IPL 2021: RR Vs PBKS - मयंक-राहुल पर भारी पड़ा Tyagi का अंतिम ओवर।
बांग्लादेश लगता है की अपने बेस्ट पैच से गुजर रहा है। ये हम ऐसे ही नहीं कह रहे हैं। अभी तीन हफ्ते पहले ही बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को T20 सीरीज हराया और अब न्यूजीलैंड को पहले ही T20 में आसानी से हरा कर सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली है।
न्यूजीलैंड(New Zealand) की टीम बांग्लादेश(Bangladesh) के दौरे पर आई है। पहले T20 मैच में ही बांग्लादेश ने फिर एक बार बड़ा उलट फेर करते हुए न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हरा दिया और न्यूजीलैंड के विरुद्ध अपनी पहली T20 जीत दर्ज की।
दोयम दर्जे की बल्लेबाजी
Shere Bangla National Stadium, Dhaka में हुए पहले मैच में न्यूजीलैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी। अपने पहले ही मैच के पहले ही ओवर में रचिन रविंद्र (Rachin Ravindra) मेंहदी हसन की गेंद पर गोल्डन डक(0) हो गए। ये महज एक शुरुवात थी। इसके बाद बांग्लादेशी गेंदबाजों का कहर बरपना शुरू हो गया।
गेंदबाजी ऐसी की जैसे वो किसी दोयम दर्जे की टीम से खेल रहे हों। हालत ऐसी हो गई कि पूरी टीम में केवल दो ही बल्लेबाज कप्तान लाथम(Tom Latham) और हेनरी निकोलस(Henry Nicholls) दहाई के आँकड़े तक पहुँच सके। और दोनों ने ही 18-18 रन बनाये। पूरी टीम 60 रन के स्कोर पर ऑल आउट हो गई।
यह न्यूजीलैंड का T20 में अब तक का सबसे कम स्कोर है।
मिलजुल कर किया शिकार
बांग्लादेश के गेंदबाजी की खास बात यह थी कि पूरी टीम ने मिलजुल कर न्यूजीलैंड की टीम को आउट किया। मतलब साफ़ है वो किसी एक गेंदबाज के खेल पर निर्भर नहीं थे। कप्तान महमुदुल्लाह ने जिस भी गेंदबाज को गेंद सौपी उसी ने विकेट निकल कर दिए।
शुरुवात मेंहदी हसन ने की। उसके बाद शाकिब-अल-हसन फिर नसूम अहमद ने विकटों को झड़ी लगा दी। कप्तान महमुदुल्लाह को छोड़ सभी गेंदबाजों ने विकेट का खाता खोला। मुस्तफिजुर रहमान ने सर्वाधिक 3 विकेट लिए। शाकिब अल हसन, नसूम अहमद(Nasum Ahmed) और सैफुद्दीन(Mohammad Saifuddin) ने 2-2 विकेट लिए।
पिछले एक महीने में यह दूसरी बड़ी टेस्ट टीम है जिसे बांग्लादेश ने उनके न्यूनतम स्कोर पर आउट किया है। पिछले महीने में ऑस्ट्रेलिया को 62 रन पर ऑल आउट किया था और आज टेस्ट चैंपियन न्यूजीलैंड को 60 रन पर आउट किया।
बांग्लादेश ने निम्नलिखित टीमों को उनके न्यूनतम स्कोर पर आउट किया है।
आसान लक्ष्य आसानी से पार किया
T20 में 60 रन के लक्ष्य को बचा पाना अत्यंत कठिन होता है जब तक कोई चमत्कारिक गेंदबाजी न हो जाये। पर यहाँ कोई चमत्कार की उम्मीद नहीं थी।
मोहम्मद नईम(1 Run)(Mohammad Naim) और लिटन दास(1 Run)(Liton Das) को जल्दी ही आउट कर न्यूजीलैंड ने एक उम्मीद की किरण देखी पर उसके बाद अनुभवी शाकिब और मुशफिकर रहीम ने कोई और बड़ा डैमेज नहीं होने दिया। शाकिब के आउट होने के बाद कप्तान महमुदुल्लाह(Mahmudullah) ने भी संभल कर खेला और 15 ओवर में मैच जीत लिया।
यह न्यूजीलैंड के विरुद्ध बांग्लादेश की पहली T20 जीत है। इस जीत के साथ बांग्लादेश ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। शाकिब अल हसन(Shakib Al Hasan) को 2 विकेट और 25 रनों के योगदान के लिए 'प्लेयर ऑफ़ द मैच'(Player of the Match) चुना गया।
Comments
Post a Comment