IPL 2021: RR Vs PBKS - मयंक-राहुल पर भारी पड़ा Tyagi का अंतिम ओवर।

Image
#Match 32 IPL 2021 के मैच में राजस्थान रॉयल्स(RR) ने पंजाब किंग्स(PBKS) पर 2 रनों की शानदार जीत की। इस जीत के साथ RR पॉइंट्स टेबल में पाँचवें स्थान पर आ गया। टॉस जीतकर राजस्थान ने यशस्वी जायसवाल, महिपाल के गदर मचाने वाले खेल से 185 रन बनाये। जवाब में पंजाब की टीम 183 रन ही बना सकी।  इस हाई स्कोरिंग मैच में बल्लेबाजों ने जम कर गेंदबाजों को कूटा। पर गेंदबाज भी कम नहीं। पहले मोहम्मद शमी और अर्शदीप ने तो दूसरी पारी में कार्तिक त्यागी ने  विकेट लिए और मैच में बल्लेबाजों के दबदबे पर अंकुश लगाया। त्यागी ने आईपीएल इतिहास में दूसरी बार अंतिम ओवर में 4 रन डिफेंड किया। # लुइस और यशस्वी धुआँधार शुरुवात अक्सर RR के ओपनर अच्छी शुरवात नहीं कर पाते परन्तु आज अलग दिन था और अलग ओपनर। राजस्थान की तरफ से अपना पहला मैच खेलने वाले एवन लूइस(Evin Lewis) ने आते ही अपने हाथ खोलने शुरू कर दिए। ताबड़तोड़ 21 गेंदों में 7 चौके और 1 छक्के लगाकर 36 रन बना डाले। यशस्वी जायसवाल(Yashasvi Jaiswal) के साथ 54 रन की साझेदारी कर डाली।  इनको देख यशस्वी ने भी बल्ला भांजना शुरू कर दिया। देखते-ही-देखते 36 गेंदों में ...

T20 विश्वकप में Dhoni की एंट्री, विराट के हाथ में टीम की कमान।

बुधवार के दिन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड(BCCI) ने आगामी टी-20 विश्व कप के लिए 15 सदस्य भारतीय टीम की घोषणा की। इसमें आश्चर्यजनक रूप से धोनी को भी टीम में शामिल किया गया है। टीम की कमान विराट कोहली(Virat Kohli) को सौंपी गई है तो कई बड़े खिलाड़ियों का नाम इस लिस्ट से नदारद है। जबकि कई नए युवा चेहरों को इसमें शामिल किया गया है।

टीम सिलेक्शन में कई चौंकाने वाले फैसले लिए गए। 4 साल के बाद लिमिटेड और फॉर्मेट में रविचंद्रन अश्विन(R Ashwin) की वापसी हुई है और टी-20 और IPL में अच्छा प्रदर्शन करने वाले युजवेंद्र चहल और ओपनर शिखर धवन को बाहर का रास्ता दिखाया गया है। चहल का बाहर जाना चौंकाने वाला रहा क्योंकि RCB से खेलने वाले चहल विराट के पसंदीदा खिलाड़ी भी रहे हैं। विराट ने कई बार चहल को अश्विन और कुलदीप के ऊपर तरहीज दी थी। टीम में रिजर्व खिलाड़ियों को भी शामिल किया गया है।

गेंदबाजी

इंतजार का फल मीठा होता है।

सबसे ज्यादा चौंकाने वाला नाम रविचंद्रन अश्विन का है जिन्होंने 4 सालों से किसी भी तरह से लिमिटेड ओवर फॉर्मेट में अपनी शिरकत नहीं की थी और अब वह डायरेक्ट T20 वर्ल्ड कप में खेलते हुए दिखेंगे। इंग्लैंड और भारत के बीच में हो रही टेस्ट सीरीज में अश्विन को शामिल न करने पर टीम सिलेक्शन की काफी आलोचना हुई थी। T20 में रविचंद्रन अश्विन ने अंतिम बार वर्ष 2017 में भारत का प्रतिनिधित्व किया था।

टीम में जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शमी तेज गेंदबाजी की बागडोर संभालेंगे। यह एक आश्चर्य है कि टीम में केवल 3 तेज गेंदबाज ही चुने गए हैं। जबकि स्पिन गेंदबाजी की बागडोर पांच गेंदबाजों के पास रहेगी। रविचंद्रन अश्विन, राहुल चाहर, वरुण चक्रवर्ती, रविंद्र जडेजा और अक्षर पटेल। UAE में स्पिन फ्रेंडली पिच होती हैं। हो सकता है इसी बात को ध्यान में रखकर टीम में पांच स्पिनरों को रखा गया है।

बल्लेबाजी
टीम में शिखर धवन(Shikhar Dhawan) को ना शामिल करना सबसे बड़ा चौंकाने वाला फैसला है। धवन पिछले साल और इस साल हुए IPL में धमाकेदार प्रदर्शन रहा था। फिर भी उनको बाहर किया गया जबकि ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव और राहुल चाहर को आईपीएल के प्रदर्शन के कारण टीम में शामिल किया गया। पहले और दूसरे बैटिंग पोजिशन के लिए रोहित शर्मा और के एल राहुल कोई चुना गया है। खुद कप्तान कोहली तीसरे नंबर पर बैटिंग करते नजर आ सकते हैं और चौथे नंबर के लिए सूर्यकुमार यादव ने बाजी मारी है।

सूर्यकुमार को IPL और अभी हाल में संपन्न श्रीलंका सीरीज में अच्छे प्रदर्शन का इनाम मिला। श्रेयस अय्यर टीम से बाहर का रास्ता दिखाया गया है। हालांकि अय्यर का प्रदर्शन ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के साथ घरेलू सीरीज में अच्छा खेल दिखाया था।हो सकता है कि इसी प्रदर्शन को देख कर उन्हें रिजर्व खिलाड़ी के रूप में लिया गया है। ऋषभ पंत को विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनका साथ निभाने के लिए ईशान किशन भी टीम में जोड़े गए हैं। ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या भी टीम में खेलते दिख सकते हैं।

आ गया माही!
वर्ल्ड कप टीम सिलेक्शन के बाद सबसे ज्यादा चर्चा है जिस नाम की है वह है भारत के पूर्व कप्तान और एक बार T20 विश्व कप विजेता माही भाई। अरे अपने महेंद्र सिंह धोनी(Mahendra Singh Dhoni)। हां, महेंद्र सिंह धोनी की वापसी हुई है। पर किसी खिलाड़ी के रूप में नहीं। वे बल्ला भांजते हुए नहीं दिखेंगे और न ही हेलीकॉप्टर शॉट खेलते। बल्कि वह टीम में मेंटोर रूप में जुड़े जुड़ेंगे। इसकी पुष्टि स्वयं धोनी ने और BCCI ने भी की।

महत्वपूर्ण बात है महेंद्र सिंह धोनी अकेले ऐसे कप्तान रहे हैं जिन्होंने आईसीसी की तीनों बड़ी श्रृंखला पर कब्जा किया। ICC ODI वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी। ऐसे बड़े टूर्नामेंट में माही का जुड़ना टीम इंडिया के लिए काफी मददगार होगा। विराट कोहली उनके अनुभव का फायदा उठा कर अपनी पहली आईसीसी ट्रॉफी जीत सकते हैं। कैप्टन कूल के नाम से मशहूर धोनी को इस नए रूप में देखना रोचक साबित होगा।

धोनी वर्ष 2019 के विश्व कप सेमीफाइनल के बाद किसी भी तरह के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खेलते हुए नहीं दिखे। उसके बाद पिछले वर्ष 15 अगस्त 2020 में उन्होंने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से सन्यास की घोषणा की। उन्होंने UAE में हुए IPL ट्रॉफी में शिरकत की परंतु, उस वर्ष उनकी टीम और वे खुद अपने IPL कैरियर का बुरा दौर देखा।
टीम के साथ धोनी का जुड़ना टीम इंडिया के लिए इतने बड़े टूर्नामेंट में निर्णायक साबित हो सकता है।

पिछले ही महीने मुख्य कोच रवि शास्त्री ने यूएई वर्ल्ड कप के बाद अपने आप को कोचिंग सुविधा देने के लिए अनुपलब्ध बताया था। और जहां तक खबर आई है बीसीसीआई ने इस निर्णय का स्वागत किया है और उनके इस्तीफे को मंजूर कर लिया है। BCCI बीसीसीआई भी यह चाहती है कि शास्त्री और उनके कोचिंग स्टाफ की जगह पर अब नई टीम की भर्ती की जाए। धोनी का टीम से जुड़ना कहीं इसी बात का संकेत तो नहीं?

टीम

विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उपकप्तान), केएल राहुल, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत, रविंद्र जडेजा, राहुल चाहर, वरूण चक्रवर्ती, मोहम्मद शमी, अक्षर पटेल, आर अश्विन

रिजर्व प्लेयर
श्रेयस अय्यर, दीपक चाहर और शार्दुल ठाकुर



Comments