IPL 2021: RR Vs PBKS - मयंक-राहुल पर भारी पड़ा Tyagi का अंतिम ओवर।
ये इंग्लिश समर(English Summer) है या इंग्लिश मानसून!
| चित्र साभार: www.cricbuzz.com |
इसके पहले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप(WTC) फाइनल में इंद्र देवता ने अपनी कृपा दृष्टि बनाई थी। जहाँ बारिश के कारण फाइनल का खेल भी प्रभावित हुआ। पहले टेस्ट में भारतीय टीम जिस लक्ष्य का पीछा कर सकती थी वह भी बारिश के कारण सम्भव न हो सका।
नॉटिंघम(Nottingham ) में England vs India के बीच शुरू हुए पहले टेस्ट में पाँचवें दिन बारिश के कारण दिन का खेल रद्द कर दिया गया और टेस्ट को ड्रा कर दिया गया। जो रुट(Joe Root) के शानदार शतक की बदौलत इंग्लैंड ने भारत को चौथी पारी में 209 रनों का लक्ष्य दिया।
चौथे दिन के अंत तक भारत ने एक विकेट के नुकसान पर 52 रन बना लिए थे। भारत के पास 9 विकेट शेष थे और 157 रनों का और पीछा करना बाकी था।
लक्ष्य का पीछा करने उतरे रोहित शर्मा(Rohit Sharma)और केएल राहुल(KL Rahul) टीम को एक मजबूत शुरुवात देने में लगे थे की तभी स्टुअर्ट ब्रॉड(Stuart Broad) ने राहुल को 26 के निजी स्कोर पर जोश बटलर(Josh Butlar) के हाथों कैच करवा दिया। राहुल ने 38 रन बनाये और रोहित शर्मा के साथ 34 रनों की साझेदारी की। चौथे दिन का खेल ख़त्म होने तक चेतेश्वर पुजारा (13 गेंदों पर नाबाद 12) और रोहित शर्मा (34 गेंदों पर नाबाद 12) पिच पर जमे हुए थे।
अब तक क्या क्या हुआ मैच में ?
Day 1:
टेंट ब्रिज टेस्ट के इंग्लैंड ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी चुनी। पहला सेशन बारिश में धूल गया। उसके बाद बुमराह, मोहम्मद शमी और शरदक ठाकुर ने 4, 3 और 2 विकेट क्रमशः ले कर इंलिश पारी को धो दिया। इंग्लैंड 183 All Out!
Day 2: भारत ने केएल राहुल के शानदार 89 रन और रविंद्र जडेजा(Ravindra Jadeja) के बेहद जरुरी 56 रनों के कारण 278 रन बना सका। और 95 रनों की बढ़त ली।
Day 3 और 4:
रुट का शतक
तीसरे और चौथे दिन इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 303 रन बनाये। कप्तान जो रुट ने शानदार 109 रनों की शतकीय पारी खेली। जिसकी मदद से जहाँ पहली पारी में इंग्लैंड 183 रनों पर ऑल आउट हो गई थी वहीं दूसरी पारी में रुट के शतक ने इंग्लैंड को 95 रनों की बढ़त दिलाई।
बुमराह का पंजा
जहाँ रुट अपने शतक के साथ इंग्लैंड को मजबूती देने में लगे थे वहीं जसप्रीत बुमराह(Jasprit Bumrah) अपनी धारदार गेंदबाजी से अन्य इंग्लिश बल्लेबाजों को जमने का मौका नहीं दे रहे थे। पहली पारी में जहाँ उन्होंने 4 विकेट लिए और अपने फॉर्म में आने का संदेश दिया तो दूसरी पार में 5 विकेट ले कर उसपर मुहर भी लगा दी।
उनके इस पंजे के कारण टीम इंडिया ने इंग्लैंड को भारी बढ़त बनाने से रोक लिया। ये बुमराह के करियर का छठा पाँच विकेट हॉल(Haul) था। इन पाँच विकेट के लिए बुमराह ने 64 रन खर्च किये। बुमराह के अलावा शार्दुल ठाकुर ने 37/2 और मोहम्मद सिराज ने 84/2 विकेट लिए।
सीरीज का अगला मैच लॉर्ड्स(Lord's) के ऐतिहासिक ग्राउंड पर 12 अगस्त से शुरू होगा।
Comments
Post a Comment