IPL 2021: RR Vs PBKS - मयंक-राहुल पर भारी पड़ा Tyagi का अंतिम ओवर।

Image
#Match 32 IPL 2021 के मैच में राजस्थान रॉयल्स(RR) ने पंजाब किंग्स(PBKS) पर 2 रनों की शानदार जीत की। इस जीत के साथ RR पॉइंट्स टेबल में पाँचवें स्थान पर आ गया। टॉस जीतकर राजस्थान ने यशस्वी जायसवाल, महिपाल के गदर मचाने वाले खेल से 185 रन बनाये। जवाब में पंजाब की टीम 183 रन ही बना सकी।  इस हाई स्कोरिंग मैच में बल्लेबाजों ने जम कर गेंदबाजों को कूटा। पर गेंदबाज भी कम नहीं। पहले मोहम्मद शमी और अर्शदीप ने तो दूसरी पारी में कार्तिक त्यागी ने  विकेट लिए और मैच में बल्लेबाजों के दबदबे पर अंकुश लगाया। त्यागी ने आईपीएल इतिहास में दूसरी बार अंतिम ओवर में 4 रन डिफेंड किया। # लुइस और यशस्वी धुआँधार शुरुवात अक्सर RR के ओपनर अच्छी शुरवात नहीं कर पाते परन्तु आज अलग दिन था और अलग ओपनर। राजस्थान की तरफ से अपना पहला मैच खेलने वाले एवन लूइस(Evin Lewis) ने आते ही अपने हाथ खोलने शुरू कर दिए। ताबड़तोड़ 21 गेंदों में 7 चौके और 1 छक्के लगाकर 36 रन बना डाले। यशस्वी जायसवाल(Yashasvi Jaiswal) के साथ 54 रन की साझेदारी कर डाली।  इनको देख यशस्वी ने भी बल्ला भांजना शुरू कर दिया। देखते-ही-देखते 36 गेंदों में ...

क्रिकेट का नया फॉर्मेट - The Hundred! नए फॉर्मेट के बारे में जाने सब कुछ।

गीता में भगवान् कृष्ण ने कहा है कि,

"पार्थ, परिवर्तन संसार का नियम है।"

मनुष्य को सदैव प्रगति की ओर प्रयत्नशील रहना चाहिए। ऐसा हमारे संत पुरुषों ने कहा है। 

परन्तु, लगता है क्रिकेट खेल के जन्मदाता देश इंग्लैंड ने 'सदैव प्रगति' वाले कांसेप्ट को क्रिकेट के लिए नहीं मानते। कहने का आशय यह है की जीव पैदा होता है तो छोटा होता है और उसके बाद समयानुसार बड़ा होता है। परन्तु, यहाँ क्रिकेट की 'प्रगति' उल्टी हो रही है। 

पहले 3-4 दिनों का खेल होता था, फिर आया 5 दिनों का आधिकारिक Test प्रारूप, उसके बाद आया एकदिवसीय (ODI), नयी सदी में जन्म लिया 3 घंटे का खेल T20 और अब आया है 2.30 घण्टे का नया प्रारूप। नया तो नया, नियम भी हट कर बना दिया। और 10 ओवर का भी फॉर्मेट है पर उनके नियम पुराने फॉर्मेट के जैसे ही हैं। इसलिए इसे नया फॉर्मेट नहीं कह सकते। 

भाई सच कहूँ तो मैंने इसके बारे में एक दो बार इंटरनेट पर कहीं पढ़ा था की 100 गेंदों के फॉर्मेट पर चर्चा हो रही है। पर मुझे तब भी ये इंटरेस्टिंग नहीं लगा। क्योंकि भाई अपन तो बचपन से वनडे, टेस्ट खेलते-देखते आये थे और जब 18-19 के हुए तो अपने माही भाई ने इंडिया को T20 विश्वकप ही जीता कर इसमें भी इंट्रेस्ट ला दिया था। उसके बाद आईपीएल ने तो देश का माहौल ही बना दिया। 

पर ये 100 बॉल्स का गेम? ना बाबा ना। हमसे देखा नहीं जायेगा।
पर अपनी यहाँ सुनता कौन है? खास तौर पर फिरंगी तो नहीं ही सुनेंगे।

क्रिकेट के जन्मदाता कहलाने वालों ने एक और फॉर्मेट को पैदा कर दिया। 

THE HUNDRED!

यही है 2.30 घण्टे का नया प्रारूप।

ये तो यही हुआ न क्रिकेट की चौथी पीढ़ी। 

Test-दादा, ODI-पिता, T20-बेटा और The Hundred-पोता!

The Hundred लीग का लोगो 

किसने शुरू किया
वही जिसने क्रिकेट का खेल शुरू किया। इंग्लैंड। इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड(ECB-England and Wales Cricket Board) ने। उन्होंने The Hundred नाम के प्रारूप(Format) को शुरू किया। द हंड्रेड एक फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेल है।

वर्ष 2018  में 18 अप्रैल के दिन ECB ने पहली बार काउंटी क्रिकेट क्लब को 100-बॉल क्रिकेट प्रारूप के बारे में बताया। जिसमें 15 ओवर 6 गेंद वाले ओवर और अंतिम ओवर 10 गेंद का होगा। 21 फरवरी 2019 को इस फॉर्मेट के नियम में कुछ और संसोधन हुए। इसमें ये बताया गया की 10 गेंदों के 10 ओवर होंगे। जिसमें गेंदबाज लगातार 5 या 10 गेंद फेंक सकेंगे। यह एक नए प्रकार का प्रारूप है। जिसमें दोनों ही टीम 100-100 गेंद खेलेंगी। और निर्धारित समय 2.30 घंटे। 

लीग का प्रारूप

# संभव हो कि खेल गर्मियों की छुट्टी के दौरान हो। 

# कुल 8 टीमें लीग में खेलेंगी। 

# कुल 32 मैच खेले जायेंगे।

# सभी पुरुष और महिला मैच एक ही दिन; एक ही मैदान पर आयोजित किए जाएंगे।

# प्रत्येक टीम 4 मैच घर में और 4 मैच दूसरे शहर में खेलेंगी। 

# इसमें हर दूसरे पक्ष के खिलाफ एक मैच और फिर अपने निकटतम क्षेत्रीय प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ दूसरा बोनस मैच शामिल होगा।

# लीग तालिक(League Table) पूरा होने के बाद शीर्ष 3 (Top 3) टीमें प्लेऑफ में खेलेंगी। 

# दूसरी और तीसरी टीम सेमीफइनल में खेलेंगी और विजेता, लीग में टॉप रहने वाली टीम से फाइनल मैच खेलेगा। 

उसके बाद जो जीता वही चैंपियन!

सभी टीमों के Captains
चित्र साभार: www.thecricketer.com/Topics/thehundred/the_hundred_squads

विदेशी खिलाड़ी भी खेलेंगे?
जी हाँ, आईपीएल की ही तरह यहाँ भी विदेशी खिलाडियों को शामिल किया जायेगा। पर ECB का उद्देश्य अपने खिलाड़िओं को वरीयता देने की है। उसके भी कुछ नियम हैं। 

# 15 सदस्यीय टीम में अधिकतम 3 विदेशी खिलाड़ी हो सकते हैं।

# 15 में से 2 खिलाड़ी T20 ब्लास्ट(T20 Blast) प्रतियोगिता से आयेंगे।

# सभी पुरुष टीमों में इंग्लैंड की तरफ से टेस्ट खेलने वाले कम-से-कम एक खिलाड़ी को शामिल करना होगा। 

# खिलाड़ियों को अन्य फ्रैंचाइज़ी लीगों में एक समान प्रारूप प्रणाली का उपयोग करके अनुबंधित किया जाएगा।

पैसा कितना मिलेगा ?
2021 सीज़न के लिए प्रति टीम वेतन कैप £800,000($1.1M) है। 

नियम क्या हैं?

# दोनों टीमें प्रति पारी 100 गेंदें खेलेंगी। 

# 6 गेंदों के ओवर्स के नियम को खत्म कर दिया। 

# 10 गेंदों के बाद सिरों का परिवर्तन(बोलिंग छोर)। 

# गेंदबाज लगातार पाँच या 10 गेंदें फेंक सकता है। 

# प्रत्येक गेंदबाज प्रति गेम अधिकतम 20 गेंदें दे सकता है। 

# नो बॉल (No Ball) पर दो रन मिलेंगें। 

# कैच आउट होने के बाद नॉन-स्ट्राइकर(Non-Striker)को अपने मूल छोर पर लौटना होगा। 

# प्रत्येक गेंदबाजी पक्ष को ढाई मिनट तक का रणनीतिक समय(Strategic Time) मिलेगा। 

# दोनों टीमों के लिए 25 गेंदों का पावर प्ले(Power Play) मिलेगा। 

# पावरप्ले के दौरान शुरुआती 30-यार्ड सर्कल के बाहर दो क्षेत्ररक्षकों को अनुमति मिलेगी। 

# टीम टाइम-आउट(Time Out)कॉल करने में सक्षम होंगी। ऐसा हमने IPL में भी देखा था जो 2009 से शुरू हुआ था।

टूर्नामेंट में महिला और पुरुष पक्षों को सामान अवसर मिलेगा। सभी मैच एक ही दिन, एक ही स्थान पर बैक-टू-बैक डबल-हेडर के रूप में होंगे। दर्शकों के लिए तो बोनज़ा ऑफर है उन्हें एक ही टिकट पर दोनों मैच देखने को मिल जायेंगें। महिला और पुरुष खिलाडियों को पुरस्कृत राशि भी सामान होगी। 

कौन-कौन सी टीमें हैं?

चित्र साभार: www.crictracker.com/the-hundred-teams-logos

सभी आठों टीमों के नाम इस प्रकार हैं -

1) बर्मिंघम फीनिक्स (Birmingham Phoenix)

2) लंदन स्पिरिट (London Spirit)

3) मैनचेस्टर ओरिजिनल (Manchester Originals)

4) उत्तरी सुपरचार्जर (Northern Superchargers)

5) ओवल इन्विंसिबल (Oval Invincibles)

6) साउथर्न ब्रेव (Southern Brave)

7) ट्रेंट रॉकेट्स (Trent Rockets)

8) वेल्श फायर (टैन सिमरेग) (Welsh Fire (Tân Cymreig))

 21 जुलाई से 21 अगस्त 2021 तक इसका पहला संस्करण(First Season) खेला जायेगा। 

कब दिया गया प्रस्ताव?
ये बात तो पक्की है की आईपीएल(IPL) की अपार सफलता के बाद क्रिकेट खेलने वाले सभी देशों ने अपने देश के प्रीमियर लीग शुरू किये। जैसे पाकिस्तानी प्रीमियर लीग, बांग्लादेश  प्रीमियर लीग, श्रीलंका प्रीमियर लीग, बिग बैश लीग और भी अन्य।  और एक बात यह भी आईपीएल जैसी अपार सफलता अभी तक किसी को भी नहीं मिली। कुछ हद तक ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग(BBL) को मिली। इसी ट्रेंड को भुनाने के लिए इंग्लैंड ने भी प्रीमियर लीग शुरू करने की योजना बनाई। पर एक नए फॉर्मेट में। ताकि वो बाकी लीग से हट कर दिखे। 

इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने सितम्बर 2016 में काउंटी टीमों को शहर-आधारित क्रिकेट T20-20 प्रतियोगिता का प्रस्ताव दिया। 18 प्रथम श्रेणी काउंटियों से चर्चा के बाद प्रोफेशनल क्रिकेटर्स ' एसोसिएशन (PCA) और मैरीलेबोन क्रिकेट क्लब (MCC) ने इस प्रतियोगिता के लिए पक्ष में 16-3 वोट दिए। ईसीबी(ECB) सदस्यों ने भी 38-3 वोटिंग के साथ समर्थन किया। एसेक्स(Essex), मिडलसेक्स(Middlesex) और केंट(Kent) ने विरोध में वोट किया। तीनों ने अपने अपने कारण भी सामने रखे। 

जहाँ मिडलसेक्स के पास अपने ग्राउंड नहीं हैं और साथ ही लॉर्ड्स का भी उपयोग नहीं कर सकते थे वही एसेक्स ने बोला कि देश के कुछ क्षेत्रों में प्रतिस्पर्धा में पक्षों की कम संख्या कैसे केंद्रित होगी?

इसके बाद वर्ष अक्टूबर 2017 में मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी(Chief Commercial Officer) संजय पटेल ने नए नियमों के साथ नए प्रारूप को प्रस्तावित किया। उनके अनुसार सौ गेंद के प्रारूप को नए दर्शकों के लिए समझना आसान होगा और उन्हें प्रतियोगिता आकर्षित करेगी। 

आईपीएल को ICC कैलेंडर में भी जगह मिल चुकी है। देखते हैं क्या The Hundred के लिए भी ECB जोर लगता है या नहीं। 





Comments

Post a Comment