IPL 2021: RR Vs PBKS - मयंक-राहुल पर भारी पड़ा Tyagi का अंतिम ओवर।

#Match 32

IPL 2021 के मैच में राजस्थान रॉयल्स(RR) ने पंजाब किंग्स(PBKS) पर 2 रनों की शानदार जीत की। इस जीत के साथ RR पॉइंट्स टेबल में पाँचवें स्थान पर आ गया। टॉस जीतकर राजस्थान ने यशस्वी जायसवाल, महिपाल के गदर मचाने वाले खेल से 185 रन बनाये। जवाब में पंजाब की टीम 183 रन ही बना सकी। 

इस हाई स्कोरिंग मैच में बल्लेबाजों ने जम कर गेंदबाजों को कूटा। पर गेंदबाज भी कम नहीं। पहले मोहम्मद शमी और अर्शदीप ने तो दूसरी पारी में कार्तिक त्यागी ने  विकेट लिए और मैच में बल्लेबाजों के दबदबे पर अंकुश लगाया। त्यागी ने आईपीएल इतिहास में दूसरी बार अंतिम ओवर में 4 रन डिफेंड किया।

# लुइस और यशस्वी धुआँधार शुरुवात
अक्सर RR के ओपनर अच्छी शुरवात नहीं कर पाते परन्तु आज अलग दिन था और अलग ओपनर। राजस्थान की तरफ से अपना पहला मैच खेलने वाले एवन लूइस(Evin Lewis) ने आते ही अपने हाथ खोलने शुरू कर दिए। ताबड़तोड़ 21 गेंदों में 7 चौके और 1 छक्के लगाकर 36 रन बना डाले। यशस्वी जायसवाल(Yashasvi Jaiswal) के साथ 54 रन की साझेदारी कर डाली। 

इनको देख यशस्वी ने भी बल्ला भांजना शुरू कर दिया। देखते-ही-देखते 36 गेंदों में 49 रन बनाकर ब्रार की गेंद पर आउट हो गए।

Well begun is half done. 

# Lomror का Roar
कप्तान संजू सेमसन(Sanju Samson) के जल्दी आउट होने के बाद लगा की RR की टीम अच्छी शुरुवात को भुना नहीं पायेगी। पर असली एंटरटेमेंट हुआ महिपाल लोमरोर (Mahipal Lomror) के आने के बाद। जैसे ही महिपाल पिच पर उतरे वो कहर बनकर पंजाब के गेंदबाजों पर टूट पड़े। जोस बटलर, बेन स्टोक्स के न खेलने के कारण महिपाल 'आउट ऑफ़ सिलबस' हो गए। 

मतलब बन्दे ने ऐसा कूटा की सिर्फ 17 गेंदों में 43 रन बना डाले। वह भी 252 के स्ट्राइक रेट से। मतलब गेंदबाजों का धुआँ -धुआँ हो गया। ऐसा लगा की राजस्थान 200 रन पार कर लेगी पर उसके आउट होते ही शमी और अर्शदीप ने RR की ऐसी लगाम लगाई की राजस्थान 185 रनों पर धराशाई हो गई। 

# Shami-Arshdeep हंट्स इन पेअर
तेज गेंदबाजों के लिए क्रिकेट में मशहूर कहावत है। पेसर हंट इन पेयर्स(Pacer hunt in pairs)। जब लुइस, यशस्वी और लोमरोर कहर बनकर पंजाब के गेंदबाजों का हौसले तोड़ रहे थे तब उनकी नैया का खेवनहार बनकर आये मोहमद शमी(Mohammad Shami) और अर्शदीप(Arshdeep Singh)। 

अर्शदीप ने 32 रन देकर आईपीएल में अपना पहला पाँच विकेट हॉल लिया। इसमें एवन लूइस, लियम लिविंगस्टन, महिपाल लोमरोर, चेतन साकरिया और कार्तिक त्यागी शामिल थे। 

और अर्शदीप के हंटर पेअर बने मोहम्मद शमी ने अपने अनुभव का उपयोग करते हुए 21 रन देकर 3 विकेट लिए। दोनों ने मिलकर अंतिम 49 रनों के लिए राजस्थान के 7 विकटों की बलि ले ली। 

# राहुल और मयंक की जवाबी कार्यवाही। 
गेंदबाजों ने राजस्थान को बड़ा स्कोर बनाने से रोक लिया। पर अब बारी थी बल्लेबाजों की। मोर्चा संभाला कप्तान केएल राहुल(KL Rahul) और  मयंक अग्रवाल ने। ऐसा खूंटा गाड़ा की लगा मैच जीतकर ही पवेलियन आएंगे। 

दोनों ने आते ही ताबड़तोड़ राजस्थानी गेंदबाजों पर हल्ला बोल दिया। कप्तान राहुल ने 33 गेंदों में  49 रन बनाये। इसी बीच उन्होंने आईपीएल इतिहास की सबसे तेज 3000 रन बनानेवाले क्लब में दूसरे पायदान पर पहुंच गए। उनके आगे उनके टीम के खिलाडी क्रिस गेल(Chris Gayle) हैं। राहुल ने 75 परियों में ये रिकॉर्ड पाया। 

मयंक(Mayank Agarwal) और राहुल ने पहले विकेट के लिए 120 रन जोड़ लिए थे। मयंक ने 67 रनों  दिया। जिसमें 7 चौके 3 छक्के लगाए। 

यहाँ से पंजाब  के लिए लक्ष्य नजदीक लग रहा था। 

# Tyagi जी आये और मेला लूट गए
राहुल- मयंक के बाद मार्क्रम(Aiden Markram) और निकोलस(Nicholas Pooran) ने चेस करना शुरू किया तो लगा की मैच अंतिम ओवर तक भी नहीं जायेगा। निकोलस पूरन और मरकाम तेजी से रन बना रहे थे। अंतिम ओवर में 4 रन चाहिए थे।

दोनों के लिए ये सिर्फ एक गेंद का खेल था। पर खेल चला 6 गेंदों तक। कारण, कार्तिक त्यागी!

पहले IPL 2021 लेग में घायल थे पर दूसरे लेग में आकर पंजाब की टीम को टंगड़ी मार गए। और ओवर में 2 विकेट लेकर मैच को बचा गए। ऐसा करने वाले वो आईपीएल हिस्ट्री के दूसरे गेंदबाज बने। इसके पहले ये कारनामा 2008 में मुनाफ पटेल ने RR के लिए ही किया था।  

त्यागी(Kartik Tyagi) को उनके इस परफॉरमेंस के लिए प्लेयर ऑफ़ द मैच(Player Of The Match) चुना गया। 


Comments