IPL 2021: RR Vs PBKS - मयंक-राहुल पर भारी पड़ा Tyagi का अंतिम ओवर।

Image
#Match 32 IPL 2021 के मैच में राजस्थान रॉयल्स(RR) ने पंजाब किंग्स(PBKS) पर 2 रनों की शानदार जीत की। इस जीत के साथ RR पॉइंट्स टेबल में पाँचवें स्थान पर आ गया। टॉस जीतकर राजस्थान ने यशस्वी जायसवाल, महिपाल के गदर मचाने वाले खेल से 185 रन बनाये। जवाब में पंजाब की टीम 183 रन ही बना सकी।  इस हाई स्कोरिंग मैच में बल्लेबाजों ने जम कर गेंदबाजों को कूटा। पर गेंदबाज भी कम नहीं। पहले मोहम्मद शमी और अर्शदीप ने तो दूसरी पारी में कार्तिक त्यागी ने  विकेट लिए और मैच में बल्लेबाजों के दबदबे पर अंकुश लगाया। त्यागी ने आईपीएल इतिहास में दूसरी बार अंतिम ओवर में 4 रन डिफेंड किया। # लुइस और यशस्वी धुआँधार शुरुवात अक्सर RR के ओपनर अच्छी शुरवात नहीं कर पाते परन्तु आज अलग दिन था और अलग ओपनर। राजस्थान की तरफ से अपना पहला मैच खेलने वाले एवन लूइस(Evin Lewis) ने आते ही अपने हाथ खोलने शुरू कर दिए। ताबड़तोड़ 21 गेंदों में 7 चौके और 1 छक्के लगाकर 36 रन बना डाले। यशस्वी जायसवाल(Yashasvi Jaiswal) के साथ 54 रन की साझेदारी कर डाली।  इनको देख यशस्वी ने भी बल्ला भांजना शुरू कर दिया। देखते-ही-देखते 36 गेंदों में ...

T20 World Cup Fixtures Announced: India का पहला ही मैच Pakistan के साथ। फाइनल 14 नवंबर को।

फिर आएगा मौका-मौका?

चित्र साभार: www.hindustantimes.com/cricket
ICC ने आईसीसी पुरुष टी 20 विश्व कप(ICC MenT20 WC) के समय-सारणी(Fixtures) की घोषणा कर दी है। भारत और पाकिस्तान(Ind Vs Pak) का पहला मैच 24 अक्टूबर के दिन दुबई में होगा। विश्व कप का फाइनल मैच 14 नवंबर के दिन शाम को 6 बजे दुबई में होगा। 

एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान
ICC ने भारत(India) और पाकिस्तान(Pakistan) को एक ही ग्रुप में रखा है। दोनों ही चिरप्रतिद्वंदी अपने दिन दूसरे पर भारी पड़ते हैं परन्तु, ICC इवेंट्स में भारत हमेशा से ही पाकिस्तान पर भारी पड़ा है। आज तक ICC टूर्नामेंट्स में पाकिस्तान ने सिर्फ एक मैच ही जीता है, वह भी 2017 के ICC चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में। भारत का पहला मैच पाकिस्तान से है और यही ग्रुप B का पहला मैच होगा। यह मुकाबला 24 अक्टूबर को दुबई में भारतीय समयानुसार शाम 6 बजे शुरू होगा।

भारत का पलड़ा है भारी 
टी20 विश्व कप में पाँच बार पकिस्तान के साथ आमना-सामना हुआ है और पांचों बार भारत ने ही जीत दर्ज की। अब तक हुए 8 T20 मुकाबलों में पाकिस्तान केवल एक ही जीत दर्ज कर पाया है। वह भी वर्ष 2012 में बेंगलुरु में। 2016 विश्वकप में दोनों टीम का अंतिम बार T20 में सामना हुआ था। 

ग्रुप A और ग्रुप B 
ग्रुप A का पहला मैच 23 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया(Australia) और साउथ अफ्रीका(South Africa) के बीच अबू धाबी में भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे शुरू होगा। उसी दिन शाम को पिछले विश्वकप के फाइनलिस्ट इंग्लैंड(England) और वेस्टइंडीज़(West Indies) अपने अभियान की शरुवात करेंगे।  ग्रुप A में इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, वेस्ट इंडीज, विजेता समूह ए और उपविजेता समूह बी को शामिल किया गया है। ग्रुप A के अंतिम मैच 6 नवंबर को हैं।

ग्रुप B में भारत का पहला मैच 24 अक्टूबर पाकिस्तान से है। ग्रुप B में इंडिया, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, न्यूजीलैंड, उपविजेता समूह ए और विजेता समूह बी को रखा गया है। ग्रुप B का अंतिम मैच 8 नवंबर को है।

क्वालीफ़ायर राउंड्स
सुपर-12 की शुरुवात 23 अक्टूबर से है परन्तु, इस टूर्नामेंट की शुरुवात 17 अक्टूबर से ही क्वालीफ़ायर राउंड्स के साथ ही शुरू हो जाएगी। टूर्नामेंट के पहले दौर में क्वालीफायर मैच होंगे। जिसमें 8 टीमें भाग लेंगी। 

ग्रुप A: श्रीलंका, आयरलैंड, नीदरलैंड और नामीबिया 

ग्रुप B: बांग्लादेश, स्कॉटलैंड, ओमान और पापुआ न्यू गिनी 

क्वालीफायर मैच ओमान और और यूएई में खेला जायेगा। इनमें से 4 टीमें सुपर क्वालीफायर में पहुंचेंगी। दोनों ही ग्रुप से विजेता और उपविजेता टीमें सुपर-12 राउंड में शामिल होंगी।

सेमीफइनल और फाइनल
ग्रुप के मैच होने के बाद पहला सेमीफाइनल 10 नवंबर को अबुधाबी में होगा और दूसरे सेमीफाइनल को 11 नवंबर दुबई में कराया जायेगा। दोनों ही सेमीफाइनल के लिए एक-एक दिन रिज़र्व रखा गया है। फाइनल मैच 14 नवंबर को दुबई(Dubai) में शाम को 6 बजे होगा। इसके लिए भी एक दिन रिज़र्व रखा गया है। 

कहाँ होंगे मैच?
वर्ष 2016 के बाद होने वाले इस विश्वकप के लिए दुबई इंटरनैशनल क्रिकेट स्टेडियम(Dubai International Stadium), शेख जायद स्टेडियम(Sheikh Zayed Cricket Stadium), शारजाह स्टेडियम(Sharjah Cricket Stadium) और ओमान क्रिकेट अकादमी ग्राउंड(Oman Cricket Academy Ground) को चुना गया है। 

ICC ने टी20 विश्व कप में भाग लेने वाले देशों को यूएई(UAE) में आयोजित होने वाले टूर्नामेंट के लिए 15 खिलाड़ियों और 8 अधिकारियों को लाने की अनुमति दी है।

क्रिकेट की सर्वोच्च संस्था ने भाग लेने वाले देशों के लिए अपने अंतिम 15 खिलाड़ियों और कोच एवं सहयोगी सदस्यों के आठ अधिकारियों की सूची भेजने के लिए 10 सितंबर की समय सीमा दी है। 

वर्ल्ड कप की समय सारणी 




Comments