IPL 2021: RR Vs PBKS - मयंक-राहुल पर भारी पड़ा Tyagi का अंतिम ओवर।

Image
#Match 32 IPL 2021 के मैच में राजस्थान रॉयल्स(RR) ने पंजाब किंग्स(PBKS) पर 2 रनों की शानदार जीत की। इस जीत के साथ RR पॉइंट्स टेबल में पाँचवें स्थान पर आ गया। टॉस जीतकर राजस्थान ने यशस्वी जायसवाल, महिपाल के गदर मचाने वाले खेल से 185 रन बनाये। जवाब में पंजाब की टीम 183 रन ही बना सकी।  इस हाई स्कोरिंग मैच में बल्लेबाजों ने जम कर गेंदबाजों को कूटा। पर गेंदबाज भी कम नहीं। पहले मोहम्मद शमी और अर्शदीप ने तो दूसरी पारी में कार्तिक त्यागी ने  विकेट लिए और मैच में बल्लेबाजों के दबदबे पर अंकुश लगाया। त्यागी ने आईपीएल इतिहास में दूसरी बार अंतिम ओवर में 4 रन डिफेंड किया। # लुइस और यशस्वी धुआँधार शुरुवात अक्सर RR के ओपनर अच्छी शुरवात नहीं कर पाते परन्तु आज अलग दिन था और अलग ओपनर। राजस्थान की तरफ से अपना पहला मैच खेलने वाले एवन लूइस(Evin Lewis) ने आते ही अपने हाथ खोलने शुरू कर दिए। ताबड़तोड़ 21 गेंदों में 7 चौके और 1 छक्के लगाकर 36 रन बना डाले। यशस्वी जायसवाल(Yashasvi Jaiswal) के साथ 54 रन की साझेदारी कर डाली।  इनको देख यशस्वी ने भी बल्ला भांजना शुरू कर दिया। देखते-ही-देखते 36 गेंदों में ...

ऑस्ट्रेलिया की शर्मनाक हार। बांग्लादेश का T20 सीरीज पर 4 -1 से कब्जा।

और बांग्लादेश जीत गया!

ऑस्ट्रेलिया का अब तक का सबसे कम स्कोर। 

ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच चल रही 5 T20 मैचों की सीरीज को बांग्लादेश ने 4-1 से जीत लिया। अंतिम T20 मैच में ऑस्ट्रेलिया की शर्मनाक हुई। बांग्लादेश के गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलिया को अंतिम और पाँचवे T20 में उसके न्यूनतम स्कोर 62 रनों  पर ढेर कर दिया और सीरीज को अपने नाम कर लिया। 

बल्लेबाजी के कठिन परिस्थिति और पिच पर पूरी सीरीज में गेंदबाजों का दबदबा रहा।  खास तौर पर बांग्लादेश गेंदबाजों। उनके सामने ऑस्ट्रेलिया जैसी टीम की एक न चली। गेंदबाजों के दम पर बांग्लादेश ने अपने इतिहास में ऑस्ट्रेलिया को 4-1 से सीरीज हराया। 

बांग्लादेश ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए उनकी शुरुवात बहुत अच्छी नहीं रही। ऑस्ट्रेलिया की कसी हुई गेंदबाजी के आगे बल्लेबाज रन बनाने के लिए संघर्ष करते हुए दिखे। ओपनर मेंहदी हसन(13 रन) और मोहम्मद नमीम(23 रन) जल्दी ही पवेलियन में बैठे नजर आये। उनको एश्टन टर्नर(Ashton Turner) और डेनियल क्रिस्चियन(Daniel Christian)ने क्रमशः आउट किया।

इसके बाद जितने भी बल्लेबाज आये, जब-जब वो बड़ी पार्टनरशिप बनाने की कोशिश करते उसी समय उनका विकेट गिर जाता था। इसलिए मोहम्मद नमीम(23 रन) को छोड़ कर शेष सभी बल्लेबाज 20 रनों के आँकड़े को पार नहीं कर पाए। 

अपने इंटरनेशनल डेब्यू में हैट ट्रिक लेने वाले गेंदबाज नाथन एलिस (Nathan Ellis) ने बहुत ही कंजूसी से गेंदबाजी की और १६ रन देकर २ महत्वपूर्ण विकेट चटकाए।  एश्टन अगर(Ashton Agar), एडम जम्पा(Adam Zampa) और डेनियल क्रिस्चियन(17 रन और 2 विकेट) ने उनका बखूबी साथ दिया और बांग्लादेश को 122 के स्कोर पर रोक दिया।

# और शाकिब ने बदला लिया
चौथे मैच(4th T20) में डेनियल क्रिस्चियन ने अनुभवी ऑलराउंडर शाकिब-अल-हसन(Shakib Al Hasan) के दूसरे ओवर में पाँच छक्के जड़ दिए थे। आज जैसे वो अपना बदला लेना चाहते थे। और लिया भी!

शाकिब की गेंदबाजी सामने मैच जीतने के इरादे से उतरी ऑस्ट्रेलिया टीम शुरू से ऐसी लड़खड़ाई की अंत तक संभल नहीं पाई। पिछले मैच में पॉंच छक्के लगाने वाले डेनियल क्रिस्चियन 3 रन बनाकर नसूम अहमद (Nasum Ahmed) का शिकार बने। कप्तान वेड थोड़ा संघर्ष कर सके। और 22 रन बनाकर शाकिब अल हसन का शिकार बने।

उसके बाद शाकिब अपने पूरे रंग में आ गए। 3.4 ओवर में 1 मेडन ओवर के साथ 9 रन देकर 4 विकेट लिए। उसका पूरा साथ निभाया सैफुद्दीन ने। जिसने 12 रन देकर 3 महत्वपूर्ण विकेट लिए। 122 का राई सा लक्ष्य ऑस्ट्रेलिया के लिए पहाड़ बन गया। 

पूरी कंगारू टीम 62 रनों पर पवेलियन में बैठी नजर आ रही थी।

# ऑस्ट्रेलिया का Lowest Score
यह ऑस्ट्रेलिया का T20 मैचों में अब तक का सबसे कम स्कोर है। इसके पहले ऑस्ट्रेलिया वर्ष 2005 में इंग्लैंड के विरुध्द 79 रनों पर ऑल आउट हुई थी। 

सबसे खास बात यह की इस पूरी सीरीज में दोनों ही टीम छह रन प्रति कम ओवर की गति से रन बनाये।  

# शाकिब का रिकॉर्ड 
4 विकेटों के साथ शाकिब-अल-हसन T20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज और बांग्लादेश के पहले गेंदबाज बन गए। शाकिब के नाम 102 विकेट हो गए हैं और उनसे आगे सिर्फ श्रीलंका के तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा हैं। जिनके नाम 107 विकेट हैं। 


Comments