IPL 2021: RR Vs PBKS - मयंक-राहुल पर भारी पड़ा Tyagi का अंतिम ओवर।
#Match31
#Flop हुए Virat
कल ही इस सीजन की समाप्ति पर RCB की कप्तानी छोड़ने का एलान करने वाले कोहली ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। और कल की तरह आज भी तेज गेंदबाजों का जलवा जारी रहा।
अपना 200वां आईपीएल मैच खेलने वाले कप्तान विराट कोहली(Virat Kohli) सिर्फ 5 रन बनाकर प्रसिद्ध कृष्णा के गेंद पर एल्बीडब्ल्यू हो गए। इस तरह अपने नाम पर एक अनचाहा रिकॉर्ड जोड़ लिया। यह पहली बार है जब कोहली आईपीएल में लगातार 3 बार बिना किसी फील्डर की मदद से आउट हो गए।
#RCB के धुरंधर हुए ढेर
कोहली के जाने भर की देर थी। इसके बाद तो विकेट पतझड़ की तरह गिरते चले गए। क्या देवदत्त पडीक्कल, क्या एबी डिविलियर्स और क्या मैक्सवेल सब-के-सब ढेर। सभी आया राम, गया राम की मुद्रा में आ गए थे।
बंगलौर की तरफ से सबसे ज्यादा योगदान देवदत्त पडीक्कल (Devdutt Padikkal) ने दिया। देवदत्त ने 22 रन बनाये।
#Varun का चक्रवात और #Russell का Tussle
बंगलौर टीम को सबसे बड़ा झटका खतरनाक ऑलराउंडर आंद्रे रसल(Andre Russell) ने दिया। उन्होंने RCB टीम की सबसे मजबूत दिवार एबी डिविलियर्स को गोल्डन डक पर बोल्ड कर पवेलियन भेज दिया। और दूसरा बड़ा झटका ग्लेन मैक्सवेल(Glen Maxwell) को वरुण(Varun Chakravarthy) ने बोल्ड करके दे दिया। मैक्सवेल इस सीजन में ही कोहली के साथ जुड़े थे। आईपीएल 2021 के फर्स्ट लेग में मैक्सवेल ने कुछ अच्छी पारियां खेली थी।
इसके बाद RCB टीम रसल और वरुण के फेर में पड़ गई। दोनों ने 3-3 विकेट लेकर बेंगलोर को 92 रनों पर ढेर कर दिया। Russle ने जहाँ 3 ओवर में 9 रन देकर 3 विकेट लिए वहीं वरुण ने 4 ओवर में 13 रन देकर 3 विकेट लिए।
#Gill और Iyar का धमाल
इस छोटे से लक्ष्य को पार करना आसान था पर दो नौजवान खिलाड़ियों सुभमन गिल(Shubman Gill) और वेंकटेश अय्यर(Venkatesh Iyer) ने इसे और भी आसान बना दिया। पहले दो ओवर दोनों से संभल कर खेले फिर उसके बाद दोनों अपने रंग में आ गए।
दोनों ने काइल जेमिसन को निशाना बनाया। 6वें ओवर तक दोनों ने अर्धशतकीय साझेदारी भी कर डाली। गिल 48 रन बनाकर चहल के शिकार बने और हाफ सेंचुरी बनाने से चूक गए। इसके बाद जीत एक औपचारिकता भर रह गई। उन्होंने 6 चौके और 1 छक्के के साथ 48 रन बनाये तो वही वेंकटेश अय्यर अंत तक 41 रन बनाकर नाबाद रहे। कोलकाता ने 60 बॉल रहते ही मैच को 9 विकेट से जीत लिया।
A perfect restart to our #IPL2021 campaign courtesy a clinical performance by the Knights! 💜💛#KKRvRCB #KKR #AmiKKR #KorboLorboJeetbo #আমিKKR
— KolkataKnightRiders (@KKRiders) September 20, 2021
Read more ⤵️ https://t.co/LsxspxyScU
#RCB के अनचाहे Records
#यह RCB की UAE में लगातार 6वीं हार है।
# आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा गेंद शेष रहते हुए यह RCB की पाँचवीं सबसे बड़ी हार है।
# बंगलौर टीम 6वीं बार 100 से काम के स्कोर पर ऑल आउट हुई है।
#PointsTable में टीम
इस हार के बावजूद RCB Points Table में तीसरे पायदान पर जमी हुई है और KKR पांचवें स्थान पर पहुँच गया है। CSK कल की जीत के बाद टेबल में टॉप पर पहुँच गई है।
शानदार गेंदबाजी के लिए वरुण चक्रवर्ती को 'मैन ऑफ़ द मैच'(Man Of The Match) दिया गया।
Comments
Post a Comment