IPL 2021: RR Vs PBKS - मयंक-राहुल पर भारी पड़ा Tyagi का अंतिम ओवर।
![]() |
| करियर के बुरे दौर से जूझ रहे हैं कोहली |
विराट कोहली! किंग कोहली! भारतीय टीम के कप्तान। पिछले कई दिनों से वो लगातार चर्चा में हैं। और यह उनके करियर का सबसे कठिन दौर है। बल्लेबाजी में काफी समय से तिहरे अंक तक नहीं पहुंचे। पिछले सप्ताह ही उन्होंने घोषणा की कि वर्ल्ड कप के बाद वो भारतीय टी 20 टीम की कप्तानी छोड़ देंगे। और कल ही उन्होंने एक और घोषणा कर दी जो उनके लिए भी कठिन रहा होगा।
#क्या घोषणा की कोहली ने?
कल रविवार(19 सितम्बर 2021) के दिन विराट ने घोषणा की कि IPL 2021 ख़त्म होने के बाद रॉयल चैलेंजर बेंगलोर(RCB) की कप्तानी छोड़ देंगे। उन्होंने साथ ही यह भी कहा की वो अपने अंतिम मैच तक RCB की तरफ से खेलते रहेंगे।
हालांकि आईपीएल 2021 में अभी तक टीम का प्रदर्शन शानदार रहा है। टीम अभी रैंकिंग में तीसरे स्थान पर है। फिर भी यह ऐलान चौंकाने वाला है।
RCB के ट्विटर हैंडल से विराट के वीडियो के माध्यम से इसकी घोषणा की। विराट के कप्तानी छोड़ते हुए बोले,
"बतौर आरसीबी कप्तान ये मेरा आखिरी आईपीएल है। हालांकि मैं बतौर खिलाड़ी अपने आखिरी आईपीएल मैच तक आरसीबी के लिए खेलता रहूंगा। मैं सभी आरसीबी फैन्स का शुक्रिया अदा करूंगा जिन्होंने मुझ पर विश्वास किया और मेरा सपोर्ट किया।"
अपने वर्कलोड की बात को यहाँ भी बताते हुए कोहली ने कहा,
विराट आगे कहते हैं कि,
#कैसा रहा है Virat-RCB का साथ?
कोहली आईपीएल के चुनिंदा प्लेयर्स में से हैं जो शुरुवात से अपनी फ्रैंचाइज़ी से जुड़े हुए हैं। 2011 से टीम की कमान भी उनके हाथ में हैं। विराट ने 131 मैचों में कप्तानी की है। विराट के नेतृत्व में आरसीबी ने 60 मैचों में जीत और 64 में हार का सामना किया है। 3 मैच टाई और 4 मैच बेनतीजा रहे।
14 वर्षों में 6 बार टीम प्लेऑफ में और 3 बार फाइनल में पहुँची है परन्तु, खिताब कभी नहीं जीत सकी।
आईपीएल में बल्लेबाजी में उनका उनका कोई सानी नहीं है। वो आईपीएल में 6076 रनों के साथ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं। फिर भी ये एलान उनके फैंस को नागवार गुजरा। ट्विटर पर #LoveYouVirat जैसे हैशटैग ट्रेंड होने लगे। सभी उनके समर्थन में भी आये। यहाँ तक की धोनी के फैंस भी #MSDiansStandWithViratKohli जैसे हैशटैग रन कर उनका सपोर्ट कर रहे थे।
हालांकि उनका ये फैसला RCB के लिए कितना फायदेमंद होगा या नुकसानदेह होगा आने वाला भविष्य ही बतायेगा। परन्तु, इस एलान की टाइमिंग थोड़ी गलत लग रही है।
Comments
Post a Comment