IPL 2021: RR Vs PBKS - मयंक-राहुल पर भारी पड़ा Tyagi का अंतिम ओवर।
पिछले कई दिनों से चल रही भारतीय टीम की बड़ी हलचल को विराम लग गया। पिछले कई दिनों से रोहित और विराट के फैन ट्विटर पर जंग कर रहे थे। कई पूर्व क्रिकेटर भी स्प्लिट कॅप्टेन्सी पर अपनी राय रख रहे थे। तब BCCI को खुद आकर इसपर विराम लगते हुए कहना पड़ा की हम इस तरह की किसी भी बात पर विचार नहीं कर रहे हैं। परन्तु आज गुरूवार के दिन वो सभी कयास सही साबित हुए और कप्तान विराट ने T20 फॉर्मेट कॅप्टेन्सी से इस्तीफा देने का एलान किया। हालाँकि वो यह छोटा फॉर्मेट खेलते रहेंगे।
विराट ने सोशल मीडिया के जरिये इस बात की जानकारी दी। उन्होंने UAE में होने वाले T20 विश्वकप के बाद T20 टीम की कप्तानी छोड़ने का निर्णय लिया। उन्होंने वर्कलोड को कप्तानी छोड़ने के मुख्य कारण बताया। उन्होंने टेस्ट और ODI में टीम के बेहतर नेतृत्व करने की बात कही।
विराट ने सोशल मीडिया पर दी हुई चिट्ठी में अपने कप्तानी छोड़ने के बारे में लिखते हुए कहा,
"मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि मैंने सिर्फ भारत का प्रतिनिधित्व ही नहीं किया बल्कि अपनी पूरी क्षमता के साथ टीम की कप्तानी भी की। मैं हर उस शख्स को शुक्रिया अदा करना चाहता हूं, जिसने कप्तानी के मेरे इस सफर में मेरा साथ दिया. क्योंकि मैं उनके बिना ये कभी नहीं कर सकता था। मैं हमारी टीम के सभी लड़कों, सपोर्ट स्टाफ, चयनकर्ता, मेरे सभी कोच और हर उस भारतीय को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने हमारी जीत के लिए प्रार्थना की। "
अपने वॉर्कलोड की बात बताते हुए उन्हीने कहा,
"वर्कलोड को समझना बेहद ज़रूरी चीज़ है। पिछले आठ-नौ सालों में सभी फॉर्मेट खेलना और पिछले पांच-छह सालों में टीम की लगातार कप्तानी करना। ऐसे में मुझे लगा कि टेस्ट और वनडे टीम की कप्तानी करने के लिए मुझे खुद को कुछ स्पेस देने की ज़रूरत है। "
और अंत में T20 विश्वकप के बाद कप्तानी छोड़ने का जिक्र करते हुए कहा,
"बतौर कप्तान मैंने T20 टीम को सबकुछ देने की कोशिश की. और आगे भी बतौर बल्लेबाज़ मैं टी20 टीम के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देता रहूंगा. निश्चित ही इस फैसलें को लेने में मुझे काफी वक्त लगा. मैंने रवि भाई, रोहित…जो कि भारतीय लीडरशिप ग्रुप का अहम हिस्सा हैं. और अपने सभी करीबियों के साथ गहन चिंतन करके अक्टूबर में दुबई में होने वाले T20 विश्वकप के बाद कप्तानी छोड़ने का फैसला लिया है।"
🇮🇳 ❤️ pic.twitter.com/Ds7okjhj9J
— Virat Kohli (@imVkohli) September 16, 2021
पिछले कई दिनों ये इस तरह की खबरें सब जगह तैर रहीं थीं। पर यह सत्य है कि BCCI पिछले काफी समय से स्प्लिट कॅप्टेन्सी पर विचार कर रही थी। पर इस एलान की टाइमिंग पर सवाल उठता है। क्योंकि वर्ल्डकप से एक महीने पहले ये एलान चौंकाने वाले रहा है। सोशल मीडिया पर इसी बात पर बहस भी शुरू हो गई।
क्या वर्ल्ड कप तक का इंतजार नहीं किया जा सकता था?
कौन बनेगा कोहली का कप्तान?
जैसे की कोहली ने अपने पत्र में जिस तरह से रोहित का जिक्र किया है वैसे तो रोहित का नाम तय माना जा रहा है। और उनकी कप्तानी का जलवा आईपीएल में कई बार हम देख भी चुके हैं। अपनी कप्तानी में मुंबई को 5 बार चैम्पोन बना चुके हैं। और हर बार उनको कम-से-कम 20-20 का कप्तान बनाने की बात होती है।
कोहली की कप्तानी का रिकॉर्ड
2017 में धोनी के बाद कोहली ने टी20 टीम में भारत की अगुवाई करनी शुरू की। अभी तक कोहली ने 45 टी20 मैचों में भारत को 27 बार जिताया है। 14 मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा और 2 मैच टाई रहे हैं।
और कप्तान के तौर पर बल्लेबाजी उनकी बहुत शानदार रही है। यह किसी भी बल्लेबाज से श्रेष्ठ ही है। उन्होंने 48.45 की औसत और 12 अर्धशतक की मदद से 1502 रन बनाये हैं वह भी 143.38 का स्ट्राइक रेट से। उनका उच्चतम स्कोर 94 का है।
Comments
Post a Comment