IPL 2021: RR Vs PBKS - मयंक-राहुल पर भारी पड़ा Tyagi का अंतिम ओवर।
न्यूजीलैंड के महान ऑलराउंडर क्रिस क्रेन्स(Chris Cairns) इस समय जीवन रक्षक प्रणाली(Life Support System) पर हैं। ये उनके क्रिकेट फैंस के लिए बुरी खबर है। वे अचानक बेहोश हो गए थे और उनको कैनबरा के हॉस्पिटल में जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया है। वो जीवन और मृत्यु के बीच संघर्ष कर रहे हैं। डॉक्टर्स के अनुसार उपचार को कोई भी असर उनके शरीर पर दिख नहीं रहा है।
डॉक्टर्स क्या कह रहे हैं?
डॉक्टर्स के अनुसार पूर्व क्रिकेटर क्रिस करनेस की स्थिति बहुत गंभीर है उनके कई ऑपरेशन हुए। इलाज का उनके ऊपर कोई असर नहीं दिख रहा है। उनकी महाधमनी फटने के कारण उनको परेशानी का सामना करना पड़ा। NZ के पूर्व कप्तान केर्न्स को मंगलवार रात सिडनी के सेंट विंसेंट अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया।
कभी लक्ज़री लाइफ जीते थे क्रिस
क्रिस क्रेन्स जब तक क्रिकेट खेले तब तक वो न्यूजीलैंड टीम का सितारा बने रहे। उन्हें टीम, देश और दूसरे देशों में सम्मान की दृष्टि से देखा जाता था। वो न्यूजीलैंड के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर्स में से एक थे।
एक समय ऐसा भी था की वो एक शानदार जीवन जीते थे। उनके पास पैसा, घर, बच्चे और बांग्ला सब कुछ था। उन्होंने अपनी तीसरी पत्नी मेल क्रोजर(Melanie Croser) को 3.2 कैरट डायमंड की रिंग देकर प्रोपोज़ किया था। उनका घर ऑकलैंड के हेर्न बे में था।
क्या हुआ उनकी लक्ज़री लाइफ को ?
अब आप सभी सोचने को मजबूर होंगे की ऐसा जीवन जीने वाले खिलाड़ी के साथ ऐसा क्या हो गया कि परिवार चलाने के लिए उसे बस स्टॉप पर सफाई तक की नौकरी करनी पड़ी।
![]() |
| चित्र साभार: https://www.ibtimes.co.in/chris-cairns-one-best-all-rounders-cricket-cleaning-bus-shelters-609440 |
अगर सभी को याद हो कि आईपीएल(IPL) शुरू होने से पहले इंडिया में पहली T20 लीग शुरू हुई थी। उसका नाम इंडियन क्रिकेट लीग (ICL). क्रेन्स के बुरे दिनों की शुरुवात उसी लीग से हुई।
ICL लीग में क्रिस क्रेन्स के ऊपर मैच फिक्सिंग के आरोप लगे। इसके बाद क्रेन्स को अपने आपको निर्दोष सिद्ध करने के लिए कानूनी लड़ाई लड़नी पड़ी। इसके कारण उनकी जमा पूँजी ख़त्म होने लगी। 2012 में आईपीएल के संस्थापक ललित मोदी के खिलाफ मानहानि का केस जीता।
पर उनकी आर्थिक स्थिति धीरे-धीरे कमजोर होने लगी। उनके टीम के खिलाड़ी लू विन्सेंट और ब्रैंडन मैकुलम से जब दोबारा मैच फिक्सिंग से संबधित मामले में जाँच शुरू हुई तब वापस क्रिस क्रेन्स को वापस अदालत के चक्कर काटने पड़े।
वर्ष 2015 में लंदन में उन्हें झूठी गवाही और न्यायिक प्रक्रिया में बाधा पहुँचाने के आरोपों से मुक्त कर दिया गया।
भ्रष्टाचार और मैच फिक्सिंग के आरोपों से मुक्त होने के लिए क़ानूनी प्रक्रिया में फीस चुकाने के लिए ऑकलैंड परिषद में उन्हें बस चलाने और बस स्टॉप की सफाई तक करनी पड़ी।
दुनिया भर के उनके सभी प्रशंसक और क्रिकेटर्स उनके स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।
पूर्व भारतीय क्रिकेटर VVS Laxman ने उनके स्वस्थ होने की कामना की।
Wishing #ChrisCairns a very speedy recovery. pic.twitter.com/JBLHA2n25g
— VVS Laxman (@VVSLaxman281) August 10, 2021
क्रिकेट कॉमेंटेटर हर्षा भोगले ने भी उनके लिए प्रार्थना की
Such a stellar career and such an eventful life. So wish #ChrisCairns can recover.
— Harsha Bhogle (@bhogleharsha) August 10, 2021
न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड(NZC) के CEO David White ने भी क्रिस को NZ का महान ऑलराउंडर बताया और उनके स्वस्थ होने की कामना की।
"We’re deeply concerned to hear of Chris Cairns' medical emergency. Our thoughts are with his family in Aus and here in NZ. Chris is a much loved husband, father, and son - and remains one of our finest allrounders. We hope he's able to make a full recovery.” -NZC CEO David White
— BLACKCAPS (@BLACKCAPS) August 11, 2021
हम सभी ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि क्रिस जल्दी से जल्दी स्वस्थ हो जाएं।
Comments
Post a Comment