IPL 2021: RR Vs PBKS - मयंक-राहुल पर भारी पड़ा Tyagi का अंतिम ओवर।
घुंघराले और रंगीन बालों वाले 'यॉर्कर किंग' के नाम से मशहूर लसिथ मलिंगा(Lasith Malinga) ने आज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों संन्यास की घोषणा की। T20 वर्ल्ड कप के लिए श्रीलंका टीम(Sri Lanka) में मलिंगा का न चुना जाना उनके संन्यास का कारण बना। एक समय श्रीलंका टीम चामिंडा वास, मुरलीधरन और मलिंगा की तिकड़ी के साथ क्रिकेट के हर फॉर्मेट में शक्तिशाली नजर आती थी।
चामिंडा वास के बाद मलिंगा ने ही श्रीलंका की तेज गेंदबाजी को संभाला था। लगातार चोट से परेशान होने के कारण वर्ष 2011 में टेस्ट से और 2019 में ODI से इस 38 वर्षीय खिलाड़ी ने संन्यास लिया था। मलिंगा सभी फ्रेंचाइज़ी क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। ऐसी आशा थी की इस साल होने वाले T20 वर्ल्ड कप के बाद वो क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे। परन्तु, वर्ल्ड कप के 15 सदस्यीय टीम में नहीं चुने जाने के कारण उन्होंने संन्यास ले लिया।
मलिंगा ने ट्विटर पर अपने संन्यास का एलान किया और वीडियो भी साझा किया।
‘आज मेरे लिए बेहद ख़ास दिन है। मैं उन सभी का दिल से धन्यवाद करना चाहता हूं। जिन्होंने T20 करियर में मेरा भरपूर साथ दिया। मुझे सपोर्ट किया। मैंने फैसला किया है कि आज से T20 फॉर्मेट में अपने जूतों को पूरा आराम दूं। मैं श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड, मुंबई इंडियंस, मेलबर्न स्टार्स, केंट क्रिकेट क्लब, रंगपुर राइडर्स, गुयाना वॉरियर्स, मराठा वॉरियर्स और मोंट्रियल टाइगर्स के सभी अधिकारियों का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं।
अब मैं अपना अनुभव युवा क्रिकेटरों में बाटूंगा, जो फ्रेंचाइजी क्रिकेट और नेशनल टीम के लिए खेलना चाहते हैं। अलविदा कहने का मतलब ये नहीं है कि मेरा इस खेल के प्रति लगाव कम हो गया है। उम्मीद करता हूँ कि हमारे युवा खिलाड़ी आने वाले दिनों में इतिहास रचेंगे।’
Hanging up my #T20 shoes and #retiring from all forms of cricket! Thankful to all those who supported me in my journey, and looking forward to sharing my experience with young cricketers in the years to come.https://t.co/JgGWhETRwm #LasithMalinga #Ninety9
— Lasith Malinga (@ninety9sl) September 14, 2021
श्रीलंका के इस तेज गेंदबाज को ODI क्रिकेट और T20 क्रिकेट के खतरनाक गेंदबाजों में शामिल किया जाता है। T20 इतिहास का यह महान गेंदबाज अपने अंतिम ओवर में की गई गेंदबाजी और सटीक यॉर्कर के लिए याद किया जाता रहेगा। कितनी ही बार मलिंगा ने अपनी तेज गेंदबाजी से मैच को श्रीलंका की झोली में डाला है।
'यॉर्कर किंग' ही नहीं 'रिकॉर्ड किंग' भी
उनके कुछ रिकार्ड्स उनकी महानता और गेंदबाजी की कहानी बताते हैं।
# इंटरनेशनल क्रिकेट में 5 हैट्रिक
मलिंगा ने T20 में 2 और एकदिवसीय मैचों में 3 बार हैट्रिक ली है। जो अपने आप में ही रिकॉर्ड है।
# लगातार 4 गेंदों में चार विकेट
अगर हैट्रिक को छोड़ दें तो लगातार 4 गेंदों में चार विकेट लेनेवाले एकलौते गेंदबाज हैं मलिंगा। और ये कारनामा भी दो बार किया है। पहली बार 2007 विश्वकप में साउथ अफ्रीका(South Africa) के विरुद्ध और 2019 में न्यूजीलैंड (New Zealand) के खिलाफ T20 में दूसरी बार यह कारनामा किया।
#टी20 में विकेटों का शतक पूरा करने वाले पहले गेंदबाज
मलिंगा के नाम क्रिकेट के इस छोटे प्रारूप में विकटों के शतक लगाने वाले पहले गेंदबाज का कीर्तिमान भी है।
#आईपीएल में मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलने वाले मलिंगा 5 खिताबी जीत में से ४ में शामिल रहने का रिकॉर्ड है।
फ्रेंचाइजी क्रिकेट
38 वर्षीय लसिथ मलिंगा आईपीएल(IPL) के अलावा बिग बैश लीग(BBL), कैरेबियाई प्रीमियर लीग और अन्य फ्रेंचाइजी टूर्नामेंटों में अपनी टीम के अहम सदस्य रहे। आईपीएल में वो मुंबई इंडियंस की तरफ से 12 साल लगातार खेले और जिसमें 4 बार फाइनल विजेता टीम के सदस्य भी रहे।
मलिंगा ने 122 IPL मैचों में 170 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। जो अभी भी कायम है। उनका निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 13 रन देकर 5 विकेट रहा। उन्होंने 2020 में पिता के अस्वस्थ होने की वजह से आईपीएल टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लेने पाए।
लसिथ मलिंगा T20 क्रिकेट इतिहास के महानतम तेज गेंदबाजों में से एक हैं। उन्होंने 295 T20 मुकाबलों में कुल 390 विकेट हासिल किए थे। मलिंगा ने 84 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 107 विकेट, 226 एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में 338 विकेट और 30 टेस्ट मैचों में 101 विकेट चटकाए।
लसिथ मलिंगा को उनकी सटीक यॉर्कर, घुंघराले रंगीन बाल, उनकी स्माइल और अनऑर्थोडोक्स गेंदबाजी एक्शन के लिए हमेशा याद रखा जाएगा।
Comments
Post a Comment