IPL 2021: RR Vs PBKS - मयंक-राहुल पर भारी पड़ा Tyagi का अंतिम ओवर।
ESPNCricinfo से बात करते हुए महान गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन बताया कि सहवाग ने उनको कहा कि उन्हें राहुल द्रविड़ की बात नहीं सुननी चाहिए थी बल्कि ट्रिपल सेंचुरी के लिए उनके(मुरलीधरन) के पीछे पड़ना चाहिए था।
महान ऑफ स्पिनर मुथैया मुरलीधरन(Muttiah Muralitharan) ने याद किया कि 2009 में मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में India vs Srilanka टेस्ट मैच में तिहरा शतक से चूकने के बाद वीरेंद्र सहवाग(Virendra Sehwag) ने उन्हें क्या कहा था। मुरलीधरन ने बताया कि सहवाग ने उनसे कहा था कि उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए। राहुल द्रविड़ की बात सुनी और इसके बजाय अपना तिहरा शतक पूरा करने के लिए उनके(मुरलीधरन) पीछे पड़ना चाहिए था।
मुरलीधरन ने उस मैच को याद करते हुए बताया
"मुझे याद है कि वह मुंबई में हमारे विरुद्ध 290 रनों पर बैटिंग कर रहा था और मुझे लगता है कि वो द्रविड़(Rahul Dravid) ही थे जिन्होंने उसे(वीरू) रूककर खेलने को कहा क्योंकि वह अगले दिन 300 रन बना सकता है। अगली सुबह, उसने टैप करने की कोशिश की, लेकिन कॉट एंड बोल्ड(c&b) आउट हो गया। उसने मुझसे कहा 'मुझे राहुल की बात कभी नहीं सुननी चाहिए थी और इसके बजाय आपके पीछे जाना चाहिए था।"
क्या हुआ था उस मैच में?
December 2009 में भारत(India) और श्रीलंका(Sri Lanka) के बीच मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में तीसरा टेस्ट खेला गया था। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 393 रन बनाये। उसके बाद भारत की पारी शुरू करने आये वीरू ने तो श्रीलंका के गेंदबाजों को धुआँ-धुआँ कर दिया। सभी गेंदबाज पस्त। दूसरे दिन का खेल ख़त्म होते-होते वीरू ने 283 रन बना लिए थे। सभी को उम्मीद थी की सहवाग तीसरे दिन अपना तीसरा तिहरा शतक बना लेंगे। पर मुरली की गेंद पर सिंगल लेने की कोशिश में 293 रन पर आउट हो गए। और तीन तिहरा शतक लगाने वाले एकलौते बल्लेबाज बनने से चूक गए।
वैसे सहवाग कभी किसी भी गेंदबाज का खौफ नहीं मानते थे। और कई बार तो उन्होंने कहा भी है की वो ऑफ स्पिनर्स को स्पिनर नहीं मानते। उनकी इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है की वीरू किसी गेंदबाज के लिए क्या सोच रखते थे।
वीरेंदर सहवाग ने 2004 में मुल्तान में सकलैन मुश्ताक की गेंद पर छक्का लगाकर अपना पहला तिहरा शतक पूरा किया था और अपने मील के पत्थर को पूरा करने के लिए बड़े शॉट्स के लिए जाने जाते थे।
Comments
Post a Comment