Posts

Showing posts from July, 2021

IPL 2021: RR Vs PBKS - मयंक-राहुल पर भारी पड़ा Tyagi का अंतिम ओवर।

Image
#Match 32 IPL 2021 के मैच में राजस्थान रॉयल्स(RR) ने पंजाब किंग्स(PBKS) पर 2 रनों की शानदार जीत की। इस जीत के साथ RR पॉइंट्स टेबल में पाँचवें स्थान पर आ गया। टॉस जीतकर राजस्थान ने यशस्वी जायसवाल, महिपाल के गदर मचाने वाले खेल से 185 रन बनाये। जवाब में पंजाब की टीम 183 रन ही बना सकी।  इस हाई स्कोरिंग मैच में बल्लेबाजों ने जम कर गेंदबाजों को कूटा। पर गेंदबाज भी कम नहीं। पहले मोहम्मद शमी और अर्शदीप ने तो दूसरी पारी में कार्तिक त्यागी ने  विकेट लिए और मैच में बल्लेबाजों के दबदबे पर अंकुश लगाया। त्यागी ने आईपीएल इतिहास में दूसरी बार अंतिम ओवर में 4 रन डिफेंड किया। # लुइस और यशस्वी धुआँधार शुरुवात अक्सर RR के ओपनर अच्छी शुरवात नहीं कर पाते परन्तु आज अलग दिन था और अलग ओपनर। राजस्थान की तरफ से अपना पहला मैच खेलने वाले एवन लूइस(Evin Lewis) ने आते ही अपने हाथ खोलने शुरू कर दिए। ताबड़तोड़ 21 गेंदों में 7 चौके और 1 छक्के लगाकर 36 रन बना डाले। यशस्वी जायसवाल(Yashasvi Jaiswal) के साथ 54 रन की साझेदारी कर डाली।  इनको देख यशस्वी ने भी बल्ला भांजना शुरू कर दिया। देखते-ही-देखते 36 गेंदों में ...

Jim Laker Took 10 Wickets in an Innings: उस मैच के 20 विकेट ले सकते थे जिम लेकर!

Image
7 फरवरी 1999, फ़िरोज़ शाह कोटला मैदान, सामने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तानी टीम  सामने बल्लेबाजी के लिए वसीम अकरम तैयार, गेंदबाज अनिल कुंबले ने गेंद फेंकी और गेंद बल्ले को लगते हुई शार्ट लेग पर खड़े लक्ष्मण के हाथों में। और इसी के साथ अनिल कुंबले में एक पारी में सभी 10 विकेट ले लिए। 74 रन दे कर सभी 10 विकेट। भारत के लिए एक ऐतिहासिक क्षण।  अगर किसी से पूछा जाये की एक पारी में सभी विकेट लेने का कारनामा पहली बार किसने किया है? तो बहुत से क्रिकेट प्रेमी अनिल कुंबले(Anil Kumble) का नाम लेते नज़र आएंगे।  क्योंकि उन्होंने जंबो(Jumbo) को 10 विकेट लेते हुए मैदान पर, टीवी स्क्रीन्स पर और बहुत सारे वीडियो प्लेटफार्म पर देखा है। और ये स्वाभाविक भी है। क्योंकि उन्होंने 61 वर्ष पहले का खेल न ही देखा और न ही सुना है।  जिम लेकर बीच में पर आज हम जिस खिलाड़ी के बारे में बताने जा रहे हैं वो आज से 61 साल पहले 31 जुलाई 1956 के ही दिन अन्तराष्ट्रीय स्तर पर पहली बार पारी के सभी 10 विकेट लेने वाला पहला खिलाड़ी बना। और तो और अगर उस दिन उनके साथी खिलाड़ी टोनी लॉक ने एक विकेट नहीं लिया होता तो संभवतः वो ...

Sri Lanka Cricket Bans 3 Players: Covid Bio-Bubble तोड़ने के दोषी पाए गए Kusal Mendis

Image
कोविड नियमों को तोड़ने की क्या सजा हो सकती है इसका एक बेहतरीन उदाहरण दिया है श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने। ऐसी सजा अभी तक सबसे मजबूत क्रिकेट बोर्ड BCCI ने भी अपने खिलड़ियों को नहीं दी। जबकि इस तरह की दो-तीन घटनाएं हाल में ही हुई। चित्र साभार: sports.ndtv.com श्रीलंका क्रिकेट (SLC) ने अपने पाँच सदस्यीय अनुशासन समीति के सुझाव के आधार पर इंग्लैंड दौरे पर जैव सुरक्षित वातावरण (बायो-बबल - Bio Bubble) का उल्लंघन करने वाले 3 खिलाड़िओं को दोषी पाया। रिपोर्ट को आधार बनाकर उनपर  प्रतिबन्ध लगा दिया गया है। वे तीन खिलाड़ी हैं बल्लेबाज धनुष्का गुणतिलका ( Danushka Gunathilaka ) , कुसाल मेंडिस ( Kusal Mendis ) और विकेटकीपर निरोशन डिकवेला ( Niroshan Dickwella ) ।  तीनों खिलाड़ियों पर 1-1 वर्ष का प्रतिबन्ध और 10 मिलियन श्रीलंकाई रुपयों का जुर्माना लगाया गया है। भारतीय रुपयों में लगभग 38 लाख तक।  आरोप क्या-क्या हैं? डरहम(Durhum) में होनेवाले तीसरे वनडे के पहले तीनों ने बायो-बबल तोड़ा था। Covid काल के अनुसार गंभीर आरोप लगे हैं।    # कोविड-19 से जुड़े दिशा-निर्देशों की अनदेखी कर के दूसरे ...

Ben Stokes takes 'indefinite break' - क्या स्टोक्स रिटायर होने वाले हैं?

Image
ऐसा क्या हुआ इंग्लैंड को वर्ल्ड कप जिताने वाले खिलाड़ी को ! चित्र साभार: beyondtheposts.net अभी-अभी खबर आई है की इस दौर के बेहतरीन ऑलराउंडर में से एक इंग्लैंड के बेन स्टोक्स(Ben Stokes) अनिश्चित काल के लिए क्रिकेट से अलग हो रहे हैं। इस खबर ने सभी को चौंका दिया है। इस खबर को इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने 30 जुलाई के दिन एक मीडिया विज्ञप्ति में कहा।  ऐसा क्या हुआ बेन स्टोक्स के साथ? इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) के अनुसार बेन(Ben) अपने आपको मानसिक रूप से स्वस्थ करना चाहते हैं और उनको उनके बाँयी तर्जनी ऊँगली में लगी चोट से उबरने के लिए समय चाहिए। हाल में शुरू हुए क्रिकेट के कारण उनके चोट को ठीक होने का समय नहीं मिला। इसलिए बोर्ड ने उन्हें भारत के साथ होने वाली 5 टेस्ट मैचों की श्रृंखला से बाहर कर दिया है और उनकी जगह टेस्ट टीम में क्रेग ओवरटन ( Craig Overton ) को शामिल किया जाएगा।  ECB ने क्या कहा? "बेन ने अपनी भावनाओं और भलाई के बारे में खुलकर बात करने के लिए जबरदस्त साहस दिखाया है। हमारा प्राथमिक ध्यान हमेशा हमारे सभी लोगों के मानसिक स्वास्थ्य और कल्याण पर ...

क्रिकेट का नया फॉर्मेट - The Hundred! नए फॉर्मेट के बारे में जाने सब कुछ।

Image
गीता में भगवान् कृष्ण ने कहा है कि, "पार्थ, परिवर्तन संसार का नियम है।" मनुष्य को सदैव प्रगति की ओर प्रयत्नशील रहना चाहिए।  ऐसा हमारे संत पुरुषों ने कहा है।  परन्तु, लगता है क्रिकेट खेल के जन्मदाता देश इंग्लैंड ने 'सदैव प्रगति' वाले कांसेप्ट को क्रिकेट के लिए नहीं मानते। कहने का आशय यह है की जीव पैदा होता है तो छोटा होता है और उसके बाद समयानुसार बड़ा होता है। परन्तु, यहाँ क्रिकेट की 'प्रगति' उल्टी हो रही है।  पहले 3-4 दिनों का खेल होता था, फिर आया 5 दिनों का आधिकारिक Test प्रारूप, उसके बाद आया एकदिवसीय (ODI), नयी सदी में जन्म लिया 3 घंटे का खेल T20 और अब आया है 2.30 घण्टे का नया प्रारूप। नया तो नया, नियम भी हट कर बना दिया। और 10 ओवर का भी फॉर्मेट है पर उनके नियम पुराने फॉर्मेट के जैसे ही हैं। इसलिए इसे नया फॉर्मेट नहीं कह सकते।  भाई सच कहूँ तो मैंने इसके बारे में एक दो बार इंटरनेट पर कहीं पढ़ा था की 100 गेंदों के फॉर्मेट पर चर्चा हो रही है। पर मुझे तब भी ये इंटरेस्टिंग नहीं लगा। क्योंकि भाई अपन तो बचपन से वनडे, टेस्ट खेलते-देखते आये थे और जब 18-19 के हुए तो अपने...

Krunal Pandya को हुआ कोरोना। बचे हुए T20 मैच 28 और 29 July को।

Image
क्रुणाल पंड्या Covid-19 पॉजिटिव पाए गए। उनको श्रीलंका के साथ चल रही T20 श्रृंखला से बाहर कर दिया गया है। उनको अब 7 दिनों के लिए पृथकवास(Isolation) में रहना होगा। क्रुणाल पंड्या COVID-19 से संक्रमित हुए।   क्रुणाल पंड्या हुए संक्रमित कल दोपहर में ही खबर आई की टीम इंडिया के 9 खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव पाए गए। उसके तुरंत बाद शाम को होने वाले दूसरे T20 को स्थगित कर दिया गया। Covid Test में 8 खिलाड़ी नेगेटिव पाए गए। केवल क्रुणाल  पंड्या (Krunal Pandya) का ही रिपोर्ट पॉजिटिव आया। इसलिए वो 30 जुलाई को वो अपनी टीम के साथ वापस स्वदेश नहीं लौट पाएंगे। उन्हें आइसोलेशन अवधि को पूरा करना होगा और निगेटिव आरटी-पीसीआर(RT-PCR) टेस्ट पास करना होगा। BCCI की तरफ से बयान आया कि, "क्रुणाल में लक्षण पाए पाए गए। उन्हें खाँसी और गले में दर्द है। वे श्रृंखला से बाहर हैं और  बाकी सदस्यों की तरह वो स्वदेश साथ में नहीं लौट पाएंगे। अच्छी बात यह है की बाकि 8खिलाड़ियों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।"  कल जब खिलाडियों के संक्रमित होने की खबर आई तो मैच को १ दिन के लिए स्थगित कर दिया गया। क्रुणाल को छोड़ बाकि सभी...

India Vs Sri Lanka 1st T20: Surya is a great batsman - जीत के बाद बोले शिखर धवन

Image
सूर्यकुमार यादव। जब से टीम में आये हैं तब से हर पारी में धमाका कर रहे हैं। श्रीलंका के विरुद्ध हुए पहले T20 मैच के हीरो रहे सूर्यकुमार यादव और उपकप्तान भुवनेश्वर कुमार। भुवी ने जहाँ विकटों का 'चौका' लगाया वहीं सूर्यकुमार ने अर्धशतक लगाया।  श्रीलंका ने पहले गेंदबाजी करते हुए भारतीय टीम को 164 रनों पर ही  रोक दिया। श्रीलंका के गेंदबाजों ने बहुत अच्छी गेंदबाजी की। खास तौर पर डेथ ओवर्स में। जहाँ भारत 11 ओवर्स में 100 पार था उसके बाद टीम सिर्फ 164 रनों तक पहुँच पाई। सूर्यकुमार यादव ने हाफ सेंचुरी लगाई। और कप्तान धवन ने 46 रनों की पारी खेली।  पर जवाब में श्रीलंका बल्लेबाजी ने भुवनेश्वर और अन्य भारतीय गेंदबाजों के सामने अपने हथियार ही डाल दिए। असलंका को छोड़ कोई और बल्लेबाज संघर्ष न कर सका। पूरी टीम 126 रनों पर ढेर हो गई। भुवनेश्वर ने 4, दीपक चाहर ने 2, क्रुणाल, हार्दिक, चहल और वरुण ने 1-1 विकेट लिया।  जीत के बाद कप्तान शिखर धवन ने कहा, "एक वक्त पर मुझे लगा कि हमारी बैटिंग ने 10-15 रन कम बनाए हैं। लेकिन अब लग रहा है कि ये एक अच्छा टोटल था। पहली गेंद पर विकेट खोने के बाद पावर...

VIVO IPL 2021 के बचे हुए मैचों का Schedule जारी। Final दुबई स्टेडियम में।

Image
हो गया ऐलान! जितनी आशाओं के साथ IPL 2021 शुरू हुआ था, Covid-19 की बढ़ती आशंकाओं के बीच उसे रोकना पड़ा था। पर तब यही अनुमान लगाया जा रहा था कि आईपीएल का यह १४ वां संस्करण पूरा नहीं हो पायेगा। पर BCCI ने उसका समाधान ढूँढ लिया और बचे हुए मैचों को UAE में कराने का फैसला लिया।  कहाँ और कब से होंगें मैच? कोविड के कारण रुके हुए मैचों का शेड्यूल BCCI ने जारी किया। 14वें IPL संस्करण के बचे हुए सभी मैच अबुधाबी, दुबई और शारजाह के क्रिकेट मैदान पर होंगे। 19 सितम्बर से 15 अक्टूबर के बीच सभी मैच खेले जायँगे। दूसरे चरण का पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स(CSK) और मुंबई इंडियंस(MI) के बीच होगा। BCCI announces schedule for remainder of VIVO IPL 2021 in UAE. The 14th season, will resume on 19th September in Dubai with the final taking place on 15th October. More details here - https://t.co/ljH4ZrfAAC #VIVOIPL — IndianPremierLeague (@IPL) July 25, 2021 दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम(Dubai International Stadium) में 13 मैच होंगे जिसमें क्वालीफायर और फाइनल मैच शामिल है। शारजाह (Sharjah Cricket Stadium) में पूरे 10 ...