IPL 2021: RR Vs PBKS - मयंक-राहुल पर भारी पड़ा Tyagi का अंतिम ओवर।
आईपीएल(IPL) का सेकंड लेग शुरू हो गया। चेन्नई टीम ने रितुराज की तूफानी पारी और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर सेकंड लेग का पहला मैच जीत लिया और पॉइंट्स टेबल पर नंबर 1 पर पहुँच गई।
पहला मैच IPL की दो धुरंधर टीम की बीच शुरू हुआ। रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस(Mumbai Indians) और धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स(Chennai Super Kings)। रोहित के फिट नहीं होने के कारण केरोन पोलार्ड धोनी के साथ टॉस उड़ाने आये। टॉस जीतकर सुपर किंग्स ने बल्लेबाजी चुनी। जो चेन्नई के लिए घातक साबित हुआ।
#Boult का करंट
बस फिर क्या पोलार्ड के गेंदबाजों ने पहले ओवर से ही शुरू कर दी तबाही। पहला झटका पहले ओवर में बोल्ट(Trent Boult) ने ही दिया। ओपनर फाफ डु प्लेसिस (Faf du Plessis) को एडम मिल्ने(Adam Milne) के हाथों कैच कराकर। अगली ही ओवर में मिल्ने ने भी अपना जलवा दिखाया। मोइन अली(0 रन) को खाता भी नहीं खोलने दिया। इसी बीच रायडू को रिटायर हर्ट होना पड़ा। फिर भी मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों ने कोई भी नरमी नहीं दिखाई बल्कि और भी निर्मम हो गए।
इस बार फिर बोल्ट की बारी थी। 'मिस्टर IPL' सुरेश रैना को 4 रनों पर चाहर के हाथों कैच करा दिया। अब मिल्न कहां रुकने वाले थे? दोनों में होड़ सी लगी थी। कितनी जल्दी कौन सुपर किंग्स को ऑल आउट कर सकता है? इस बार उनके हाथ में सबसे बड़ा शिकार आया।चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान कप्तान कूल माही(Dhoni)। 5 गेंदों में 3 रन बनाकर बोल्ट के हाथ में कैच थमा बैठे।
अब तो चेन्नई की हालत पतली हो गई थी। 6 ओवर में 24 रन पर चार विकेट! और रायडू के रूप में एक खिलाड़ी रिटायर्ड हर्ट! तीन खिलाड़ी जीरो पर आउट।
#Ruturaj की तूफानी पारी
पर एक आशा जो अभी तक बंधी थी वो थी ओपनर रितुराज गायकवाड़(Ruturaj Gaikwad) के रूप में। जहाँ एक ओर विकेट झड़ रहे थे वही रितुराज ने एक छोर अंत तक पकड़ रखा था। पहले तो रविंद्र जडेजा(26 रन) के साथ उन्होंने पारी को मजबूती प्रदान की। बीच-बीच में चौके लगाते हुए पारी को गति दे रहे थे। इसी बीच रितुराज ने UAE में लगातार चौथी IPL फिफ्टी बनाई। इसके पहले IPL 2020 में चेन्नई के आखिरी तीन मैचों में फिफ्टी मारी थी।
रविंद्र जडेजा के आउट होने के बाद इस मैच को टर्निंग पॉइंट देने वाला खेल शुरू हुआ। टीम 18 ओवर में 5 विकेट पर 117 रन के स्कोर पर पहुंच गई थी। पर जीत के लिए काफी नहीं था। जडेजा के बाद आये ब्रावो भले ही उम्रदराज हो गए हों पर 8 गेंदों की उनकी पारी और अंतिम दो ओवर में रितुराज की ग़दर काटने वाली बल्लेबाजी ने मुंबई के होश पख्ता कर दिए।
अभी तक बोल्ट और मिल्ने उनके सबसे किफायती और विकट लेने वाले गेंदबाज थे। 3 ओवर में 11 रन और 2 विकट के साथ अपने नाम को सार्थक कर रहे थे। अभी तक बोल्ट झटका दे रहे थे पर अब बारी बोल्ट को झटका लगने की थी। किंग्स को चाहिए था एक किक। और मिली 19वें ओवर में।
इस ओवर में ब्रावो(Dwayne Bravo) और गायकवाड़ ने मिलकर 24 रन कूट दिए। जहाँ ब्रावो ने 1 चौका और 1 छक्का लगाया तो ऋतुराज ने एक चौका और २ छक्का लगाकर मैच का पासा ही पलट दिया। अंतिम ओवर में रितुराज ने बुमराह को 1 चौका और 2 छक्का लगाकर टीम को एक 156 के फाइटिंग टोटल तक पहुंचा दिया।
रितुराज अंत तक नाबाद रहे और 88 रनों की जिम्मेदारी भरी पारी खेली। यह मुंबई टीम के विरुद्ध CSK के किसी प्लेयर का निजी सर्वाधिक स्कोर है। इसके पहले 2013 में माइक हसी के नाम 86 रन थे। इनिंग के बाद रितुराज ने कहा,
"मैं अभी बहुत थका हुआ हूँ लेकिन मुझे गर्व है कि मैं अपनी टीम की पारी को यहां तक ला पाया। मेरा काम देर तक बैटिंग करने का था। आपको हमेशा फ्रेश स्टार्ट करनी होती है, अच्छी शुरुआत मिलना बेहतरीन होता है।"
गायकवाड़ ने अभी तक हुए आठ मैचों में 40 से ज्यादा की ऐवरेज के साथ 284 रन बना लिए हैं।
संभल नहीं सकी MI
156 रनों का पीछ करने उतरी मुंबई की भी शुरुवात अच्छी नहीं रही। तीन सीजन से चेन्नई के मुख्य गेंदबाज दीपक चाहर(Deepak Chahar) ने अनमोल प्रीत और क्वांटन डी कॉक को पवेलियन भेजा तो इंग्लैंड सीरीज में अपना नाम कमा चुके शार्दुल(Shardul Thakur) ने सूर्यकुमार यादव जैसा महत्वपूर्ण विकेट लिया।
काफी समय के बाद मुंबई टीम में ज्वाइन करने वाले सौरभ तिवारी(Saurabh Tiwary) अपने रंग में नजर आये। उन्होंने मुंबई की पारी को संभाला और अर्धशतक भी लगाया। पर यह टीम को जितने के लिए नाकाफी था।
बल्लेबाजी में तूफानी हाथ दिखने वाले ब्रावो ने गेंदबाजी में 3 विकेट भी झटके। पूरी मुंबई इंडियन की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 136 रन ही बना सकी।
रितुराज को उनकी शानदार बैटिंग के लिए प्लेयर ऑफ़ द मैच(Player of The Match) चुना गया।
Comments
Post a Comment