IPL 2021: RR Vs PBKS - मयंक-राहुल पर भारी पड़ा Tyagi का अंतिम ओवर।
लॉर्ड्स टेस्ट(Lord's Test) खत्म हुआ पर उसकी कहानियां खत्म नहीं हो रही हैं। कभी बुमराह(Jasprit Bumrah) और एंडरसन(James Anderson) की झड़प तो कभी लॉर्ड्स की बॉलकनी से रोहित और विराट(Virat Kohli) की तस्वीरें। ऐसे ही एक और वीडियो इंटरनेट की गलियारों में घूम रही है जिसमें बुमराह और मोहम्मद शमी ड्रेसिंग रूम की तरफ आ रहे हैं और टीम इंडिया की पूरी टीम और स्टाफ उनका तालियों से स्वागत करती नजर आ रही है।
टीम इंडिया के फील्डिंग कोच आर श्रीधर ने इस वीडियो के पीछे की कहानी बताई। आर श्रीधर ने ऑफ स्पिनर आर अश्विन(R Ashwin) से एक यूट्यूब चैनल पर बातचीत करते हुए उस घटना का जिक्र किया और उस आईडिया का श्रेय कप्तान कोहली को दिया।
उनके अनुसार स्वागत का पूरा आईडिया कप्तान कोहली का था। कोहली ने टीम से कहा कि इन दोनों का स्वागत इतने शोर से करो कि यह शोर आने वाले वर्षों तक लॉर्ड्स में गूंजता रहे।
A partnership to remember for ages for @Jaspritbumrah93 & @MdShami11 on the field and a rousing welcome back to the dressing room from #TeamIndia.
— BCCI (@BCCI) August 16, 2021
What a moment this at Lord's 👏👏👏#ENGvIND pic.twitter.com/biRa32CDTt
श्रीधर ने कहा,
‘जब हमें अहसास हुआ कि वे लंच के लिए आने वाले हैं तब विराट आए और बोले- हम सभी लोग नीचे जाकर लड़कों को चियर कर उनका स्वागत करेंगे। हमारे स्वागत का शोर इतना ज्यादा होना चाहिए कि आने वाले सालों तक लॉर्ड्स में गूंजता रहे।'
बुमराह और शमी ने लॉर्ड्स टेस्ट में इंडिया की वापसी कराई।
चौथे दिन के खेल ख़त्म होने तक इंग्लैंड मजबूत दिख रहा था। सभी एक्सपर्ट भी कह रहे थे की अंग्रेजी गेंदबाज पांचवें दिन भारतीय टेल को आउट कर देंगे और इंग्लैंड दिन के बचे ओवर्स में जीत हासिल कर लेगा।
परन्तु, शमी(56 रन नाबाद) और बुमराह(34 रन) ने इंग्लैंड की मजबूत गेंदबाजी के खिलाफ तेजी से रन बनाये और 89 रन की साझेदारी कर डाली। भारत को 298 तक पहुंचाया जिसके कारण इंग्लैंड के लिए 272 रनों का मुश्किल लक्ष्य मिला। गेंदबाजी में कमाल करते हुए सिराज और बुमराह ने इंग्लिश टीम को 120 रन पर ऑल आउट कर दिया।
Comments
Post a Comment