IPL 2021: RR Vs PBKS - मयंक-राहुल पर भारी पड़ा Tyagi का अंतिम ओवर।
इंडिया और इंग्लैंड के बीच चल रही टेस्ट सीरीज में खिलाड़ियों के बीच चल रही नोंक-झोंक अब TV प्रेसेंटर रूम तक आ गई है। इस बार भिड़े हैं दो पूर्व कप्तान। सुनील गावस्कर और नासिर हुसैन।
लीड्स टेस्ट के शुरू होने से पहले भारत के क्रिकेट कॉमेंटेटर और महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर(Sunil Gavaskar) और इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन(Nasser Hussain) के बीच विराट कोहली और उनकी आक्रामकता के विषय पर तीखी नोक-झोंक हुई। इंटरनेट पर इस पूरी बहस को 10 Very Awkward Minutes of Broadcast कहा गया। विराट की टीम और उनकी पिछली पीढ़ी की तुलना करते हुए नासिर हुसैन ने कहा कि पिछली पीढ़ी को आप Bully कर सकते थे पर विराट की टीम को नहीं। इसी बात पर गावस्कर ने पेट भरकर नासिर को खरी-खोटी सुनाई।
# क्या गड़बड़ हुई?
Daily Mail के एक स्तंभ(Column) से। जिसे लिखा था इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने। हेडिंग्ले टेस्ट में टॉस के बाद सोनी स्पोर्ट्स(Sony Sports) के प्रेजेंटर अपने हर्षा भोगले(Harsha Bhogle) ने डेली मेल के उस स्तंभ का मुद्दा छेड़ दिया। उसके बाद तो पूरा माहौल ही गरम हो गया। वह भी LIVE।
# क्या लिखा था नासिर ने?
लॉर्ड्स टेस्ट में जबरदस्त नोंक-झोंक हुई। मैच का पूरा रंग रूप ही बदल गया। इस नोंक-झोंक को भारत ने ऐसा भुनाया की लगभग हारा हुआ मैच भी जीत लिया। इसके बाद इंग्लैंड के कोच सिल्वरवुड(Chris Silverwood) का बयान आया कि सीरीज में इंग्लैंड टीम आग का जवाब आग से ही देगी। इसी के जवाब में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान हुसैन ने कहा था कि कोहली के नेतृत्व वाली मौजूदा टीम इंडिया को पिछली पीढ़ियों की तरह धमकाया नहीं जा सकता।
नासिर ने Daily Mail में लिखा था,
"इंग्लैंड कुछ भी करके टीम इंडिया को डरा-धमका नहीं कर सकता। भले ही क्रिस सिल्वरवुड ने कहा हो कि वह आगे की बची सीरीज में आग का जवाब आग से ही देंगे। लेकिन यह वो टीम नहीं है जिसे धमकाया जा सके, जैसा कि शायद पिछली पीढ़ियों की रही है। वो खुद को ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों या भीड़ द्वारा धमकाए जाने की अनुमति नहीं देते।"
बस फिर क्या सनी सर ने नासिर हुसैन को ऑन एयर (सोनी स्पोर्ट्स चैनल पर) आड़े हाथों ले लिया।
# ये हुई बहस
दोनों की हुई बातचीत के अंश यहाँ हैं।
गावस्कर: आपने कहा था कि इस भारत को शायद पिछली पीढ़ियों की तरह धमकाया नहीं जा सकता। पिछली पीढ़ी से आपका क्या अर्थ है? क्या आप रोशनी इसपर प्रकाश डाल सकते हैं कि कौन सी पीढ़ी? और धमकाने का सही अर्थ क्या है?
हुसैन: मुझे लगता है, अतीत में आक्रामकता दिखाने के लिए भारतीय टीम ने बस ‘नहीं, नहीं, नहीं’ कहा होगा। लेकिन कोहली ने जो किया है वो इंग्लैंड पर दोगुनी सख्ती के साथ गए हैं। मैंने ये सौरव गांगुली की टीम में ये थोड़ा सा देखा था और उन्होंने ये शुरू किया था, विराट जारी रख रहे है। और जब विराट टीम में नहीं थे, तब अजिंक्य रहाणे ने भी ऑस्ट्रेलिया पर कड़ा प्रहार किया था। मुझे नहीं लगता कि आप इस भारतीय साइड को जगाना चाहते हैं।
गावस्कर: लेकिन जब आप कहते हैं कि पिछली पीढ़ियों को धमकाया गया था, तो मुझे ऐसा नहीं लगता। अगर आप मेरी पीढ़ी को धमकाए जाने की बात कह रहे हैं तो मुझे बहुत दुख होगा। अगर आप रिकॉर्ड पर नजर डालें तो 1971 में हम जीते थे, वह इंग्लैंड में मेरा पहला दौरा था। 1974, हमें आंतरिक समस्याएं थीं इसलिए हम 3-0 से हार गए। 1979, हम 1-0 से हारे, ओवल में अगर हम 438 रनों का पीछा कर लेते तो 1-1 का रिजल्ट हो सकता था।
1982 में हम फिर से 1-0 से हार गए. 1986 में हम 2-0 से जीते थे, हम इसे 3-0 से जीत सकते थे। इसलिए, मुझे नहीं लगता कि मेरी पीढ़ी को हमें धमकाया गया था. मुझे नहीं लगता कि आक्रामकता का मतलब है कि आपको हमेशा विपक्ष से उलझना पड़े। आप जुनून दिखा सकते हैं, आप अपनी टीम के प्रति अपना जुनून विकेट गिरने के बाद बिना चिल्लाए भी दिखा सकते हैं।
हुसैन: मैं एक के लिए, काफी पसंद करता हूं जिस तरह से कोहली इस पक्ष का नेतृत्व करते हैं। मैं यही कहना चाहता था। वह टीम बात करती है जिसमें उन्होंने कहा था 'चलो इस अंग्रेजी पक्ष पर आग लगाओ' और आप उस आग को देख सकते हैं जिसे उन्होंने फैलाया था।
गावस्कर: इसमें कोई तर्क नहीं है। सवाल यह कह रहा है कि पिछली पीढ़ियों को धमकाया गया था। मुझे नहीं लगता कि ये सही है।
नासिर हुसैन को सनी गावस्कर का इतिहास देख लेना चाहिए जब वो MCG Test में अम्पायर के गलत निर्णय पर चेतन चौहान को साथ लेकर पिच छोड़ दिया। 2001 टेस्ट सीरीज में सौरव गांगुली की कप्तानी और आक्रामकता, 2007-08 विवादित सिडनी टेस्ट के बाद अनिल कुंबले की धमकी याद है?
कोहली की तारीफ ठीक है पर कभी कोई भी भारतीय टीम दब्बू नहीं थी। हाँ बस हर कप्तान का तरीका अलग था। चाहे सुनील गावस्कर हों, सौरव गांगुली हों, अनिल कुंबले या विराट कोहली!
Comments
Post a Comment