IPL 2021: RR Vs PBKS - मयंक-राहुल पर भारी पड़ा Tyagi का अंतिम ओवर।
2 सितम्बर 2021 को भारत और इंग्लैंड(India Vs England) के बीच सीरीज का चौथा मैच शुरू हुआ। लगता है टीम इंडिया अभी तीसरे टेस्ट की हार भुला नहीं पाई थी और इस बार पिछली बार से दोगुना से थोड़ा ज्यादा रन बना लिए और १९१ पर पूरी टीम पवेलियन में चाय पी रही थी।
पर भाई, 127 स्कोर पर इंडिया के 7 विकेट गिर गए थे उसके बाद तो टेस्ट टेस्ट न रहा। मतलब इत्ता की जैसे ये कोई टेस्ट मैच नहीं कोई T20 मैच चल रहा हो। रोहित, पुजारा, पंत, रहाणे जैसे बल्लेबाजों से तो गेंद भी छुई नहीं जा रही थी। एक-एक कर सब चलते बने। लगा की टीम तो गई! पर तभी आया 'ठाकुर', अरे शोले वाले नहीं अपनी टीम इंडिया वाले!
शार्दुल ठाकुर(Shardul Thakur)! पालघर वाले, मुंबई से सटा जिला।
एक तो दुःख हो रहा था कि इस बार भी टीम 150 तक नहीं पहुँच पायेगी। पर शार्दुल ने तो आकर ऐसा धमाका मचाया कि कुछ देर के लिए रुट के भी रुट उखड़ने लगे।
ये पारी मौके पर आयी। टीम एक अच्छे स्कोर के लिए जद्दोज़हद करती दिख रही थी। सात विकेट गिर चुके थे। फिर आये शार्दुल ठाकुर। ऐसा बल्ला भांजा की इंग्लैंड में सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड बना डाला। मतलब सिर्फ 31 गेंदों में हाफ सेंचुरी!
और जब आउट हुए तब 36 गेंदों में 57 रन और 158 का स्ट्राइक रेट, सात चौके, तीन छक्के के साथ पवेलियन लौट रहे थे।
इयान बॉथम का रिकॉर्ड हुआ ध्वस्त
शार्दुल ने 31 गेंदों में अर्धशतक लगाकर महान धुरन्धर खिलाड़ी इयान बॉथम(Ian Botham) के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। बॉथम ने 1986 में न्यूजीलैंड के विरुद्ध 32 गेंदों में हाफ सेंचुरी बनाई थी। 35 सालों में यह इंग्लैंड में सबसे तेज फिफ्टी थी। पर शार्दुल ने इसे तोड़ दिया।
इंडिया की तरफ से सबसे तेज अर्धशतक लगाने के मामले में शार्दुल बस महान ऑलराउंडर कपिल देव(Kapil Dev) से पीछे हैं। उन्होंने 30 गेंदों में अर्धशतक बनाया था।
हालांकि ठाकुर अपनी पारी को और लम्बा नहीं खिंच सके। वो 57 के निजी स्कोर पर LBW आउट हो गए।
उसके बाद कुछ ही मिनटों में टीम 191 पर ऑल आउट हो गई। पर दिन का खेल खत्म होने तक जसप्रीत बुमराह के 2, उमेश यादव के 1 विकेट लेने से भारतीय टीम वापसी करने की उम्मीद कर सकती है।
Comments
Post a Comment