IPL 2021: RR Vs PBKS - मयंक-राहुल पर भारी पड़ा Tyagi का अंतिम ओवर।
![]() |
| चित्र साभार: twitter.com/englandcricket |
हर दशक में एक महान बल्लेबाज और महान गेंदबाज के बीच राइवलरी देखी जाती रही रही है। चाहे सचिन वर्सेज मैकग्राथ हो, ग्रीम स्मिथ वर्सेज ज़हीर खान, लारा वर्सेज शेन वार्न, सचिन वर्सेज वार्न, सुनील गावस्कर वर्सेज इमरान खान या वसीम अकरम वर्सेज मार्टिन क्रो। ऐसे कई उदाहरण मिल जायेंगे। आधुनिक समय में ऐसी ही राइवलरी इस समय चल रही है जेम्स एंडरसन वर्सेज विराट कोहली। कभी बाजी कोहली के पाले में तो कभी एंडरसन के।
इस बार बाजी एंडरसन के हाथ लगी। वो भी गोल्डन डक (Golden Duck) के रूप में.
4 अगस्त से इंग्लैंड और इंडिया के बीच पहला टेस्ट मैच नाटिंघम(Nottigham) में शुरू हुआ। बुमराह और शमी की घातक गेंदबाजी के सामने इंग्लैंड(England) की पूरी टीम 183 पर ढेर हो गई।
भारत ने केएल राहुल(KL Rahul) और रोहित शर्मा(Rohit Sharma) ने सधी हुई शुरुवात की। 97 रनों पर रोहित शर्मा के रूप में रॉबिंसन(Robinson) ने इंग्लैंड को सफलता दिलाई।
जेम्स एंडरसन(James Anderson) जैसे इसी मौके की तलाश में थे। पहले उन्होंने मजबूत डिफ़ेंस वाले चेतेश्वर पुजारा को जोश बटलर(Josh Butlar) के हाथों कैच कराया।
40वें ओवर की दूसरी गेंद पर पुजारा के जाने के बाद आये कप्तान किंग कोहली।
ओवर की तीसरी गेंद, आउट स्विंगर पर लगभग स्ट्रैट गेंद, कोहली फ्रंट फुट डिफेन्स के लिए गए और गेंद बाहरी किनारा लेते हुए एक बार फिर जोश बटलर के दस्ताने में।
कोहली आउट! गोल्डन डक!
कोहली हैरान, परेशान!
WOWWWW! 🔥@jimmy9 gets Kohli first ball and Trent Bridge is absolutely rocking!
— England Cricket (@englandcricket) August 5, 2021
Scorecard/Clips: https://t.co/5eQO5BWXUp#ENGvIND pic.twitter.com/g06S0e4GN7
पूरी इंग्लैंड की टीम झूम उठी। एंडरसन की ख़ुशी का ठिकाना नहीं। टीम इंडिया का सबसे बड़ा खिलाड़ी डक(Zero) पर पवेलियन जा रहा था। एंडरसन हैट-ट्रिक पर। पर रहाणे ने हैट-ट्रिक पूरी नहीं होने दी.
पाँचवाँ गोल्डन डक
विराट कोहली का यह पांचवाँ गोल्डन डक था। इसके पहले नीचे दिए हुए गेंदबाजों ने कोहली को गोल्डन डक पर आउट किया है।
# Aus MCG 2011/12 में बेन हिल्फेनहॉस(Ben Hilfenhaus) के खिलाफ
# Eng Lord's 2014 में लिअम प्लंकेट (Liam Plunkett) के खिलाफ
# Eng Oval 2018 में स्टुअर्ट ब्रॉड (Stuart Broad) के सामने
# WI Kingston 2019 में कीमर रोच (Kemar Roach)
# Eng Trent Bridge 2021 में जेम्स एंडरसन (James Anderson)
एंडरसन बनाम विराट
Anderson Vs Kohli का मुकाबला हमेशा रोचक रहा है। वर्ष 2014 में जहाँ एंडरसन ने विराट को रनों ने लिए तरसा दिया था और 4 बार आउट किया था, वहीं 2018 के दौरे में विराट ने एंडरसन के खिलाफ रन बनाये और पूरी सीरीज में एंडरसन को अपना विकेट नहीं दिया। 2018 में एंडरसन के खिलाफ 270 गेंदों में 114 रन बनाये थे।
इस बार पहली ही मैच में उनको पहले ही गेंद में आउट कर अपने इरादे जाहिर कर दिए हैं। एंडरसन कुल पांच बार विराट का शिकार कर चुके हैं। इसी के साथ पूरे करियर में उन्होंने 9 बार विराट को आउट किया है। सर्वाधिक बार उन्होंने सचिन तेंदुलकर(Sachin Tendulkar) को 12 बार आउट किया है।
कुंबले की बराबरी
2 विकेट लेने के साथ एंडरसन ने सबसे ज्यादा विकेट लेनेवाले गेंदबाजों में अपने आप को भारत के अनिल कुंबले के बराबर ला दिया है। अब उनके 163 मैचों में 619 विकेट हो गए हैं। कुंबले ने यही आंकड़ा 132 टेस्ट में पा लिया था। इसी मैच में संभवतः वो कुंबले को पार कर जाएं।
दूसरे दिन बारिश के कारण मैच जल्दी रोकना पड़ा। भारत 4 विकेट के नुकसान पर 125 बना चुका है और इंग्लैंड से अभी 58 रन पीछे है।
Comments
Post a Comment