IPL 2021: RR Vs PBKS - मयंक-राहुल पर भारी पड़ा Tyagi का अंतिम ओवर।
इस बार कौन सा रिकॉर्ड अपने नाम किया?
भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा और अंतिम एकदिवसीय मैच खेला जा रहा है। मैच के दूसरी पारी में २४वें ओवर में नताली स्किवेर (Natalie Sciver) की गेंद पर चौका लगाकर वो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला क्रिकेटर बन गईं। उन्होंने इंग्लैंड की पूर्व कप्तान चार्लोट एडवर्ड(Charlotte Edwards) को पीछे छोड़ दिया। मिताली ने चार्लोट एडवर्ड के 10273रनों को पीछे छोड़ा।
सबसे ज्यादा रनों के मामले में मिताली और शीर्ष पर पहुँच गई हैं। न्यूज़ीलैंड की सूजी बेट्स(Suzie Bates) 7894 रनों के साथ तीसरे क्रमांक पर पहुंच गईं हैं।
T20 में रिकॉर्ड
मिताली ने 2019 में T20I खेलना छोड़ दिया था। उनके नाम 89मैचों में 37.52 की औसत से 2,364 रन हैं। जिसमें 17 अर्धशतक उनके नाम हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सर्वाधिक रनों की सूचि में वो 7वें स्थान पर हैं।
ODI में रिकॉर्ड
अभी जारी इंग्लैंड सीरीज में उन्होंने लगातार 3 अर्धशतकीय पारी खेली। अंतिम ODI में तो उन्होंने टीम जो जीता कर ही पवेलियन लौंटी। 217 ODI में 51.26 की औसत से 7304 रन उनके नाम हैं। जो की पुरुष क्रिकेटरों से भी बेहतर है। एकदिवसीय मैचों में उनके नाम 7 शतक भी हैं।
टेस्ट में 11 मैचों में 44.60 की औसत से 669 रन दर्ज हैं और वह भारत की महिला खिलाड़ियों में चौथे स्थान पर हैं।
मिताली 'रिकॉर्ड' राज
पिछले महीने भारत के क्रिकेटर के रूप में 22 साल पूरा करनेवाली मिताली के कुछ खास रिकॉर्ड :
#अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला क्रिकेटर।
#एकदिवसीय मैचों में सबसे साफा कप्तान।
#१२ जुलाई २०१७ को ODI में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला क्रिकेटर।
# उसी मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ६००० एकदिवसीय रन बनाने वाली पहली महिला क्रिकेटर।
#सबसे ज्यादा ५८ अर्धशतक।
Comments
Post a Comment