IPL 2021: RR Vs PBKS - मयंक-राहुल पर भारी पड़ा Tyagi का अंतिम ओवर।
![]() |
| टी 20 के लिए कप्तान चुनना BCCI के लिए माथा पच्ची। |
कप्तान कोहली ने T20 की कप्तानी छोड़ने का एलान कर दिया है। वर्कलोड के कारण किंग कोहली वर्ल्ड कप के बाद टी20 की कप्तानी से हट जायेंगे और विशेषज्ञ बल्लेबाज के रूप में खेलते रहेंगें।
तो कौन होगा कोहली का कप्तान?
अब माथा पच्ची करनी है BCCI को। अब उनके पास एक महीने का समय है। और विकल्प भी हैं। बस पक्का करना है की कौन होगा टी20 भारत का कप्तान। रेस में तीन नाम आगे चल रहे हैं।
रोहित शर्मा
रेस में सबसे आगे उपकप्तान रोहित शर्मा(Rohit Sharma) हैं। इनको कप्तान बनाने के सिफारिश कई दिनों से हो रही है। पूर्व खिलाड़ी, फैंस सब इनके पीछे पड़े हैं। हो भी क्यों न? इन्होने अपनी कप्तानी का जादू दिखाया भी है सभी को आईपीएल में। पांच बार मुंबई इंडियंस(Mumbai Indians) को ख़िताब दिला चुके हैं। 2019 से इनकी बल्लेबाजी भी फॉर्म में चल रही है।
कई मैचों में कोहली के फील्ड से जाने के बाद कार्यवाहक कप्तान भी बने हैं और उनके फैसले सटीक साबित हुए हैं। इसलिए रोहित के कप्तान बनने की सम्भावना ज्यादा है।
के एल राहुल
के एल राहुल(KL Rahul) अच्छे विकल्प साबित हो सकते हैं। जहाँ रोहित शर्मा 34 साल के हैं तो राहुल 29 साल के हैं। अगर BCCI लम्बे समय के लिए कप्तान बनाए के सोच रही है तो के एल राहुल अच्छे विकल्प हो सकते हैं। विकेटकीपर और T20 ओपनिंग की भूमिका पंजाब किंग्स(Punjab Kings) टीम के लिए साबित कर चुके हैं। दो वर्षों से आईपीएल में कप्तानी भी कर रहे हैं और टीम का प्रदर्शन पहले से बेहतर हुआ है।
उनके नाम 49 टी20 इंटरनैशनल मैचों में लगभग 40 के औसत से कुल 1557 रन हैं। रोहित और कोहली की अनुपस्थिति में इन्होने भी भारतीय टीम की कप्तानी की है। जो इनकी दावेदारी को मजबूत बनाते हैं।
ऋषभ पंत
2021 में श्रेयश अय्यर की अनुपस्थिति में दिल्ली कैपिटल्स(Delhi Capitals) ने ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को टीम की कमान सौंपी। आधे आईपीएल तक उन्होंने टीम को बेहतरीन तरीके से संभाला है। इनकी कप्तानी का जलवा सेलेक्टर्स भी देख रहे होंगे। उम्र भी इनके पक्ष में है। राहुल और रोहित की तुलना में उम्र भी कम है।
पिछले वर्ष से इनके बल्लेबाजी में काफी सुधर देखा गया है और भारतीय टीम के लिए टेस्ट और ODI में कई उपयोगी परियां भी खेली हैं।
Comments
Post a Comment