IPL 2021: RR Vs PBKS - मयंक-राहुल पर भारी पड़ा Tyagi का अंतिम ओवर।
![]() |
| India vs England सीरीज में घायल होने वाले पांचवें तेज गेंदबाज हैं मार्क वुड |
England vs India की बीच चल रही सीरीज अंग्रेजी टीम के लिए किसी सिरदर्द से कम साबित नहीं हो रही है। एक तरफ टीम 1-0 से पीछे हो गई तो दूसरी तरफ उसके एक के बाद एक तेज गेंदबाज घायल हो रहे हैं। लॉर्ड्स टेस्ट(Lord's Test) के बाद एक नाम और इस सूची में शामिल हो गया है। नाम मार्क वुड।
क्या हुआ है मार्क वुड को?
मार्क वुड(Mark Wood)अपने कंधे की चोट की वजह से लीड्स टेस्ट(Headingley, Leeds) में नहीं खेल पाएंगे। हालांकि अभी वो सीरीज से बाहर नहीं हुए हैं। लॉर्ड्स टेस्ट में चौथे दिन फील्डिंग के समय एक बॉउंड्री को बचाने के चक्कर में अपना दाहिना कन्धा चोटिल कर बैठे। वो लीड्स टेस्ट में टीम के साथ ही रहेंगे और अपना इलाज जारी रखेंगें। तीसरे टेस्ट के बाद ही यह निश्चित हो पायेगा कि वे बाकि दोनों टेस्ट के लिए उपलब्ध रहेंगे या नहीं ?
क्या क्रैग ओवरटोन को मिल सकता है मौका ?
चोट से झूझ रही इंग्लिश टीम ने अभी तक मार्क वुड का कोई रिप्लेसमेंट नहीं लिया है। परन्तु नए तेज गेंदबाज क्रैग ओवरटोन(Craig Overton) या साक़िब महमूद (Saqib Mahmood)को इस महत्वपूर्ण सीरीज में मौका मिल सकता है। साकिब ने पाकिस्तान के विरुद्ध वनडे और T20 सीरीज में अपने खेल से सभी को प्रभावित किया था। उसने जहाँ वनडे में 9 विकेट तो T20 मैचों में 4 विकेट चटकाए थे।
मुश्किल में है इंग्लैंड की टीम
अंग्रेजी टीम एक तरफ सीरीज में पिछड़ गई है तो दूसरी ओर उनके तेज गेंदबाज भी चोटिल होते जा रहे हैं। सीरीज शुरू होने से पहले ही जोफ्रा आर्चर(Jofra Archer) इस साल के सभी बचे मैचों से बाहर हो गए। तो सीरीज के दौरान स्टुअर्ट ब्रॉड(Stuart Broad), क्रिस बॉक्स(Chris Woakes) और ऑली स्टोन(Olly Stone) चोटिल हो गए। मार्क वुड पांचवें तेज गेंदबाज हैं।
![]() |
| चोट से ग्रस्त अंग्रेजी टीम, चित्र साभार: www.espncricinfo.com |
Comments
Post a Comment