Posts

Showing posts from June, 2021

IPL 2021: RR Vs PBKS - मयंक-राहुल पर भारी पड़ा Tyagi का अंतिम ओवर।

Image
#Match 32 IPL 2021 के मैच में राजस्थान रॉयल्स(RR) ने पंजाब किंग्स(PBKS) पर 2 रनों की शानदार जीत की। इस जीत के साथ RR पॉइंट्स टेबल में पाँचवें स्थान पर आ गया। टॉस जीतकर राजस्थान ने यशस्वी जायसवाल, महिपाल के गदर मचाने वाले खेल से 185 रन बनाये। जवाब में पंजाब की टीम 183 रन ही बना सकी।  इस हाई स्कोरिंग मैच में बल्लेबाजों ने जम कर गेंदबाजों को कूटा। पर गेंदबाज भी कम नहीं। पहले मोहम्मद शमी और अर्शदीप ने तो दूसरी पारी में कार्तिक त्यागी ने  विकेट लिए और मैच में बल्लेबाजों के दबदबे पर अंकुश लगाया। त्यागी ने आईपीएल इतिहास में दूसरी बार अंतिम ओवर में 4 रन डिफेंड किया। # लुइस और यशस्वी धुआँधार शुरुवात अक्सर RR के ओपनर अच्छी शुरवात नहीं कर पाते परन्तु आज अलग दिन था और अलग ओपनर। राजस्थान की तरफ से अपना पहला मैच खेलने वाले एवन लूइस(Evin Lewis) ने आते ही अपने हाथ खोलने शुरू कर दिए। ताबड़तोड़ 21 गेंदों में 7 चौके और 1 छक्के लगाकर 36 रन बना डाले। यशस्वी जायसवाल(Yashasvi Jaiswal) के साथ 54 रन की साझेदारी कर डाली।  इनको देख यशस्वी ने भी बल्ला भांजना शुरू कर दिया। देखते-ही-देखते 36 गेंदों में ...

8 नहीं 10 टीमें होंगी अगले आईपीएल सीजन में!

Image
पिछले कई समय से इस बात की उड़ती-उड़ती खबर आ जाती थी कि अगले सीजन में 2 नई टीम आ जाएगी। कुछ भी पक्का नहीं होता था। पर अब इन सभी उड़ती खबरों पर विराम लगने का समय आ गया है। क्योंकि BCCI दो नई टीमों को जोड़ने के लिए उत्सुक लग रहा है।  कौन-कौन सी टीम हो सकती है? अब तक तो ये पक्का नहीं है। पर हाँ इसके लिए BCCI निविदा (टेंडर) जरूर निकलेगा। और IPL-14 सीजन के दूसरा चरण शुरू होने से पहले ही BCCI अपनी प्रकिया पूरी कर लेना चाहता है।  BCCI की तरफ से अभी कोई आधिकारिक  बयान नहीं आया है। पर संभवतः जुलाई महीने में ही टीमों का चुनाव हो सकता है।  किसका नाम आगे चल रहा है? वैसे पुणे, कानपुर लखनऊ और अहमदाबाद का नाम आगे चल रहा है। सूत्रों की माने तो अहमदाबाद का नाम पक्का माना जा रहा है। अगर ऐसा है तो बचे तीन शहरों में से एक का और चुनाव बाकी रह जायेगा। वैसे दोनों टीम के मालिकों का नाम क्या होगा ये दिलचस्प रहेगा। सुनने में आ रहा है की अडानी ग्रुप और संजीव गोयनका की आरपीएसजी ग्रुप का नाम आगे चल रहा है।  आईपीएल २०२१ के मैचों का क्या हुआ? कोरोना के कारण स्थगित आईपीएल सीजन के बचे हुए मैच स...

जडेजा की एक गलती और भरने पड़े 5000 रुपए।

Image
देश भर में 'स्वच्छ भारत अभियान' पिछले 7 सालों से जोरों पर है। सभी सार्वजनिक और निजी स्थलों को कैसे स्वच्छ रखा जाये ऐसी कोशिशें सरकार विभिन्न स्तरों पर करती है। इसमें कई राजनीतिक नेता, सरकारी कर्मचारी, विभिन्न क्षेत्रों के सेलेब्रटी भी बढ़-चढ़ कर भाग ले रहे हैं।  पर कई बार सेलेब्रटी कुछ ऐसी हरकत कर देते हैं जिससे उनको जनता से खरी-खोटी सुनाने को मिलती है। और कई बार तो जुर्माना भी देना पड़  जाता है। ऐसा ही एक मामला आया है अपने पुराने स्टार क्रिकेटर अजय जडेजा के बारे में।  क्या है मामला? एक सेलेब्रटी होने के नाते तो मामला गंभीर है। वो भी साफ़ सफाई का। अजय जडेजा का एक बांग्ला गोवा के सुरम्य गांव अल्डोना में है। गाँव की सरपंच तृप्ति बंदोदकर का कहना है कि उनकी सफाई सदस्य को कचरा मिला और उसके साथ अजय जडेजा के कुछ बिल्स भी। सरपंच होने के नाते उन्होंने कड़ाई से फैसला लेते हुए अजय जडेजा के ऊपर 5000 रूपये का जुर्माना लगा दिया।  जडेजा की क्या रही प्रतिक्रिया? एक भले मानस की तरह उन्होंने अपनी गलती मानी और जुर्माना भर दिया। सरपंच का क्या कहना है? गांव की सरपंच तृप्ति बंदोदकर का कहना है...

UAE में होगा T20 विश्वकप।

Image
सभी क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक अच्छा समाचार आया है। 28 जून सोमवार को बीसीसीआई (BCCI) ने T20 विश्वकप के लिए नए आयोजन स्थल का एलान कर दिया। 2020 में भारत में होनेवाला विश्वकप अब UAE में खेला जायेगा। बीसीसीआई (BCCI) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ल ने इस खबर की पुष्टि की। क्या-क्या कहा बीसीसीआई (BCCI) ने? सचिव जय शाह ने कहा, " हम टूर्नामेंट को UAE में लेकर जाना चाहते हैं और शाम तक ICC को इसकी जानकारी कर देंगे। टूर्नामेंट के क्वालीफ़ायर मैच ओमान में शुरू होंगे। आईपीएल के बाद ही क्वालीफ़ायर के मैच शुरू हो जायेंगे। आगे शाह कहते हैं, " टूर्नामेंट के सारणी बाद में बनेगी। अभी हमने समय-सारणी पर निर्णय नहीं लिया है। जैसे ही होगा हम सूचित कर देंगे। " ICC के क्या निर्देश थे? ICC ने BCCI को 28 जून तक टूर्नामेंट के आयोजन स्थल को तय करने के निर्देश दिए थे। मतलब टूर्नामेंट भारत में ही आयोजित किया जायेगा या किसी अन्य देश में? इसके साथ ICC ने BCCI को यह आश्वासन दिया था कि आयोजक भारत ही रहेगा। ICC ने 1 जून की बैठक में ये कहा था कि हमें 3 जगहों दुबई, अबुधाबी और शारजहां के अलावा भी एक विकल्प के लिए तै...

जब कपिल देव ने वेस्टइंडीज की शैंपेन से वर्ल्डकप जीतने का जश्न मनाया।

Image
25 जून 1983 का दिन भारतीय क्रिकेट के इतिहास का सबसे ऐतिहासिक दिन है जिसके बाद भारत ने विश्व क्रिकेट में अपना झंडा गाड़ दिया। आज के ही दिन कपिल देव की अगुवाई में भारत के अपना पहला विश्वकप जीता था। भारतीय क्रिकेट उस दिन के बाद दो भाग में बँट गया। एक विश्वकप के पहले का भारत और दूसरा विश्वकप के बाद का भारत। चित्र   साभार : https://www. sportstar.thehindu.com 25 जून को भारत ने 70-80 के दशक की सबसे खूँखार टीम और लगातार 2 बार जीतने वाली वेस्टइंडीज को हराकर विश्वकप पर कब्जा किया। अंडरडॉग समझी जानेवाली भारतीय टीम की ये विजय अप्रत्याशित थी। फाइनल मैच से पहले सभी लोग कह रहे थे कि भारत को आसानी से हराकर वेस्टइंडीज लगातार तीसरी बार वर्ल्डकप अपने हाथों से उठाएगा। भारत के 183 के लक्ष्य को देख कर वेस्टइंडीज ने यही सोचा था। क्योंकि उनके पास गॉर्डन ग्रीनिज , डेस्मंड हेंस , खतरनाक विव रिचर्ड्स और कैप्टन क्लाइव लॉयड जैसे खिलाड़िओं की फ़ौज थी। 183 का लक...

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप(WTC) के टॉप परफॉर्मर्स।

Image
WTC का फाइनल मैच खेला जा चुका है। 23 जून 2021 का दिन न्यूजीलैंड के इतिहास में सुनहरे अक्षरों में लिखा जा चूका है। फाइनल मैच में भारत को  8   विकेट से हरा कर न्यूजीलैंड चैंपियन बना।   चैंपियनशिप का सफर 2019 से शुरू हुआ और जून 2021  को  खत्म हुआ। इस बीच बहुत सारे नए रिकॉर्ड बने तो कई टूटे भी।   चैंपियनशिप   के   सफर   में   कई नए खिलाड़ियों ने अपने निजी प्रदर्शन से टीम और अपने करियर को भी सवाँरा। इस चैंपियनशिप का सफर जानदार और शानदार रहा। आईये देखते हैं कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के सफर में कौन से खिलाड़ियों ने अपनी छाप छोड़ी।   सबसे ज्यादा रन भले ही फाइनल मैच इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच हुआ पर बल्लेबाजी में   मार्नस लाबुशेन ने टॉप किया। लाबुशेन ने WTC सीरीज के 13 मैचों की 23 परियों में   72.82   की औसत से 1675 रन बनाये। दूसरे स्थान पर इंग्लैंड के जो रुट रहे जिन्होंने 20 मैचों के 37...