IPL 2021: RR Vs PBKS - मयंक-राहुल पर भारी पड़ा Tyagi का अंतिम ओवर।
तो क्या रवि शास्त्री कोचिंग छोड़ देंगे ?
![]() |
| चित्र साभार: www.livehindustan.com/cricket |
ऐसी सुगबुगाहट है कि UAE में होने वाले T20 विश्व कप के बाद रवि शास्त्री भारतीय टीम के कोचिंग से हट जायेंगे। इसके पीछे अभी तक जो कारण सामने आये हैं उससे लगता है की BCCI अब पूरे स्टाफ को बदलना चाहता है।
बोर्ड भी नए लोगों को जिम्मेदारी देने के लिए विचार कर रहा है। मुख्य कोच, बोलिंग कोच, फील्डिंग कोच सभी लोगों की जगह पर नए लोगों का विचार किया जा रहा है।
क्या नया कॉन्ट्रैक्ट नहीं मिलेगा?
अक्टूबर - नवंबर में होने वाले विश्व कप के बाद रवि शास्त्री और पुरे स्टाफ का कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो रहा है। रवि शास्त्री ने बोर्ड को इस बारे में जानकारी दे दी है की विश्वकप के बाद वो कोचिंग छोड़ने का प्लान कर रहे हैं। उनके साथी सहयोगी भरत अरुण, फील्डिंग कोच आर श्रीधर और बैटिंग कोच विक्रम राठौड़ अपने-अपने संपर्क से आईपीएल टीमों के साथ संपर्क साध रहे हैं।
इसका सीधा अर्थ हुआ की Ravi Shastri कोचिंग से हटने वाले हैं।
कैसा रहा है रवि शास्त्री का कोचिंग करियर?
शानदार !
अभी तक जितने भी भारतीय कोच टीम इंडिया को मिले हैं उनमें इनका प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ रहा है। भारतीय कोचों के साथ भारतीय क्रिकेट कप्तानों की अनबन की खबरें आती रहती थी। इसलिए लगभग डेढ दशक तक भारत ने विदेशी कोचों को नियुक्त किया। जिसमें जॉन राइट(John Wright), ग्रेग चैपल(Greg Chappell), गेरी कर्स्टन(Gary Kirsten) डंकन फ्लेचर(Duncan Fletcher) थे।
उनकी कोचिंग में भारतीय टीम ने कई विदेशी दौरों पर सफलता प्राप्त की है। जैसे
# ऑस्ट्रेलिया में जाकर ऑस्ट्रेलिया को 2 बार सीरीज में पराजित करना
# वेस्ट इंडीज के सामने क्लीन स्वीप
# श्रीलंका को भी क्लीन स्वीप कर हराना
# इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका में अपने प्रदर्शन को सुधारना
पर इनके 4 साल के कोचिंग करियर में भारतीय टीम एक भी ICC इवेंट ट्रॉफी जीत नहीं पाई।
# 2019 वर्ल्ड कप के सेमी फाइनल में पराजय
# विश्व टेस्ट चैंपियनशिप(WTC) के फाइनल में पराजय
वर्ष 2014-2016 तक रवि शास्त्री टीम के डायरेक्टर बने थे। उसी बीच अनिल कुंबले भी टीम के एक साल तक कोच रहे। विराट कोहली के साथ बिगड़े संबंधों के बाद 2017 में रवि शास्त्री को फुल टाइम कोच बनाया गया।
भारत को विश्व कप जीतने के लिए अब नए कोच और सोच की जरुरत है। BCCI ने अपना काम चालू कर दिया है।
देखते हैं इस बार नया कोच कौन बनता है? इस खबर के बाद तो इंटरनेट पर राहुल द्रविड़ के कोच बनाने की मुहीम चलने लगी है।
Comments
Post a Comment