IPL 2021: RR Vs PBKS - मयंक-राहुल पर भारी पड़ा Tyagi का अंतिम ओवर।

Image
#Match 32 IPL 2021 के मैच में राजस्थान रॉयल्स(RR) ने पंजाब किंग्स(PBKS) पर 2 रनों की शानदार जीत की। इस जीत के साथ RR पॉइंट्स टेबल में पाँचवें स्थान पर आ गया। टॉस जीतकर राजस्थान ने यशस्वी जायसवाल, महिपाल के गदर मचाने वाले खेल से 185 रन बनाये। जवाब में पंजाब की टीम 183 रन ही बना सकी।  इस हाई स्कोरिंग मैच में बल्लेबाजों ने जम कर गेंदबाजों को कूटा। पर गेंदबाज भी कम नहीं। पहले मोहम्मद शमी और अर्शदीप ने तो दूसरी पारी में कार्तिक त्यागी ने  विकेट लिए और मैच में बल्लेबाजों के दबदबे पर अंकुश लगाया। त्यागी ने आईपीएल इतिहास में दूसरी बार अंतिम ओवर में 4 रन डिफेंड किया। # लुइस और यशस्वी धुआँधार शुरुवात अक्सर RR के ओपनर अच्छी शुरवात नहीं कर पाते परन्तु आज अलग दिन था और अलग ओपनर। राजस्थान की तरफ से अपना पहला मैच खेलने वाले एवन लूइस(Evin Lewis) ने आते ही अपने हाथ खोलने शुरू कर दिए। ताबड़तोड़ 21 गेंदों में 7 चौके और 1 छक्के लगाकर 36 रन बना डाले। यशस्वी जायसवाल(Yashasvi Jaiswal) के साथ 54 रन की साझेदारी कर डाली।  इनको देख यशस्वी ने भी बल्ला भांजना शुरू कर दिया। देखते-ही-देखते 36 गेंदों में ...

KKR का नया तुरुप का पत्ता वरुण चक्रवर्ती

कोलकाता नाईट राइडर्स(KKR)के मिस्ट्री स्पिनर Varun Chakravarthy ने RCB के खिलाफ फ्लैट पिच पर जबरदस्त गेंदबाजी कर T20 वर्ल्ड कप में अपने सिलेक्शन को सही साबित किया। यह इस लिए भी जरूरी है क्योंकि WC T20 UAE में ही खेला जाना है। इस प्रदर्शन के बाद उनका आत्मविश्वास भी बढ़ा होगा। टीम में हरभजन सिंह(Harbhajan Singh) जैसा अनुभवी गेंदबाज होने के बावजूद KKR अब उन्हें भविष्य के मुख्य स्पिनर के तौर पर देख रही है। 

भारतीय टीम की तरफ से श्रीलंका दौरे पर भी उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया था। केकेआर मैनेजमेंट, कोच और कप्तान इयान मोर्गन उनपर लगातार भरोसा भी दिखा रहे हैं। जिसका परिणाम कल हुए RCB के विरुद्ध मैच में भी दिखा। 4 ओवर में 13 रन देकर 3 महत्वपूर्ण विकेट लिए। इसके बाद क्रिकेट कॉमेंटेटर हर्षा भोगले ने कहा,

"ICC T20 World Cup में कुछ टीमें इस मैच की फुटेज मांग रही हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह चक्रवर्ती क्या है। जब वरुण चक्रवर्ती को बड़ा विकेट मिलता है तो आपको उनकी कूल, तथ्यात्मक प्रतिक्रिया से प्यार करना होगा। मानो कहूं, मैं गेंदबाज हूं, यह मेरा काम है, कोई बड़ी बात नहीं! उसे गेंदबाजी करते हुए देखना अच्छा लगता है।"

मैच में वरुण चक्रवर्ती ने लगातार 2 गेंदों में ग्लेन मैक्सवेल और श्रीलंका के नए मिस्ट्री गेंदबाज वानिंदु हसरंगा को आउट किया। अपनी हैट्रिक बॉल पर काइल जैमिसन के खिलाफ जोरदार अपील की परन्तु अंपायर ने उसे नकार दिया। और कप्तान मॉर्गन ने भी रिव्यु लेने से मन कर दिया।  

पोस्ट मैच प्रजेंटेशन में जब वरुण चक्रवर्ती से उनके प्रदर्शन के बारे में पूछा गया तब वरुण  ने कहा,

"अबूधाबी की पिच काफी फ्लैट थी। स्पिनर्स के लिए इस पिच पर कुछ भी नहीं था।  इसलिए मैंने गेंद सीधे स्टंप्स पर ही डाली। लेकिन तेज गेंदबाजों को क्रेडिट देना होगा, जिन्होंने पावरप्ले में अनुशासित गेंदबाजी की।"

जब उनसे हैट्रिक बॉल के बारे में पूछा गया तब उन्होंने अपनी गलती को मन और मॉर्गन के फैसले को सही बताया।

"मुझे लगा कि गेंद सीधे स्टंप को लग रही है। लेकिन रीप्ले में देखा तो पता चला कि गेंद बल्ले के अंदरूनी हिस्से पर लगी है। कप्तान मॉर्गन का फैसला सही था।"

वरुण की इसी कला के कारण उनको T20 वर्ल्ड कप टीम में चुना गया। अपने सिलेक्शन पर वो खुश नज़र आये और कहा,

"T20 विश्वकप में सेलेक्ट होने के बाद मुझे काफी अच्छा लगा। साथ ही टीम इंडिया के लिए खेलना मेरा सपना था। अब मेरे इर्द-गिर्द के लोग मुझे स्वीकार भी करने लगे हैं। क्योंकि मैंने अपना करियर 26 की उम्र में शुरू किया था।"

IPL 2020 में वरुण ने 13 मुकाबलों में 17 विकेट लिए थे। इस सीजन में अभी तक आठ मैचों में 10 विकेट ले चुके हैं। 

Comments