IPL 2021: RR Vs PBKS - मयंक-राहुल पर भारी पड़ा Tyagi का अंतिम ओवर।

Image
#Match 32 IPL 2021 के मैच में राजस्थान रॉयल्स(RR) ने पंजाब किंग्स(PBKS) पर 2 रनों की शानदार जीत की। इस जीत के साथ RR पॉइंट्स टेबल में पाँचवें स्थान पर आ गया। टॉस जीतकर राजस्थान ने यशस्वी जायसवाल, महिपाल के गदर मचाने वाले खेल से 185 रन बनाये। जवाब में पंजाब की टीम 183 रन ही बना सकी।  इस हाई स्कोरिंग मैच में बल्लेबाजों ने जम कर गेंदबाजों को कूटा। पर गेंदबाज भी कम नहीं। पहले मोहम्मद शमी और अर्शदीप ने तो दूसरी पारी में कार्तिक त्यागी ने  विकेट लिए और मैच में बल्लेबाजों के दबदबे पर अंकुश लगाया। त्यागी ने आईपीएल इतिहास में दूसरी बार अंतिम ओवर में 4 रन डिफेंड किया। # लुइस और यशस्वी धुआँधार शुरुवात अक्सर RR के ओपनर अच्छी शुरवात नहीं कर पाते परन्तु आज अलग दिन था और अलग ओपनर। राजस्थान की तरफ से अपना पहला मैच खेलने वाले एवन लूइस(Evin Lewis) ने आते ही अपने हाथ खोलने शुरू कर दिए। ताबड़तोड़ 21 गेंदों में 7 चौके और 1 छक्के लगाकर 36 रन बना डाले। यशस्वी जायसवाल(Yashasvi Jaiswal) के साथ 54 रन की साझेदारी कर डाली।  इनको देख यशस्वी ने भी बल्ला भांजना शुरू कर दिया। देखते-ही-देखते 36 गेंदों में ...

रिकॉर्डस की बारिश कर गया Headingley Test

हेडिंग्ले(Headingley) में भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट इंग्लैंड ने पारी और 76 रन से जीत लिया। इंग्लैंड ने 5 मैचों की इस सीरीज को 1-1 से बराबरी पर ला दिया है। इस टेस्ट में कई रिकार्ड्स भी बने। हम यहाँ कुछ रिकार्ड्स पर नजर डालते हैं। 

जेम्स एंडरसन के 400 विकेट
अपने घर में सर्वाधिक विकेट लेने में महान पेसर जेम्स एंडरसन(James Anderson) अब दूसरे स्थान पर आ गए। उन्होंने इंग्लैंड की धरती पर 400 विकेट पूरे किये। एंडरसन से आगे सिर्फ श्रीलंका के महान स्पिनर मुथैया मुरलीधरन(Muttiah Muralitharan) हैं जिन्हने 493 विकेट लिए हैं। 
मुरलीधरन ने 73 मैचों में 493 विकेट लिए थे और एंडरसन ने 93 मैचों में ये आंकड़ा पार किया। 

पारी की हार में विराट 
विराट(Virat Kohli) की कप्तानी में भारत ने दो बार पारी से हार का स्वाद चखा है। वह भी दोनों इंग्लैंड के विरूद्ध ही। 

  • पारी और 159 रन vs इंग्लैंड, लॉर्ड्स, 2018
  • पारी और 76 रन vs इंग्लैंड, लीड्स, 2021

सबसे ज्यादा बार पारी के अंतर से हारने वाली टीम
टीम इंडिया इस लिस्ट में चौथे स्थान पर पहुँच गई है। भारत की यह 45वीं पारी की हार है। इस लिस्ट में इंग्लैंड 63 हार के साथ टॉप पर है। 

  • 63 इंग्लैंड
  • 39 न्यूजीलैंड
  • 46 वेस्टइंडीज
  • 45 भारत
  • 44 ऑस्ट्रेलिया
  • 43 बांग्लादेश

इंग्लैंड के सबसे बड़े कप्तान बने रूट
इंग्लैंड के कप्तान जो रुट की यह २७वीं जीत थी। इसी के साथ वो इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट जीतने वाले कप्तान बन गए।  इसके पहले 26 जीत के साथ माइकल वॉन (51 टेस्ट) पहले स्थान पर काबिज थे। 

  • 27 जीत, जो रूट (55 टेस्ट)
  • 26 माइकल वॉन (51 टेस्ट)
  • 24 एंड्र्यू स्ट्रॉस (50 टेस्ट)
  • 24 एलिस्टेयर कुक (59 टेस्ट)
  • 20 पीटर मेय (41)

टॉस हारने के बाद विराट की हार
यह भी दो बार हुआ है। टॉस के मामले में वो हमेशा ही दुःर्भाग्याशाली रहे हैं। इस टेस्ट के पहले सभी दिग्गज कह रहे थे की टॉस हारो और मैच जीतो विराट! पर इस बार वो टॉस जीते और भारत मैच हार गया। 

  • आठ विकेट vs ऑस्ट्रेलिया, एडिलेड, 2020/21
  • पारी और 76 रन vs इंग्लैंड, लीड्स, 2021

इंग्लैंड से पहली पारी में मिली 354 रनों की लीड का पीछा करने उतरी भारतीय टीम चौथे दिन का एक पूरा सेशन भी नहीं खेल पायी। दूसरी पारी में टीम इंडिया केवल 278 रनों पर ही सिमट गई। चौथे दिन 215-2 के स्कोर से आगे खेलते हुए भारतीय टीम महज़ 63 रनों के अंदर अपने 8 विकेट खोकर इस मैच को हार गई। इंडिया की तरफ से पुजारा ने सर्वाधिक 91 रन बनाए। 

दूसरी पारी में 5 विकेट और मैच में 7 विकेट लेने वाले ओली रॉबिन्सन(Ollie Robinson) को 'प्लेयर ऑफ़ द मैच(Player of the match)' चुना गया। 

Comments