IPL 2021: RR Vs PBKS - मयंक-राहुल पर भारी पड़ा Tyagi का अंतिम ओवर।

Image
#Match 32 IPL 2021 के मैच में राजस्थान रॉयल्स(RR) ने पंजाब किंग्स(PBKS) पर 2 रनों की शानदार जीत की। इस जीत के साथ RR पॉइंट्स टेबल में पाँचवें स्थान पर आ गया। टॉस जीतकर राजस्थान ने यशस्वी जायसवाल, महिपाल के गदर मचाने वाले खेल से 185 रन बनाये। जवाब में पंजाब की टीम 183 रन ही बना सकी।  इस हाई स्कोरिंग मैच में बल्लेबाजों ने जम कर गेंदबाजों को कूटा। पर गेंदबाज भी कम नहीं। पहले मोहम्मद शमी और अर्शदीप ने तो दूसरी पारी में कार्तिक त्यागी ने  विकेट लिए और मैच में बल्लेबाजों के दबदबे पर अंकुश लगाया। त्यागी ने आईपीएल इतिहास में दूसरी बार अंतिम ओवर में 4 रन डिफेंड किया। # लुइस और यशस्वी धुआँधार शुरुवात अक्सर RR के ओपनर अच्छी शुरवात नहीं कर पाते परन्तु आज अलग दिन था और अलग ओपनर। राजस्थान की तरफ से अपना पहला मैच खेलने वाले एवन लूइस(Evin Lewis) ने आते ही अपने हाथ खोलने शुरू कर दिए। ताबड़तोड़ 21 गेंदों में 7 चौके और 1 छक्के लगाकर 36 रन बना डाले। यशस्वी जायसवाल(Yashasvi Jaiswal) के साथ 54 रन की साझेदारी कर डाली।  इनको देख यशस्वी ने भी बल्ला भांजना शुरू कर दिया। देखते-ही-देखते 36 गेंदों में ...

Australia Announce The Squad for T20 World Cup 2021: कई बड़े नाम गायब, Josh Inglis के रूप में सरप्राइज एंट्री।

Josh Inglis दाहिनी तरफ 

T20 विश्वकप का ऐलान हो गया है। अब धीरे-धीरे सभी टीमें अपनी १५ सदस्यीय टीमों की घोषणा कर रही हैं। अभी कुछ दिन पहले न्यूजीलैण्ड ने अपनी टीम की घोषणा की थी और आज ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड ने T20 World Cup 2021 के लिए टीम का ऐलान किया है। 

टीम में सभी बड़े खिलाड़ी वापस आये हैं जो हॉल में हुए वेस्ट इंडीज और बांग्लादेश के दौरे पर नहीं गए थे। टीम में एक ऐसा भी खिलाड़ी जुड़ा है जिसने अभी तक अपनी राष्ट्रीय टीम की तरफ से कोई भी गेम नहीं खेला है। जोश इंग्लिश। ये एक अनकैप्ड प्लेयर हैं। इनको क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपनी तरफ से जगह दी है। 

जोश इंग्लिश(Josh Inglis) को उनके घरेलु प्रदर्शन का इनाम मिला है। वो ऑस्ट्रेलिया में पर्थ स्कॉर्चर्स(Perth Scorchers) की तरफ से खेलते हैं। हाल में हुए विटलिटी ब्लास्ट(Vitality Blast T20) में उन्होंने विस्फोटक बैटिंग की थी। उन्होंने 176 के स्ट्राइक रेट से 14 मैचों में 531 रन ठोके थे। 

जोश इंग्लिस के लिए ऑस्ट्रेलियाई चयनकर्त्ता जॉर्ज बैली ने कहा,

"पिछले कुछ समय से जोश हमारे प्लान का हिस्सा थे। लिमिटेड ओवर फॉर्मेट और विटलिटी ब्लास्ट में जोश इंग्लिस ने बढ़िया बल्लेबाजी की है। जोश में पावरहीटिंग, काउंटर अटैकिंग और परिस्थितियों के अनुसार बल्लेबाजी करने की क्षमता है। जोश स्पिन के भी बहुत अच्छे बल्लेबाज हैं। अच्छी हीटिंग भी करते हैं।  कुल मिलाकर एक बढ़िया ऑलराउंड खिलाड़ी हैं।"

टीम में विस्फोटक बल्लेबाज डेविड वार्नर(David Warner), स्टीव स्मिथ(Steve Smith), ग्लेन मैक्सवेल(Glenn Maxwell) और उपकप्तान पैट कम्मिंस(Pat Cummins) की वापसी हुई है। कप्तान आरोन फिंच(Aaron Finch) और स्टीव स्मिथ अपनी चोटों से ऊबर चुके हैं। फिंच की घुटने की सर्जरी हुई थी और स्मिथ को कंधे की चोट थी। इनके अलावा मिचेल मार्श और मार्कस स्टोइनिस को ऑलराउंडर्स के रूप में शामिल किया गया है। 

तेज गेंदबाजी का जिम्मा मिचेल स्टार्क(Mitchell Stark), जोश हेजलवुड(Josh Hazlewood) और पैट कमिंस के कंधों पर होगा तो स्पिन की कमान एडम जम्पा(Adam Zampa) और मिचेल स्वेप्सन संभालेंगे। एक और खिलाड़ी को सरप्राइज एलिमेंट के रूप में लिया गया है। अपने डेब्यू मैच में हैट्रिक लेने वाले नाथन एलिस(Nathan Ellis)। परन्तु, उन्हें रिज़र्व खिलाड़ी के रूप में जोड़ा गया है। उनके साथ डैन क्रिश्चियन और डैनियल सैम्स को भी रिज़र्व खिलाड़ी के रूप में जगह मिली है। 

कई बड़े नाम गायब
T20 वर्ल्ड कप टीम से कई बड़े नाम गायब हैं। तेज गेंदबाज एंड्रू टॉय(Andrew Tye), जे रिचर्डसन, जेसन बेहरोनडॉर्फ को टीम में जगह नहीं दी गई। ये सभी गेंदबाज बांग्लादेश और वेस्ट इंडीज के सामने अपने आप को साबित नहीं कर सके। इनके साथ एलेक्स कैरी और मोइजेज हेनरिक्स के नाम चौकाने वाले हैं। 

IPL खेलने की मंजूरी
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड(ACB) ने अपने सभी खिलाड़ियों को आईपीएल(IPL) के दूसरे चरण में खेलने की अनुमति दी है। आईपीएल का दूसरा चरण और वर्ल्ड कप UAE में होने वाला है। इसका फायदा टीम और खिलाड़ियों को होगा। 

टीम के चयन पर जॉर्ज बेली(George Bailey) ने कहा, 

“हमें विश्वास है कि इस टीम में एक अत्यंत प्रतिस्पर्धी टूर्नामेंट में पक्ष को गहराई से ले जाने की क्षमता है। हमारे पास दुनिया के कुछ सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हैं जो अपनी-अपनी भूमिकाओं में सामूहिक अनुभव के साथ मिलकर दुनिया की सर्वश्रेष्ठ T20 टीम के खिलाफ सफलता हासिल कर सकते हैं।"

टीम
आरोन फिंच (कप्तान), पैट कमिंस (उपकप्तान), केन रिचर्डसन, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, एश्टन एगर, जोश हेजलवुड, जोश इंग्लिस, मिचेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, मिचेल स्वेप्सन, मैथ्यू वेड, डेविड वार्नर और एडम जाम्पा। 

रिजर्व प्लेयरः डैन क्रिस्चियन, नाथन एलिस और डेनियल सैम्स

Aaron Finch (C), Ashton Agar, Pat Cummins (VC), Josh Hazlewood, Josh Inglis, Mitchell Marsh, Glenn Maxwell, Kane Richardson, Steve Smith, Mitchell Starc, Marcus Stoinis, Mitchell Swepson, Matthew Wade, David Warner, Adam Zampa. Traveling reserves: Dan Christian, Nathan Ellis, Daniel Sams

Comments