को खुद आकर इसपर विराम लगते हुए कहना पड़ा की हम इस तरह की किसी भी बात पर विचार नहीं कर रहे हैं। परन्तु आज गुरूवार के दिन वो सभी कयास सही साबित हुए और कप्तान विराट ने T20 फॉर्मेट कॅप्टेन्सी से इस्तीफा देने का एलान किया । हालाँकि वो यह छोटा फॉर्मेट खेलते रहेंगे।  विराट ने सोशल मीडिया के जरिये इस बात की जानकारी दी। उन्होंने UAE में होने वाले T20 विश्वकप के बाद T20 टीम की  कप्तानी छोड़ने का निर्णय लिया। उन्होंने वर्कलोड को कप्तानी छोड़ने के मुख्य कारण बताया। उन्होंने टेस्ट और ODI में टीम के बेहतर नेतृत्व करने की बात कही।  विराट ने सोशल मीडिया पर दी हुई चिट्ठी में अपने कप्तानी छोड़ने के बारे में लिखते हुए कहा, "मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि मैंने सिर्फ भारत का प्रतिनिधित्व ही नहीं किया बल्कि अपनी पूरी क्षमता के साथ टीम की कप्तानी भी की। मैं हर उस शख्स को शुक्रिया अदा करना चाहता हूं, जिसन...

'यॉर्कर किंग' मलिंगा ने लिया संन्यास। विश्वकप टी20 टीम में नहीं मिली जगह।

Image
घुंघराले और रंगीन बालों वाले 'यॉर्कर किंग' के नाम से मशहूर लसिथ मलिंगा(Lasith Malinga) ने आज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों संन्यास की घोषणा की। T20 वर्ल्ड कप के लिए श्रीलंका टीम(Sri Lanka) में मलिंगा का न चुना जाना उनके संन्यास का कारण बना। एक समय श्रीलंका टीम चामिंडा वास, मुरलीधरन और मलिंगा की तिकड़ी के साथ क्रिकेट के हर फॉर्मेट में शक्तिशाली नजर आती थी। चामिंडा वास के बाद मलिंगा ने ही श्रीलंका की तेज गेंदबाजी को संभाला था। लगातार चोट से परेशान होने के कारण वर्ष 2011 में टेस्ट से और 2019 में ODI से इस 38 वर्षीय खिलाड़ी ने संन्यास लिया था। मलिंगा सभी फ्रेंचाइज़ी क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। ऐसी आशा थी की इस साल होने वाले T20 वर्ल्ड कप के बाद वो क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे। परन्तु, वर्ल्ड कप के 15 सदस्यीय टीम में नहीं चुने जाने के कारण उन्होंने संन्यास ले लिया।  मलिंगा ने ट्विटर पर अपने संन्यास का एलान किया और वीडियो भी साझा किया।  ‘आज मेरे लिए बेहद ख़ास दिन है। मैं उन सभी का दिल से धन्यवाद करना चाहता हूं।  जिन्होंने T20 करियर में मेरा भरपूर साथ दिया।  मुझे सप...

T20 विश्वकप में Dhoni की एंट्री, विराट के हाथ में टीम की कमान।

Image
बुधवार के दिन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड(BCCI) ने आगामी टी-20 विश्व कप के लिए 15 सदस्य भारतीय टीम की घोषणा की। इसमें आश्चर्यजनक रूप से धोनी को भी टीम में शामिल किया गया है। टीम की कमान विराट कोहली(Virat Kohli) को सौंपी गई है तो कई बड़े खिलाड़ियों का नाम इस लिस्ट से नदारद है। जबकि कई नए युवा चेहरों को इसमें शामिल किया गया है। टीम सिलेक्शन में कई चौंकाने वाले फैसले लिए गए। 4 साल के बाद लिमिटेड और फॉर्मेट में रविचंद्रन अश्विन(R Ashwin) की वापसी हुई है और टी-20 और IPL में अच्छा प्रदर्शन करने वाले युजवेंद्र चहल और ओपनर शिखर धवन को बाहर का रास्ता दिखाया गया है। चहल का बाहर जाना चौंकाने वाला रहा क्योंकि RCB से खेलने वाले चहल विराट के पसंदीदा खिलाड़ी भी रहे हैं। विराट ने कई बार चहल को अश्विन और कुलदीप के ऊपर तरहीज दी थी। टीम में रिजर्व खिलाड़ियों को भी शामिल किया गया है। गेंदबाजी इंतजार का फल मीठा होता है। सबसे ज्यादा चौंकाने वाला नाम रविचंद्रन अश्विन का है जिन्होंने 4 सालों से किसी भी तरह से लिमिटेड ओवर फॉर्मेट में अपनी शिरकत नहीं की थी और अब वह डायरेक्ट T20 वर्ल्ड कप में खेलते हुए दिखें...

कौन हैं 'विराट' जीत के नायक

Image
न्यू टीम इंडिया। जिसका सपना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देखते हैं। जो दुश्मन को उसी अंदाज़ में जवाब देना जनता है। और ऐसी ही है किंग विराट की टीम इंडिया जो हारा हुआ मैच भी जबड़े से खींच लाना जानती है। हाल में हुए सभी विदेशी धरती पर हुए मैचों के परिणाम से यही कहा जा सकता है।  पहली पारी में 191 रनों पर ALL OUT और 99 रनों से पिछड़ने के बाद भी भारत ने इंग्लैंड को चौथे टेस्ट मैच में 157 रनों से हरा दिया। इसी के साथ भारतीय टीम ने सीरीज में 2-1 की बढ़त भी बना ली। भारतीय टीम ने ये मैच किसी एक खिलाड़ी के प्रदर्शन से नहीं जीती है बल्कि कई सूरमाओं का योगदान है।  आइये देखते हैं वे कौन कौन से योद्धा हैं जिनके कारण टीम जीत सकी।  #शार्दुल ठाकुर भाई, इनका खेल तो ऑस्ट्रेलिया दौरे से तो निखरता ही जा रहा है। कंगारुओं को उनके देश में हारने में बल्ले और गेंद से जो योगदान दिया उसी का एक और नमूना ओवल के मैदान पर भी दिखाया। पहली पारी में टीम 127 पर जब सात विकेट खो कर लड़खड़ाती नजर आई तब 'पालघरचा राजा' शार्दुल ठाकुर ने अपने बल्लेबाजी का कौशल दिखाना शुरू किया। और बल्ला तो ऐसा भांजा की बॉथम के सबसे तेज अर्धश...

ठाकुर तो कमाल कर गयो! इयान बॉथम(Ian Botham) के रिकॉर्ड को तोड़ा।

Image
2 सितम्बर 2021 को  भारत और इंग्लैंड(India Vs England) के बीच सीरीज का चौथा मैच शुरू हुआ। लगता है टीम इंडिया अभी तीसरे टेस्ट की हार भुला नहीं पाई थी और इस बार पिछली बार से दोगुना से थोड़ा ज्यादा रन बना लिए और १९१ पर पूरी टीम पवेलियन में चाय पी रही थी।  पर भाई, 127 स्कोर पर इंडिया के 7 विकेट गिर गए थे उसके बाद तो टेस्ट टेस्ट न रहा। मतलब इत्ता की जैसे ये कोई टेस्ट मैच नहीं कोई T20 मैच चल रहा हो। रोहित, पुजारा, पंत, रहाणे जैसे बल्लेबाजों से तो गेंद भी छुई नहीं जा रही थी। एक-एक कर सब चलते बने। लगा की टीम तो गई! पर तभी आया 'ठाकुर', अरे शोले वाले नहीं अपनी टीम इंडिया वाले! शार्दुल ठाकुर(Shardul Thakur)! पालघर वाले, मुंबई से सटा जिला।  एक तो दुःख हो रहा था कि इस बार भी टीम 150 तक नहीं पहुँच पायेगी। पर शार्दुल ने तो आकर ऐसा धमाका मचाया कि कुछ देर के लिए रुट के भी रुट उखड़ने लगे।  ये पारी मौके पर आयी। टीम एक अच्छे स्कोर के लिए जद्दोज़हद करती दिख रही थी। सात विकेट गिर चुके थे। फिर आये शार्दुल ठाकुर। ऐसा बल्ला भांजा की इंग्लैंड में सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड बना डाला। मतलब सिर्फ ...

NZ vs BAN 1st T20: बांग्लादेश ने किया न्यूजीलैंड का शिकार। 60 रनों पर All Out!

Image
बांग्लादेश लगता है की अपने बेस्ट पैच से गुजर रहा है। ये हम ऐसे ही नहीं कह रहे हैं। अभी तीन हफ्ते पहले ही बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को T20 सीरीज हराया और अब न्यूजीलैंड को पहले ही  T20 में आसानी से हरा कर सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली है।  न्यूजीलैंड(New Zealand) की टीम बांग्लादेश(Bangladesh) के दौरे पर आई है। पहले T20 मैच में ही बांग्लादेश ने फिर एक बार बड़ा उलट फेर करते हुए न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हरा दिया और न्यूजीलैंड के विरुद्ध अपनी पहली T20 जीत दर्ज की।  दोयम दर्जे की बल्लेबाजी Shere Bangla National Stadium, Dhaka में हुए पहले मैच में न्यूजीलैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी। अपने पहले ही मैच के पहले ही ओवर में रचिन रविंद्र (Rachin Ravindra) मेंहदी हसन की गेंद पर गोल्डन डक(0) हो गए। ये महज एक शुरुवात थी। इसके बाद बांग्लादेशी गेंदबाजों का कहर बरपना शुरू हो गया।  गेंदबाजी ऐसी की जैसे वो किसी दोयम दर्जे की टीम से खेल रहे हों। हालत ऐसी हो गई कि पूरी टीम में केवल दो ही बल्लेबाज कप्तान लाथम(Tom Latham) और हेनरी निकोलस(Henry Nicholls) दहाई के आँकड़े तक पहुँच सके। और...

रिकॉर्डस की बारिश कर गया Headingley Test

Image
हेडिंग्ले(Headingley) में भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट इंग्लैंड ने पारी और 76 रन से जीत लिया। इंग्लैंड ने 5 मैचों की इस सीरीज को 1-1 से बराबरी पर ला दिया है। इस टेस्ट में कई रिकार्ड्स भी बने। हम यहाँ कुछ रिकार्ड्स पर नजर डालते हैं।  जेम्स एंडरसन के 400 विकेट अपने घर में सर्वाधिक विकेट लेने में महान पेसर जेम्स एंडरसन(James Anderson) अब दूसरे स्थान पर आ गए। उन्होंने इंग्लैंड की धरती पर 400 विकेट पूरे किये। एंडरसन से आगे सिर्फ श्रीलंका के महान स्पिनर मुथैया मुरलीधरन(Muttiah Muralitharan) हैं जिन्हने 493 विकेट लिए हैं।  मुरलीधरन ने 73 मैचों में 493 विकेट लिए थे और एंडरसन ने 93 मैचों में ये आंकड़ा पार किया।  पारी की हार में विराट  विराट(Virat Kohli) की कप्तानी में भारत ने दो बार पारी से हार का स्वाद चखा है। वह भी दोनों इंग्लैंड के विरूद्ध ही।  पारी और 159 रन vs इंग्लैंड, लॉर्ड्स, 2018 पारी और 76 रन vs इंग्लैंड, लीड्स, 2021 सबसे ज्यादा बार पारी के अंतर से हारने वाली टीम टीम इंडिया इस लिस्ट में चौथे स्थान पर पहुँच गई है। भारत की यह 45वीं पारी की हार है। इस लिस्ट ...

पिछली पीढ़ी को धमकाने वाले बयान पर सुनील गावस्कर नासिर हुसैन पर भड़के।

Image
इंडिया और इंग्लैंड के बीच चल रही टेस्ट सीरीज में खिलाड़ियों के बीच चल रही नोंक-झोंक अब TV प्रेसेंटर रूम तक आ गई है। इस बार भिड़े हैं दो पूर्व कप्तान। सुनील गावस्कर और नासिर हुसैन। लीड्स टेस्ट के शुरू होने से पहले भारत के क्रिकेट कॉमेंटेटर और महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर(Sunil Gavaskar) और इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन(Nasser Hussain) के बीच विराट कोहली और उनकी आक्रामकता के विषय पर तीखी नोक-झोंक हुई। इंटरनेट पर इस पूरी बहस को 10 Very Awkward Minutes of Broadcast कहा गया। विराट की टीम और उनकी पिछली पीढ़ी की तुलना करते हुए नासिर हुसैन ने कहा कि पिछली पीढ़ी को आप Bully कर सकते थे पर विराट की टीम को नहीं। इसी बात पर गावस्कर ने पेट भरकर नासिर को खरी-खोटी सुनाई। # क्या गड़बड़ हुई? Daily Mail के एक स्तंभ( Column ) से। जिसे लिखा था इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने। हेडिंग्ले टेस्ट में टॉस के बाद सोनी स्पोर्ट्स(Sony Sports) के प्रेजेंटर अपने हर्षा भोगले(Harsha Bhogle) ने डेली मेल के उस स्तंभ का मुद्दा छेड़ दिया। उसके बाद तो पूरा माहौल ही गरम हो गया। वह भी LIVE।  # क्या लिखा था नास...

England Vs India Leeds Third Test: भारतीय शेर, 78 पर ढेर!

Image
जब से मैंने क्रिकेट देखना शुरू किया है तब से भारतीय टीम का यही एक पैटर्न मैंने देखा है कि जब भारतीय टीम की खूब प्रशंसा हो जाती है तब अगले ही मैच में पूरी टीम अपनी पटरी से ही उतर जाती है।  पिछले कई मैचों में टॉस हारने के बावजूद जब विराट मैच जीत रहे थे, तब बड़े-बड़े दिग्गज बोल रहे थे की टॉस हारो और मैच जीतो विराट! लीड्स टेस्ट(Leeds Test) में इस बार विराट टॉस जीते तो प्रशंसक खुश थे। पूरी खुशी 7 बजकर 25 मिनट पर भाप की तरह उड़ गई। भारतीय टीम 4 घण्टे भी टिक न सकी।  इंग्लैंड और भारत(England vs India) के बीच तीसरे टेस्ट(Headingley, Leeds) में जेम्स एंडरसन(James Anderson) की अगुवाई में भारतीय शेर 78 रनों पर ढेर हो गए। पिछले 9 महीनों में दूसरी बार भारतीय टीम 100 का आंकड़ा पार नहीं कर पाई है। पिछले वर्ष ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध 36 रनों पर पूरी टीम सिमट गई थी। 1974 के लॉर्ड्स टेस्ट के बाद इंग्लैंड के खिलाफ भारत का ये सबसे कम स्कोर है।  एंडरसन का बदला  लॉर्ड्स टेस्ट(Lord's Test) में कई प्रिय-अप्रिय घटनायें हुईं। कुछ में जेम्स एंडरसन भी शामिल थे। तीसरे टेस्ट में जैसे वो पिछले मैच का बदल...

जब विराट ने कहा - दोनों का स्वागत इतने शोर से करो कि यह शोर आने वाले वर्षों तक लॉर्ड्स में गूंजता रहे

Image
लॉर्ड्स टेस्ट(Lord's Test) खत्म हुआ पर उसकी कहानियां खत्म नहीं हो रही हैं। कभी बुमराह(Jasprit Bumrah) और एंडरसन(James Anderson) की झड़प तो कभी लॉर्ड्स की बॉलकनी से रोहित और विराट(Virat Kohli) की तस्वीरें। ऐसे ही एक और वीडियो इंटरनेट की गलियारों में घूम रही है जिसमें बुमराह और मोहम्मद शमी ड्रेसिंग रूम की तरफ आ रहे हैं और टीम इंडिया की पूरी टीम और स्टाफ उनका तालियों से स्वागत करती नजर आ रही है।  टीम इंडिया के फील्डिंग कोच आर श्रीधर ने इस वीडियो के पीछे की कहानी बताई। आर श्रीधर ने ऑफ स्पिनर आर अश्विन(R Ashwin) से एक यूट्यूब चैनल पर बातचीत करते हुए उस घटना का जिक्र किया और उस आईडिया का श्रेय कप्तान कोहली को दिया।  उनके अनुसार स्वागत का पूरा आईडिया कप्तान कोहली का था। कोहली ने टीम से कहा कि इन दोनों का स्वागत इतने शोर से करो कि यह शोर आने वाले वर्षों तक लॉर्ड्स में गूंजता रहे।  A partnership to remember for ages for @Jaspritbumrah93 & @MdShami11 on the field and a rousing welcome back to the dressing room from #TeamIndia . What a moment this at Lord's 👏👏👏 #ENGvIND pi...

इंग्लैंड को लगा झटका - Mark Wood हो सकते हैं बाहर!

Image
India vs England सीरीज में घायल होने वाले पांचवें तेज गेंदबाज हैं मार्क वुड England vs India की बीच चल रही सीरीज अंग्रेजी टीम के लिए किसी सिरदर्द से कम साबित नहीं हो रही है। एक तरफ टीम 1-0 से पीछे हो गई तो दूसरी तरफ उसके एक के बाद एक तेज गेंदबाज घायल हो रहे हैं। लॉर्ड्स टेस्ट(Lord's Test) के बाद एक नाम और इस सूची में शामिल हो गया है। नाम मार्क वुड।  क्या हुआ है मार्क वुड को? मार्क वुड(Mark Wood)अपने कंधे की चोट की वजह से लीड्स टेस्ट(Headingley, Leeds) में नहीं खेल पाएंगे। हालांकि अभी वो सीरीज से बाहर नहीं हुए हैं। लॉर्ड्स टेस्ट में चौथे दिन फील्डिंग के समय एक बॉउंड्री को बचाने के चक्कर में अपना दाहिना कन्धा चोटिल कर बैठे। वो लीड्स टेस्ट में टीम के साथ ही रहेंगे और अपना इलाज जारी रखेंगें। तीसरे टेस्ट के बाद ही यह निश्चित हो पायेगा कि वे बाकि दोनों टेस्ट के लिए उपलब्ध रहेंगे या नहीं ? क्या क्रैग ओवरटोन को मिल सकता है मौका ? चोट से झूझ रही इंग्लिश टीम ने अभी तक मार्क वुड का कोई रिप्लेसमेंट नहीं लिया है। परन्तु नए तेज गेंदबाज क्रैग ओवरटोन(Craig Overton) या साक़िब महमूद (Saqib Mahmood)को...

क्या द्रविड़ की वजह से सहवाग नहीं बना सके थे अपना तिहरा शतक? : Should've never listened to Dravid and instead gone after you

Image
ESPNCricinfo से बात करते हुए महान गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन बताया कि सहवाग ने उनको कहा कि उन्हें राहुल द्रविड़ की बात नहीं सुननी चाहिए थी बल्कि ट्रिपल सेंचुरी के लिए उनके(मुरलीधरन) के पीछे पड़ना चाहिए था।  महान ऑफ स्पिनर मुथैया मुरलीधरन(Muttiah Muralitharan) ने याद किया कि 2009 में मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में India vs Srilanka टेस्ट मैच में तिहरा शतक से चूकने के बाद वीरेंद्र सहवाग(Virendra Sehwag) ने उन्हें क्या कहा था। मुरलीधरन ने बताया कि सहवाग ने उनसे कहा था कि उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए। राहुल द्रविड़ की बात सुनी और इसके बजाय अपना तिहरा शतक पूरा करने के लिए उनके(मुरलीधरन) पीछे पड़ना चाहिए था।  मुरलीधरन ने उस मैच को याद करते हुए बताया "मुझे याद है कि वह मुंबई में हमारे विरुद्ध 290 रनों पर बैटिंग कर रहा था और मुझे लगता है कि वो द्रविड़(Rahul Dravid) ही थे जिन्होंने उसे(वीरू) रूककर खेलने को कहा क्योंकि वह अगले दिन 300 रन बना सकता है। अगली सुबह, उसने टैप करने की कोशिश की, लेकिन कॉट एंड बोल्ड(c&b) आउट हो गया। उसने मुझसे कहा 'मुझे राहुल की बात कभी नहीं सुननी चाहिए थी और इसके ब...

Punjab Kings sign Nathan Ellis: ये रिजर्व खिलाड़ी करेगा पंजाब की नैया पार!

Image
पिछले 3हफ्ते काफी शानदार रहे Nathan ellis के लिए  नाथन एलिस। ऑस्ट्रेलिया का नया तेज गेंदबाज। अपने पहले ही T20 मैच में हैट्रिक लेने वाला एकलौता गेंदबाज। आईपीएल 2021 के दूसरे चरण में सभी टीमें इस खिलाड़ी पर नजर बनाकर रखी थी। पर बाजी मारी पंजाब किंग्स(PBKS) ने। अब ये अपना जलवा आईपीएल(IPL) में दिखा सकेंगे।  UAE में होने वाले IPL -14 के दूसरे चरण में झाय रिचर्डसन(Jhye Richardson) और राइली मैरिडिथ(Riley Meredith) पंजाब किंग्स की तरफ से खेल नहीं पायंगे। उन्होंने चोट के कारण अपने  नाम वापस लिए। इसलिए नाथन एलिस(Nathan Ellis) को उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर लाया गया।  अभी कल ही ऑस्ट्रेलिया ने T20 विश्व कप का ऐलान किया जिसमें नाथन को रिज़र्व खिलाड़ी के रूप में शामिल किया गया। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपने खिलाड़ियों को आईपीएल में खेलने की अनुमति दे दी है। जिसका लाभ उनको विश्व कप में भी होगा।  खबर आई थी की एलिस को तीन फ्रेंचाइजी टीमों ने अप्रोच किया था। पर बाजी पंजाब किंग्स के हांथों लगी। पंजाब किंग्स के CEO सतीश मेनन ने इसकी जानकारी दी और पुष्टि भी की।  सतीश के अनुस...

Australia Announce The Squad for T20 World Cup 2021: कई बड़े नाम गायब, Josh Inglis के रूप में सरप्राइज एंट्री।

Image
Josh Inglis दाहिनी तरफ  T20 विश्वकप का ऐलान हो गया है। अब धीरे-धीरे सभी टीमें अपनी १५ सदस्यीय टीमों की घोषणा कर रही हैं। अभी कुछ दिन पहले न्यूजीलैण्ड ने अपनी टीम की घोषणा की थी और आज ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड ने T20 World Cup 2021 के लिए टीम का ऐलान किया है।  टीम में सभी बड़े खिलाड़ी वापस आये हैं जो हॉल में हुए वेस्ट इंडीज और बांग्लादेश के दौरे पर नहीं गए थे। टीम में एक ऐसा भी खिलाड़ी जुड़ा है जिसने अभी तक अपनी राष्ट्रीय टीम की तरफ से कोई भी गेम नहीं खेला है। जोश इंग्लिश। ये एक अनकैप्ड प्लेयर हैं। इनको क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपनी तरफ से जगह दी है।  Our Australian men's squad for the ICC Men’s #T20WorldCup ! 🇦🇺 More from Chair of Selectors, George Bailey: https://t.co/CAQZ4BoSH5 pic.twitter.com/aqGDXZu0t9 — Cricket Australia (@CricketAus) August 19, 2021 जोश इंग्लिश(Josh Inglis) को उनके घरेलु प्रदर्शन का इनाम मिला है। वो ऑस्ट्रेलिया में पर्थ स्कॉर्चर्स(Perth Scorchers) की तरफ से खेलते हैं। हाल में हुए विटलिटी ब्लास्ट(Vitality Blast T20) में उन्होंने विस्फोटक बैटिंग क...