IPL 2021: RR Vs PBKS - मयंक-राहुल पर भारी पड़ा Tyagi का अंतिम ओवर।

Image
#Match 32 IPL 2021 के मैच में राजस्थान रॉयल्स(RR) ने पंजाब किंग्स(PBKS) पर 2 रनों की शानदार जीत की। इस जीत के साथ RR पॉइंट्स टेबल में पाँचवें स्थान पर आ गया। टॉस जीतकर राजस्थान ने यशस्वी जायसवाल, महिपाल के गदर मचाने वाले खेल से 185 रन बनाये। जवाब में पंजाब की टीम 183 रन ही बना सकी।  इस हाई स्कोरिंग मैच में बल्लेबाजों ने जम कर गेंदबाजों को कूटा। पर गेंदबाज भी कम नहीं। पहले मोहम्मद शमी और अर्शदीप ने तो दूसरी पारी में कार्तिक त्यागी ने  विकेट लिए और मैच में बल्लेबाजों के दबदबे पर अंकुश लगाया। त्यागी ने आईपीएल इतिहास में दूसरी बार अंतिम ओवर में 4 रन डिफेंड किया। # लुइस और यशस्वी धुआँधार शुरुवात अक्सर RR के ओपनर अच्छी शुरवात नहीं कर पाते परन्तु आज अलग दिन था और अलग ओपनर। राजस्थान की तरफ से अपना पहला मैच खेलने वाले एवन लूइस(Evin Lewis) ने आते ही अपने हाथ खोलने शुरू कर दिए। ताबड़तोड़ 21 गेंदों में 7 चौके और 1 छक्के लगाकर 36 रन बना डाले। यशस्वी जायसवाल(Yashasvi Jaiswal) के साथ 54 रन की साझेदारी कर डाली।  इनको देख यशस्वी ने भी बल्ला भांजना शुरू कर दिया। देखते-ही-देखते 36 गेंदों में ...

England Vs India Leeds Third Test: भारतीय शेर, 78 पर ढेर!

जब से मैंने क्रिकेट देखना शुरू किया है तब से भारतीय टीम का यही एक पैटर्न मैंने देखा है कि जब भारतीय टीम की खूब प्रशंसा हो जाती है तब अगले ही मैच में पूरी टीम अपनी पटरी से ही उतर जाती है। 

पिछले कई मैचों में टॉस हारने के बावजूद जब विराट मैच जीत रहे थे, तब बड़े-बड़े दिग्गज बोल रहे थे की टॉस हारो और मैच जीतो विराट! लीड्स टेस्ट(Leeds Test) में इस बार विराट टॉस जीते तो प्रशंसक खुश थे। पूरी खुशी 7 बजकर 25 मिनट पर भाप की तरह उड़ गई। भारतीय टीम 4 घण्टे भी टिक न सकी। 

इंग्लैंड और भारत(England vs India) के बीच तीसरे टेस्ट(Headingley, Leeds) में जेम्स एंडरसन(James Anderson) की अगुवाई में भारतीय शेर 78 रनों पर ढेर हो गए। पिछले 9 महीनों में दूसरी बार भारतीय टीम 100 का आंकड़ा पार नहीं कर पाई है। पिछले वर्ष ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध 36 रनों पर पूरी टीम सिमट गई थी। 1974 के लॉर्ड्स टेस्ट के बाद इंग्लैंड के खिलाफ भारत का ये सबसे कम स्कोर है। 

एंडरसन का बदला 
लॉर्ड्स टेस्ट(Lord's Test) में कई प्रिय-अप्रिय घटनायें हुईं। कुछ में जेम्स एंडरसन भी शामिल थे। तीसरे टेस्ट में जैसे वो पिछले मैच का बदला लेने के लिए ही आये थे। सबसे पहले पिछले मैच के शतकवीर केएल राहुल(KL Rahul) को पहले ही ओवर में ऑफ ड्राइव कराने के प्रयास में शून्य(0) पर पवेलियन भेज दिया। उनका कैच जोश बटलर ने लिया। 

पिछले कई मैचों में ख़राब बल्लेबाजी के लिए आलोचना झेल रहे चेतेश्वर पुजारा(Cheteshwar Pujara) भी केएल राहुल की तरह प्रयास करते हुए 1 रन पर एंडरसन के शिकार बने।

उसके बाद आये कप्तान कोहली। एंडरसन और कोहली प्रतिद्वंदता किसी से छिपी नहीं है। और इस बार वापस जेम्स एंडरसन ने बाजी मार ली। यह सातवीं बार था जब एंडरसन ने विराट को आउट किया हो। 

ऐसा लग रहा था की आज जिम्मी पूरे रौ में हैं। उन्हें यूँ ही तेज सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज नहीं बोला जाता। भारत के 11ओवर तक 21 के स्कोर पर 3 महत्वपूर्ण विकेट गिराकर वो साबित कर चुके थे। 

लय में नहीं दिखे रोहित 
रोहित शर्मा(Rohit Sharma) आज लय में नहीं दिखे। हो सकता है कि लगातार गिरते विकटों के कारण उन्होंने अपना खेल बदला। पर उसका कोई फायदा नहीं हुआ। लंच के बाद रोहित शर्मा 105 गेंदों पर 19 रन बनाकर क्रेग ओवरटोन(Craig Overton) के शिकार हुए। अजिंक्य रहाणे(Ajinkya Rahane) के साथ जब तक जोड़ी जमती तब तक 18 के निजी स्कोर पर रहाणे रोबिंसन(Ollie Robinson) के शिकार हुए। 

फिर लंच के बाद तो आया राम, गया राम जैसी स्थिति आ गई। ऋषभ पंत(2 रन) और जडेजा(4 रन) जल्द ही वापस पवेलियन में भेज दिए गए। उसके बाद फिर किसी चमत्कार की उम्मीद नहीं थी। हर बार पुछल्ले बल्लेबाज 50 या 100 रनों की साझेदारी कर डालें ये संभव नहीं है। और हुआ भी वही। पूरी बल्लेबाजी इकाई की ये असफलता उनके मायूस चेहरों से देखी जा सकती थी। 

पूरी टीम एंडरसन, क्रेग ओवरटोन और रोबिंसन के सामने धराशायी हो गई। इंग्लैंड के लिए जेम्स एंडरसन ने आठ ओवरों में छह रन देकर तीन विकेट और क्रेग ओवरटन ने तीन विकेट चटकाए। ओली रोबिंसन और सैम करन ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। 

इंग्लैंड की मजबूत शुरुवात
पहले दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने बिना किसी नुकसान के 120 रन बना लिए थे। दोनों ही ओपनर रोरी बर्न्स(Rory Burns) 52 रन और हसीब हमीद(Haseeb Hameed) 60 रन बनकर खेल रहे हैं। अब तक इंग्लैंड को 42 रनों की बढ़त हासिल हो गई है। 


Comments