IPL 2021: RR Vs PBKS - मयंक-राहुल पर भारी पड़ा Tyagi का अंतिम ओवर।
| पिछले 3हफ्ते काफी शानदार रहे Nathan ellis के लिए |
नाथन एलिस। ऑस्ट्रेलिया का नया तेज गेंदबाज। अपने पहले ही T20 मैच में हैट्रिक लेने वाला एकलौता गेंदबाज। आईपीएल 2021 के दूसरे चरण में सभी टीमें इस खिलाड़ी पर नजर बनाकर रखी थी। पर बाजी मारी पंजाब किंग्स(PBKS) ने। अब ये अपना जलवा आईपीएल(IPL) में दिखा सकेंगे।
UAE में होने वाले IPL -14 के दूसरे चरण में झाय रिचर्डसन(Jhye Richardson) और राइली मैरिडिथ(Riley Meredith) पंजाब किंग्स की तरफ से खेल नहीं पायंगे। उन्होंने चोट के कारण अपने नाम वापस लिए। इसलिए नाथन एलिस(Nathan Ellis) को उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर लाया गया।
अभी कल ही ऑस्ट्रेलिया ने T20 विश्व कप का ऐलान किया जिसमें नाथन को रिज़र्व खिलाड़ी के रूप में शामिल किया गया। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपने खिलाड़ियों को आईपीएल में खेलने की अनुमति दे दी है। जिसका लाभ उनको विश्व कप में भी होगा।
खबर आई थी की एलिस को तीन फ्रेंचाइजी टीमों ने अप्रोच किया था। पर बाजी पंजाब किंग्स के हांथों लगी। पंजाब किंग्स के CEO सतीश मेनन ने इसकी जानकारी दी और पुष्टि भी की।
सतीश के अनुसार, 18 अगस्त तक झाय रिचर्डसन और राईली मैरिडिथ के फिटनेश की पुष्टि नहीं थी। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया(CA) ने उनके अनुपस्थित रहने के बारे में हमें बताया तब हमने एलिस को साइन किया। बाकि खिलाड़ियों के रिप्लेसमेंट को हेड कोच अनिल कुंबले जल्दी ही फाइनल करेंगे।
पिछले कुछ हफ्ते नाथन एलिस के लिए काफी शानदार रहा है। दो वर्ष पहले तक जिस खिलाड़ी ने अपने देश के घरेलू क्रिकेट में भी नहीं खेल पाया था आज उसका सितारा चमक रहा है।
# डेब्यू मैच में हैट्रिक
# T20 वर्ल्ड कप में सिलेक्शन
# IPL में पंजाब किंग्स की टीम से डील साइन करना।
इस समय पर तो नाथन सातवें आसमान पर होंगे। उनका हर सपना पूरा होता दिख रहा है। अपने देश के लिए खेलना, वर्ल्ड कप में सिलेक्शन और अब आईपीएल में भी खेलने का मजा।
इस समय उनकी पाँचों उँगलियाँ घी में और सर कढ़ाई में है।
19 सितम्बर से IPL-14 का दूसरा लेग शुरू होगा। पहला मैच MI और CSK के बीच खेला जायेगा।
Comments
Post a Comment