Posts

Showing posts from August, 2021

IPL 2021: RR Vs PBKS - मयंक-राहुल पर भारी पड़ा Tyagi का अंतिम ओवर।

Image
#Match 32 IPL 2021 के मैच में राजस्थान रॉयल्स(RR) ने पंजाब किंग्स(PBKS) पर 2 रनों की शानदार जीत की। इस जीत के साथ RR पॉइंट्स टेबल में पाँचवें स्थान पर आ गया। टॉस जीतकर राजस्थान ने यशस्वी जायसवाल, महिपाल के गदर मचाने वाले खेल से 185 रन बनाये। जवाब में पंजाब की टीम 183 रन ही बना सकी।  इस हाई स्कोरिंग मैच में बल्लेबाजों ने जम कर गेंदबाजों को कूटा। पर गेंदबाज भी कम नहीं। पहले मोहम्मद शमी और अर्शदीप ने तो दूसरी पारी में कार्तिक त्यागी ने  विकेट लिए और मैच में बल्लेबाजों के दबदबे पर अंकुश लगाया। त्यागी ने आईपीएल इतिहास में दूसरी बार अंतिम ओवर में 4 रन डिफेंड किया। # लुइस और यशस्वी धुआँधार शुरुवात अक्सर RR के ओपनर अच्छी शुरवात नहीं कर पाते परन्तु आज अलग दिन था और अलग ओपनर। राजस्थान की तरफ से अपना पहला मैच खेलने वाले एवन लूइस(Evin Lewis) ने आते ही अपने हाथ खोलने शुरू कर दिए। ताबड़तोड़ 21 गेंदों में 7 चौके और 1 छक्के लगाकर 36 रन बना डाले। यशस्वी जायसवाल(Yashasvi Jaiswal) के साथ 54 रन की साझेदारी कर डाली।  इनको देख यशस्वी ने भी बल्ला भांजना शुरू कर दिया। देखते-ही-देखते 36 गेंदों में ...

रिकॉर्डस की बारिश कर गया Headingley Test

Image
हेडिंग्ले(Headingley) में भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट इंग्लैंड ने पारी और 76 रन से जीत लिया। इंग्लैंड ने 5 मैचों की इस सीरीज को 1-1 से बराबरी पर ला दिया है। इस टेस्ट में कई रिकार्ड्स भी बने। हम यहाँ कुछ रिकार्ड्स पर नजर डालते हैं।  जेम्स एंडरसन के 400 विकेट अपने घर में सर्वाधिक विकेट लेने में महान पेसर जेम्स एंडरसन(James Anderson) अब दूसरे स्थान पर आ गए। उन्होंने इंग्लैंड की धरती पर 400 विकेट पूरे किये। एंडरसन से आगे सिर्फ श्रीलंका के महान स्पिनर मुथैया मुरलीधरन(Muttiah Muralitharan) हैं जिन्हने 493 विकेट लिए हैं।  मुरलीधरन ने 73 मैचों में 493 विकेट लिए थे और एंडरसन ने 93 मैचों में ये आंकड़ा पार किया।  पारी की हार में विराट  विराट(Virat Kohli) की कप्तानी में भारत ने दो बार पारी से हार का स्वाद चखा है। वह भी दोनों इंग्लैंड के विरूद्ध ही।  पारी और 159 रन vs इंग्लैंड, लॉर्ड्स, 2018 पारी और 76 रन vs इंग्लैंड, लीड्स, 2021 सबसे ज्यादा बार पारी के अंतर से हारने वाली टीम टीम इंडिया इस लिस्ट में चौथे स्थान पर पहुँच गई है। भारत की यह 45वीं पारी की हार है। इस लिस्ट ...

पिछली पीढ़ी को धमकाने वाले बयान पर सुनील गावस्कर नासिर हुसैन पर भड़के।

Image
इंडिया और इंग्लैंड के बीच चल रही टेस्ट सीरीज में खिलाड़ियों के बीच चल रही नोंक-झोंक अब TV प्रेसेंटर रूम तक आ गई है। इस बार भिड़े हैं दो पूर्व कप्तान। सुनील गावस्कर और नासिर हुसैन। लीड्स टेस्ट के शुरू होने से पहले भारत के क्रिकेट कॉमेंटेटर और महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर(Sunil Gavaskar) और इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन(Nasser Hussain) के बीच विराट कोहली और उनकी आक्रामकता के विषय पर तीखी नोक-झोंक हुई। इंटरनेट पर इस पूरी बहस को 10 Very Awkward Minutes of Broadcast कहा गया। विराट की टीम और उनकी पिछली पीढ़ी की तुलना करते हुए नासिर हुसैन ने कहा कि पिछली पीढ़ी को आप Bully कर सकते थे पर विराट की टीम को नहीं। इसी बात पर गावस्कर ने पेट भरकर नासिर को खरी-खोटी सुनाई। # क्या गड़बड़ हुई? Daily Mail के एक स्तंभ( Column ) से। जिसे लिखा था इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने। हेडिंग्ले टेस्ट में टॉस के बाद सोनी स्पोर्ट्स(Sony Sports) के प्रेजेंटर अपने हर्षा भोगले(Harsha Bhogle) ने डेली मेल के उस स्तंभ का मुद्दा छेड़ दिया। उसके बाद तो पूरा माहौल ही गरम हो गया। वह भी LIVE।  # क्या लिखा था नास...

England Vs India Leeds Third Test: भारतीय शेर, 78 पर ढेर!

Image
जब से मैंने क्रिकेट देखना शुरू किया है तब से भारतीय टीम का यही एक पैटर्न मैंने देखा है कि जब भारतीय टीम की खूब प्रशंसा हो जाती है तब अगले ही मैच में पूरी टीम अपनी पटरी से ही उतर जाती है।  पिछले कई मैचों में टॉस हारने के बावजूद जब विराट मैच जीत रहे थे, तब बड़े-बड़े दिग्गज बोल रहे थे की टॉस हारो और मैच जीतो विराट! लीड्स टेस्ट(Leeds Test) में इस बार विराट टॉस जीते तो प्रशंसक खुश थे। पूरी खुशी 7 बजकर 25 मिनट पर भाप की तरह उड़ गई। भारतीय टीम 4 घण्टे भी टिक न सकी।  इंग्लैंड और भारत(England vs India) के बीच तीसरे टेस्ट(Headingley, Leeds) में जेम्स एंडरसन(James Anderson) की अगुवाई में भारतीय शेर 78 रनों पर ढेर हो गए। पिछले 9 महीनों में दूसरी बार भारतीय टीम 100 का आंकड़ा पार नहीं कर पाई है। पिछले वर्ष ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध 36 रनों पर पूरी टीम सिमट गई थी। 1974 के लॉर्ड्स टेस्ट के बाद इंग्लैंड के खिलाफ भारत का ये सबसे कम स्कोर है।  एंडरसन का बदला  लॉर्ड्स टेस्ट(Lord's Test) में कई प्रिय-अप्रिय घटनायें हुईं। कुछ में जेम्स एंडरसन भी शामिल थे। तीसरे टेस्ट में जैसे वो पिछले मैच का बदल...

जब विराट ने कहा - दोनों का स्वागत इतने शोर से करो कि यह शोर आने वाले वर्षों तक लॉर्ड्स में गूंजता रहे

Image
लॉर्ड्स टेस्ट(Lord's Test) खत्म हुआ पर उसकी कहानियां खत्म नहीं हो रही हैं। कभी बुमराह(Jasprit Bumrah) और एंडरसन(James Anderson) की झड़प तो कभी लॉर्ड्स की बॉलकनी से रोहित और विराट(Virat Kohli) की तस्वीरें। ऐसे ही एक और वीडियो इंटरनेट की गलियारों में घूम रही है जिसमें बुमराह और मोहम्मद शमी ड्रेसिंग रूम की तरफ आ रहे हैं और टीम इंडिया की पूरी टीम और स्टाफ उनका तालियों से स्वागत करती नजर आ रही है।  टीम इंडिया के फील्डिंग कोच आर श्रीधर ने इस वीडियो के पीछे की कहानी बताई। आर श्रीधर ने ऑफ स्पिनर आर अश्विन(R Ashwin) से एक यूट्यूब चैनल पर बातचीत करते हुए उस घटना का जिक्र किया और उस आईडिया का श्रेय कप्तान कोहली को दिया।  उनके अनुसार स्वागत का पूरा आईडिया कप्तान कोहली का था। कोहली ने टीम से कहा कि इन दोनों का स्वागत इतने शोर से करो कि यह शोर आने वाले वर्षों तक लॉर्ड्स में गूंजता रहे।  A partnership to remember for ages for @Jaspritbumrah93 & @MdShami11 on the field and a rousing welcome back to the dressing room from #TeamIndia . What a moment this at Lord's 👏👏👏 #ENGvIND pi...

इंग्लैंड को लगा झटका - Mark Wood हो सकते हैं बाहर!

Image
India vs England सीरीज में घायल होने वाले पांचवें तेज गेंदबाज हैं मार्क वुड England vs India की बीच चल रही सीरीज अंग्रेजी टीम के लिए किसी सिरदर्द से कम साबित नहीं हो रही है। एक तरफ टीम 1-0 से पीछे हो गई तो दूसरी तरफ उसके एक के बाद एक तेज गेंदबाज घायल हो रहे हैं। लॉर्ड्स टेस्ट(Lord's Test) के बाद एक नाम और इस सूची में शामिल हो गया है। नाम मार्क वुड।  क्या हुआ है मार्क वुड को? मार्क वुड(Mark Wood)अपने कंधे की चोट की वजह से लीड्स टेस्ट(Headingley, Leeds) में नहीं खेल पाएंगे। हालांकि अभी वो सीरीज से बाहर नहीं हुए हैं। लॉर्ड्स टेस्ट में चौथे दिन फील्डिंग के समय एक बॉउंड्री को बचाने के चक्कर में अपना दाहिना कन्धा चोटिल कर बैठे। वो लीड्स टेस्ट में टीम के साथ ही रहेंगे और अपना इलाज जारी रखेंगें। तीसरे टेस्ट के बाद ही यह निश्चित हो पायेगा कि वे बाकि दोनों टेस्ट के लिए उपलब्ध रहेंगे या नहीं ? क्या क्रैग ओवरटोन को मिल सकता है मौका ? चोट से झूझ रही इंग्लिश टीम ने अभी तक मार्क वुड का कोई रिप्लेसमेंट नहीं लिया है। परन्तु नए तेज गेंदबाज क्रैग ओवरटोन(Craig Overton) या साक़िब महमूद (Saqib Mahmood)को...

क्या द्रविड़ की वजह से सहवाग नहीं बना सके थे अपना तिहरा शतक? : Should've never listened to Dravid and instead gone after you

Image
ESPNCricinfo से बात करते हुए महान गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन बताया कि सहवाग ने उनको कहा कि उन्हें राहुल द्रविड़ की बात नहीं सुननी चाहिए थी बल्कि ट्रिपल सेंचुरी के लिए उनके(मुरलीधरन) के पीछे पड़ना चाहिए था।  महान ऑफ स्पिनर मुथैया मुरलीधरन(Muttiah Muralitharan) ने याद किया कि 2009 में मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में India vs Srilanka टेस्ट मैच में तिहरा शतक से चूकने के बाद वीरेंद्र सहवाग(Virendra Sehwag) ने उन्हें क्या कहा था। मुरलीधरन ने बताया कि सहवाग ने उनसे कहा था कि उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए। राहुल द्रविड़ की बात सुनी और इसके बजाय अपना तिहरा शतक पूरा करने के लिए उनके(मुरलीधरन) पीछे पड़ना चाहिए था।  मुरलीधरन ने उस मैच को याद करते हुए बताया "मुझे याद है कि वह मुंबई में हमारे विरुद्ध 290 रनों पर बैटिंग कर रहा था और मुझे लगता है कि वो द्रविड़(Rahul Dravid) ही थे जिन्होंने उसे(वीरू) रूककर खेलने को कहा क्योंकि वह अगले दिन 300 रन बना सकता है। अगली सुबह, उसने टैप करने की कोशिश की, लेकिन कॉट एंड बोल्ड(c&b) आउट हो गया। उसने मुझसे कहा 'मुझे राहुल की बात कभी नहीं सुननी चाहिए थी और इसके ब...

Punjab Kings sign Nathan Ellis: ये रिजर्व खिलाड़ी करेगा पंजाब की नैया पार!

Image
पिछले 3हफ्ते काफी शानदार रहे Nathan ellis के लिए  नाथन एलिस। ऑस्ट्रेलिया का नया तेज गेंदबाज। अपने पहले ही T20 मैच में हैट्रिक लेने वाला एकलौता गेंदबाज। आईपीएल 2021 के दूसरे चरण में सभी टीमें इस खिलाड़ी पर नजर बनाकर रखी थी। पर बाजी मारी पंजाब किंग्स(PBKS) ने। अब ये अपना जलवा आईपीएल(IPL) में दिखा सकेंगे।  UAE में होने वाले IPL -14 के दूसरे चरण में झाय रिचर्डसन(Jhye Richardson) और राइली मैरिडिथ(Riley Meredith) पंजाब किंग्स की तरफ से खेल नहीं पायंगे। उन्होंने चोट के कारण अपने  नाम वापस लिए। इसलिए नाथन एलिस(Nathan Ellis) को उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर लाया गया।  अभी कल ही ऑस्ट्रेलिया ने T20 विश्व कप का ऐलान किया जिसमें नाथन को रिज़र्व खिलाड़ी के रूप में शामिल किया गया। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपने खिलाड़ियों को आईपीएल में खेलने की अनुमति दे दी है। जिसका लाभ उनको विश्व कप में भी होगा।  खबर आई थी की एलिस को तीन फ्रेंचाइजी टीमों ने अप्रोच किया था। पर बाजी पंजाब किंग्स के हांथों लगी। पंजाब किंग्स के CEO सतीश मेनन ने इसकी जानकारी दी और पुष्टि भी की।  सतीश के अनुस...

Australia Announce The Squad for T20 World Cup 2021: कई बड़े नाम गायब, Josh Inglis के रूप में सरप्राइज एंट्री।

Image
Josh Inglis दाहिनी तरफ  T20 विश्वकप का ऐलान हो गया है। अब धीरे-धीरे सभी टीमें अपनी १५ सदस्यीय टीमों की घोषणा कर रही हैं। अभी कुछ दिन पहले न्यूजीलैण्ड ने अपनी टीम की घोषणा की थी और आज ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड ने T20 World Cup 2021 के लिए टीम का ऐलान किया है।  टीम में सभी बड़े खिलाड़ी वापस आये हैं जो हॉल में हुए वेस्ट इंडीज और बांग्लादेश के दौरे पर नहीं गए थे। टीम में एक ऐसा भी खिलाड़ी जुड़ा है जिसने अभी तक अपनी राष्ट्रीय टीम की तरफ से कोई भी गेम नहीं खेला है। जोश इंग्लिश। ये एक अनकैप्ड प्लेयर हैं। इनको क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपनी तरफ से जगह दी है।  Our Australian men's squad for the ICC Men’s #T20WorldCup ! 🇦🇺 More from Chair of Selectors, George Bailey: https://t.co/CAQZ4BoSH5 pic.twitter.com/aqGDXZu0t9 — Cricket Australia (@CricketAus) August 19, 2021 जोश इंग्लिश(Josh Inglis) को उनके घरेलु प्रदर्शन का इनाम मिला है। वो ऑस्ट्रेलिया में पर्थ स्कॉर्चर्स(Perth Scorchers) की तरफ से खेलते हैं। हाल में हुए विटलिटी ब्लास्ट(Vitality Blast T20) में उन्होंने विस्फोटक बैटिंग क...

T20 World Cup Fixtures Announced: India का पहला ही मैच Pakistan के साथ। फाइनल 14 नवंबर को।

Image
फिर आएगा मौका-मौका? चित्र साभार: www.hindustantimes.com/cricket ICC ने आईसीसी पुरुष टी 20 विश्व कप(ICC MenT20 WC) के समय-सारणी(Fixtures) की घोषणा कर दी है। भारत और पाकिस्तान(Ind Vs Pak) का पहला मैच 24 अक्टूबर के दिन दुबई में होगा। विश्व कप का फाइनल मैच 14 नवंबर के दिन शाम को 6 बजे दुबई में होगा।  एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान ICC ने भारत(India) और पाकिस्तान(Pakistan) को एक ही ग्रुप में रखा है। दोनों ही चिरप्रतिद्वंदी अपने दिन दूसरे पर भारी पड़ते हैं परन्तु, ICC इवेंट्स में भारत हमेशा से ही पाकिस्तान पर भारी पड़ा है। आज तक ICC टूर्नामेंट्स में पाकिस्तान ने सिर्फ एक मैच ही जीता है, वह भी 2017 के ICC चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में। भारत का पहला मैच पाकिस्तान से है और यही ग्रुप B का पहला मैच होगा। यह मुकाबला 24 अक्टूबर को दुबई में भारतीय समयानुसार शाम 6 बजे शुरू होगा। भारत का पलड़ा है भारी  टी20 विश्व कप में पाँच बार पकिस्तान के साथ आमना-सामना हुआ है और पांचों बार भारत ने ही जीत दर्ज की। अब तक हुए 8 T20 मुकाबलों में पाकिस्तान केवल एक ही जीत दर्ज कर पाया है। वह भी वर्ष 2012 में बेंगलुरु म...

India win Lord's Test: सिराज, बुमराह और शमी की तिकड़ी ने दिलाई भारत को लॉर्ड्स में 151 रनों की जीत। सीरीज में 1-0 से बढ़त।

Image
चित्र साभार: www.cricbuzz.com, लॉर्ड्स में जीतने वाले तीसरे भारतीय कप्तान बने विराट कोहली  मोहम्मद शमी(Mohammad Shami) और बुमराह(Jasprit Bumrah) के दमदार ऑलराउंड प्रदर्शन के कारण दूसरे टेस्ट में भारत ने लॉर्ड्स(Lord's) के ऐतिहासिक मैदान पर शानदार जीत दर्ज की। चौथी पारी में जीत के 272 रनों का पीछा करने उतरी इंग्लिश टीम इशांत शर्मा, मोहम्मद सिराज और बुमराह की तिकड़ी के सामने 120 रनों पर ढेर हो गई। भारत ने लॉर्ड्स टेस्ट(Lord's Test) को 151 रनों से जीत लिया। इसी के साथ भारत ने 5 टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है।  नहीं चले पंत लॉर्ड्स टेस्ट के पांचवें दिन का खेल बहुत रोमांचक रहा। पांचवें दिन भारत अपने 181-6 के स्कोर के आगे बैटिंग करने आया। ईशांत शर्मा और ऋषभ पंत की जोड़ी ने धीरे-धीरे स्कोर आगे बढ़ाया। पर दिन के चौथे ओवर में पंत रॉबिंसन की गेंद पर जोश बटलर को कैच थमा बैठे। ऋषभ 20 रन(46 गेंद, 1चौका) बना सके। इसके कुछ देर बाद ही इशांत शर्मा भी रॉबिंसन के शिकार बने।  शमी और बुमराह बने इंग्लैंड के लिए आउट ऑफ़ सिलेबस  इसके बाद मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह ने अप्रत्याश...

Joe Root Surpassed Graham Gooch Record: जो रूट ने तोड़ा अपने ही कोच का रिकॉर्ड।

Image
 चेला अपने गुरु से आगे निकला चित्र साभार: www.ecb.co.uk लॉर्ड्स(Lords Test) में चल रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन कप्तान जो रुट(Joe Root) एक बेहतरीन मुकाम पर पहुँच गए। वह इंग्लैंड की तरफ से सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए। उनसे आगे पूर्व क्रिकेटर एलिस्टर कुक(Alastair Cook) हैं जिन्होंने 12,472 रन बनाये थे। दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन जेम्स एंडरसन के विकटों के पंजे की बदौलत भारत को बड़े स्कोर तक जाने से रोक लिया। भारत 364 रन बनाकर ऑल आउट। भारत की तरफ से केएल राहुल(KL Rahul) ने शानदार 129 रन बनाये जिसमें 12 चौके और 1 छक्का भी शामिल था। उनका साथ निभाया रोहित शर्मा (83 रन) और कप्तान कोहली (42 रन) ने। इसके बाद जेम्स एंडरसन ने 5 विकेट लेकर भारत(India) के बड़े स्कोर के सपने को तोड़ दिया। दूसरी पारी में जब जो रुट ने 14वां रन बनाया तो वे इंग्लैंड की तरफ से सबसे सफलतम बल्लेबाज के रूप में दूसरे स्थान पर पहुँच गए। उन्होंने पूर्व महान बल्लेबाज ग्राहम गूच(Graham Gooch) को पीछे छोड़ा जिन्होंने 8900 रन बनाये थे। ग्राहम गूच ने 118 टेस्ट में 8900 रन बनाये थे जिसमें 20 शतक और 46 अर्ध...

Ravi Shastri नहीं रहेंगे Team India के कोच : T20 World Cup के बाद नया कोचिंग स्टाफ!

Image
  तो क्या रवि शास्त्री कोचिंग छोड़ देंगे ? चित्र साभार: www.livehindustan.com/cricket आज के दिन टीम इंडिया कैंप में नई बहस शुरू हो गई है। क्या टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री टीम इंडिया की कोचिंग छोड़ देंगे ? ऐसी सुगबुगाहट है कि UAE में होने वाले T20 विश्व कप के बाद रवि शास्त्री भारतीय टीम के कोचिंग से हट जायेंगे। इसके पीछे अभी तक जो कारण सामने आये हैं उससे लगता है की BCCI अब पूरे स्टाफ को बदलना चाहता है। बोर्ड भी नए लोगों को जिम्मेदारी देने के लिए विचार कर रहा है। मुख्य कोच, बोलिंग कोच, फील्डिंग कोच सभी लोगों की जगह पर नए लोगों का विचार किया जा रहा है।  क्या नया कॉन्ट्रैक्ट नहीं मिलेगा? अक्टूबर - नवंबर में होने वाले विश्व कप के बाद रवि शास्त्री और पुरे स्टाफ का कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो रहा है। रवि शास्त्री ने बोर्ड को इस बारे में जानकारी दे दी है की विश्वकप के बाद वो कोचिंग छोड़ने का प्लान कर रहे हैं। उनके साथी सहयोगी भरत अरुण, फील्डिंग कोच आर श्रीधर और बैटिंग कोच विक्रम राठौड़ अपने-अपने संपर्क से आईपीएल टीमों के साथ संपर्क साध रहे हैं।   इसका सीधा अर्थ हुआ की Ravi Shastri को...

Chris Cairns is in a serious condition - गर्लफ्रेंड को डायमंड रिंग देकर प्रपोज करने वाला क्रिकेटर अपने जीवन के लिए कर रहा है संघर्ष

Image
चित्र साभार: https://indianexpress.com/article/sports/cricket न्यूजीलैंड के महान ऑलराउंडर क्रिस क्रेन्स(Chris Cairns) इस समय जीवन रक्षक प्रणाली(Life Support System) पर हैं। ये उनके क्रिकेट फैंस के लिए बुरी खबर है। वे अचानक बेहोश हो गए थे और उनको कैनबरा के हॉस्पिटल में जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया है। वो जीवन और मृत्यु के बीच संघर्ष कर रहे हैं। डॉक्टर्स के अनुसार उपचार को कोई भी असर उनके शरीर पर दिख नहीं रहा है।  डॉक्टर्स क्या कह रहे हैं? डॉक्टर्स के अनुसार पूर्व क्रिकेटर क्रिस करनेस की स्थिति बहुत गंभीर है उनके कई ऑपरेशन हुए। इलाज का उनके ऊपर कोई असर नहीं दिख रहा है। उनकी महाधमनी फटने के कारण उनको परेशानी का सामना करना पड़ा। NZ के पूर्व कप्तान केर्न्स को मंगलवार रात सिडनी के सेंट विंसेंट अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। कभी लक्ज़री लाइफ जीते थे क्रिस क्रिस क्रेन्स जब तक क्रिकेट खेले तब तक वो न्यूजीलैंड टीम का सितारा बने रहे। उन्हें टीम, देश और दूसरे देशों में सम्मान की दृष्टि से देखा जाता था। वो न्यूजीलैंड के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर्स में से एक थे। एक समय ऐसा भी था की वो एक शानदार ...

Olympic में क्रिकेट? जी हाँ, ICC कर रही है तैयारी।

Image
क्या जल्दी ही हम क्रिकेट को ओलंपिक(Olympic) में देख सकते हैं ? चित्र साभार: https://funbuzztime.com/bcci-unhappy-iccs-decision-add-cricket-olympics/ इंटरनेशनल क्रिकेट कॉउंसिल (ICC) की माने तो 2028 में लॉस एंजेलिस(Los Angeles) में होने वाले ओलंपिक में क्रिकेट को शामिल किया जा सकता है। ICC के अनुसार 2028 के ओलंपिक में क्रिकेट को शामिल करने की तैयारियाँ शुरू कर दी गई हैं।  ICC पिछले कुछ समय से ओलंपिक में क्रिकेट को शामिल करने की सोच रहा था। BCCI के सचिव जय शाह भी इस बात से सहमत थे। ICC ने अपनी एक समिति का गठन भी कर लिया है जो क्रिकेट को ओलिंपिक से जोड़ने में मदद करेगा।  ICC के चेयरमैन ग्रेग बारक्ले(Greg Barclay) ने पत्रकार परिषद् में कहा, "हम सभी इस दावेदारी के लिए एकमत हैं और हम ओलिंपिक को क्रिकेट के भविष्य के रूप में देखते हैं। हमारे वैश्विक स्तर पर एक अरब से अधिक प्रशंसक हैं और इनमें से 90% क्रिकेट को ओलंपिक में देखना चाहते हैं।  अपनी बात को बढ़ाते हुए ग्रेग ने कहा," यह स्पष्ट है कि क्रिकेट के पास मजबूत और जुनूनी प्रशंसकों का आधार है विशेषकर दक्षिण एशिया में जहाँ 92% प्रशंस...

ऑस्ट्रेलिया की शर्मनाक हार। बांग्लादेश का T20 सीरीज पर 4 -1 से कब्जा।

Image
और बांग्लादेश जीत गया! ऑस्ट्रेलिया का अब तक का सबसे कम स्कोर।  ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच चल रही 5 T20 मैचों की सीरीज को बांग्लादेश ने 4-1 से जीत लिया। अंतिम T20 मैच में ऑस्ट्रेलिया की शर्मनाक हुई। बांग्लादेश के गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलिया को अंतिम और पाँचवे T20 में उसके न्यूनतम स्कोर 62 रनों  पर ढेर कर दिया और सीरीज को अपने नाम कर लिया।  बल्लेबाजी के कठिन परिस्थिति और पिच पर पूरी सीरीज में गेंदबाजों का दबदबा रहा।  खास तौर पर बांग्लादेश गेंदबाजों। उनके सामने ऑस्ट्रेलिया जैसी टीम की एक न चली। गेंदबाजों के दम पर बांग्लादेश ने अपने इतिहास में ऑस्ट्रेलिया को 4-1 से सीरीज हराया।  बांग्लादेश ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए उनकी शुरुवात बहुत अच्छी नहीं रही। ऑस्ट्रेलिया की कसी हुई गेंदबाजी के आगे बल्लेबाज रन बनाने के लिए संघर्ष करते हुए दिखे। ओपनर मेंहदी हसन(13 रन) और मोहम्मद नमीम(23 रन) जल्दी ही पवेलियन में बैठे नजर आये। उनको एश्टन टर्नर(Ashton Turner) और डेनियल क्रिस्चियन(Daniel Christian)ने क्रमशः आउट किया। इसके बाद जितने भी बल्लेबाज आये, जब-जब वो बड़ी पार्टनरशिप ब...

England vs India 1st Test: Trent Bridge टेस्ट ड्रॉ। जीत सकने वाली मैच पर बारिश ने पानी फेरा!

Image
ये इंग्लिश समर(English Summer) है या इंग्लिश मानसून! चित्र साभार: www.cricbuzz.com एक और टेस्ट मैच इंग्लिश मानसून की भेंट चढ़ गया। टेंट ब्रिज(Trent Bridge) टेस्ट के पाँचवे दिन बिना कोई गेंद फेंके ही मैच ड्रॉ करने का फैसला लिया गया। भारत को पहला टेस्ट जीतने की उम्मीद थी परन्तु उसपर बारिश ने पानी फेर दिया।  इसके पहले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप(WTC) फाइनल में इंद्र देवता ने अपनी कृपा दृष्टि बनाई थी। जहाँ बारिश के कारण फाइनल का खेल भी प्रभावित हुआ। पहले टेस्ट में भारतीय टीम जिस लक्ष्य का पीछा कर सकती थी वह भी बारिश के कारण सम्भव न हो सका।  नॉटिंघम(Nottingham ) में England vs India के बीच शुरू हुए पहले टेस्ट में पाँचवें दिन बारिश के कारण दिन का खेल रद्द कर दिया गया और टेस्ट को ड्रा कर दिया गया। जो रुट(Joe Root) के शानदार शतक की बदौलत इंग्लैंड ने भारत को चौथी पारी में 209 रनों का लक्ष्य दिया।  चौथे दिन के अंत तक भारत ने एक विकेट के नुकसान पर 52 रन बना लिए थे। भारत के पास 9 विकेट शेष थे और 157 रनों का और पीछा करना बाकी था।  लक्ष्य का पीछा करने उतरे रोहित शर्मा(Rohit Sharma)और क...

Olympic मेडलिस्ट पर BCCI ने की पैसों की बारिश!

Image
चित्र साभार: www.indiatvnews.com/sports जब खिलाड़ी देश के लिए खेलता है और विश्व में देश का नाम ऊँचा करता है तब देश के लिए गर्व का क्षण होता है। ट्रॉफी या मेडल जीतने पर खिलाड़ियों का सम्मान किया जाता है। उन्हें अलग-अलग तरीके से पुरस्कृत किया जाता है। कहीं आर्थिक रूप से तो कहीं उनको सरकारी नौकरी से या कहीं दोनों।  Tokyo Olympic 2020 में आज ऐतिहासिक दिन रहा। जैसे क्रिकेट में अंतिम ओवरों में बल्लेबाज तेजी से रन बटोरने की कोशिश करता है वैसा ही आज हमारे ओलिम्पियन्स ने भी किया। टोक्यो ओलंपिक्स के अंतिम दिन भारत ने एक ही दिन में दो मेडल अपने नाम किये। पहले बजरंग पुनिया(Bajrang Punia) ने कज़ाकिस्तान के दौलत नियाजबेकोव को 8-0 से हराकर ब्रॉन्ज पर कब्जा किया तो उसके लगभत एक घंटे के बाद ही नीरज चोपड़ा ने जैवलीन थ्रो में भारत को गोल्ड दिला दिया। ये ट्रैक एंड फील्ड में भारत का पहला गोल्ड है।  इसके बाद बधाईयों का तांता लग गया। इनामों की बारिश शुरू हो गई।  इसके बाद सभी राज्य सरकारें अपनी तरफ से खिलाड़ियों को कैश इनाम या सरकारी नौकरी या दोनों से सम्मानित करने की घोषणा करने लगी।  इसी बीच भ...

Virat Kohli का Golden Duck, क्या इस बार भारी पड़ेंगे एंडरसन ?

Image
चित्र साभार: twitter.com/englandcricket हर दशक में एक महान बल्लेबाज और महान गेंदबाज के बीच राइवलरी देखी जाती रही रही है। चाहे सचिन वर्सेज मैकग्राथ हो, ग्रीम स्मिथ वर्सेज ज़हीर खान, लारा वर्सेज शेन वार्न, सचिन वर्सेज वार्न, सुनील गावस्कर वर्सेज इमरान खान या वसीम अकरम वर्सेज मार्टिन क्रो। ऐसे कई उदाहरण मिल जायेंगे। आधुनिक समय में ऐसी ही राइवलरी इस समय चल रही है जेम्स एंडरसन वर्सेज विराट कोहली। कभी बाजी कोहली के पाले में तो कभी एंडरसन के।  इस बार बाजी एंडरसन के हाथ लगी। वो भी गोल्डन डक (Golden Duck) के रूप में. 4 अगस्त से इंग्लैंड और इंडिया के बीच पहला टेस्ट मैच नाटिंघम(Nottigham) में शुरू हुआ। बुमराह और शमी की घातक गेंदबाजी के सामने इंग्लैंड(England) की पूरी टीम 183 पर ढेर हो गई।  भारत ने केएल राहुल(KL Rahul) और रोहित शर्मा(Rohit Sharma) ने सधी हुई शुरुवात की। 97 रनों पर रोहित शर्मा के रूप में रॉबिंसन(Robinson) ने इंग्लैंड को सफलता दिलाई।  जेम्स एंडरसन(James Anderson) जैसे इसी मौके की तलाश में थे। पहले उन्होंने मजबूत डिफ़ेंस वाले चेतेश्वर पुजारा को जोश बटलर(Josh Bu...

Bangladesh Vs Australia 2nd T20: बांग्ला शेरों के आगे कंगारू पस्त। बांग्लादेश की सीरीज में 2-0 से बढ़त।

Image
चित्र साभार: www.espncricinfo.com शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम(Shere Bangla National Stadium, Dhaka) में हुए दूसरेT20 में बांग्लादेश ने लगातार दूसरी बार मेहमान टीम ऑस्ट्रेलिया 5 विकेट से हरा दिया है। इसी के साथ 5 मैचों की सीरीज में बांग्लादेश ने 2-0 से बढ़त बना ली है। ऐसा यह पहली हुआ है जब बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को लगातार किसी भी फॉर्मेट में हराया हो।  सम्मानजनक स्कोर भी नहीं बना सके कंगारू टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने आई ऑस्ट्रेलिया की टीम ख़राब रही। दोनों ही ओपनर जोस फिलिप्स(Josh Philippe) और अलेक्स केरी(Alex Carey) सस्ते में आउट हो गए। दोनों ने 10 और 11 रन क्रमशः बनाये। उसके बाद मिचेल मॉर्श(Mitchell Marsh) और मोइसेस हेनरिक्वेस (Moises Henriques) ने पारी को सँभालने की कोशिश की। परन्तु, दोनों ही उस गति से रन नहीं बना पा रहे थे जिससे टीम को एक बड़े स्कोर तक ले जाया सके। Moises Henriques की पारी ने टीम को 100 पार पहुंचाने में मदद की। (चित्र साभार: www.cricbuzz.com)  शाकिब अल हसन ने हेनरिक्वेस को 30 रनों पर बोल्ड कर दोनों की साझेदारी को तोड़ा। शरीफुल इस्लाम (Shoriful I...

दबाव(Pressure) से निपटने के लिए Dhoni के तरीके का पालन करना आसान नहीं है - मनिंदर सिंह

Image
मानसिक स्वास्थ्य! गंभीर विषय! पिछले कुछ समय से यह एक गंभीर मुद्दा बना हुआ है। क्रिकेट खिलाड़ियों में इस समय चर्चा का विषय बना हुआ है। पिछले 2 सप्ताहों में खेल जगत से ऐसी दो बड़ी खबर आयी जो मानसिक स्वास्थ्य को महत्त्व देने के लिए मजबूर करते हैं। पहला टोक्यो ओलिंपिक (Tokyo Olympics) से सिमोन बाइल (Simone Biles) और क्रिकेट से इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स(Ben Stokes)। क्रिकेटर से लेकर अन्य सभी खेलों के खिलाड़ियों को तनाव से बाहर निकलना सीखना होगा। धोनी उनके लिए अच्छा उदहारण हैं।  Ben Stokes ने मानसिक तौर पर स्वस्थ होने के लिए अनिश्चित काल के लिए क्रिकेट से ब्रेक लिया है।  बेन स्टोक्स ने क्यों लिया क्रिकेट से ब्रेक?  इस विषय पर भारत के पूर्व क्रिकेटर मनिन्दर सिंह( Maninder Singh ) ने क्रिकेटरों के मानसिक स्वास्थ्य पर अपनी राय दी है। उन्होंने भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को मानसिक रूप से सबसे मजबूत बताया। उन्होंने बताया की जिस प्रकार धोनी दबाव को सँभालते हैं वो हर किसी के लिए आसान नहीं है।  देश के लिए 35 टेस्ट खेलने वाले मनिंदर ने एक TV न्यूज़ चैनल को दिए इं...