IPL 2021: RR Vs PBKS - मयंक-राहुल पर भारी पड़ा Tyagi का अंतिम ओवर।

Image
#Match 32 IPL 2021 के मैच में राजस्थान रॉयल्स(RR) ने पंजाब किंग्स(PBKS) पर 2 रनों की शानदार जीत की। इस जीत के साथ RR पॉइंट्स टेबल में पाँचवें स्थान पर आ गया। टॉस जीतकर राजस्थान ने यशस्वी जायसवाल, महिपाल के गदर मचाने वाले खेल से 185 रन बनाये। जवाब में पंजाब की टीम 183 रन ही बना सकी।  इस हाई स्कोरिंग मैच में बल्लेबाजों ने जम कर गेंदबाजों को कूटा। पर गेंदबाज भी कम नहीं। पहले मोहम्मद शमी और अर्शदीप ने तो दूसरी पारी में कार्तिक त्यागी ने  विकेट लिए और मैच में बल्लेबाजों के दबदबे पर अंकुश लगाया। त्यागी ने आईपीएल इतिहास में दूसरी बार अंतिम ओवर में 4 रन डिफेंड किया। # लुइस और यशस्वी धुआँधार शुरुवात अक्सर RR के ओपनर अच्छी शुरवात नहीं कर पाते परन्तु आज अलग दिन था और अलग ओपनर। राजस्थान की तरफ से अपना पहला मैच खेलने वाले एवन लूइस(Evin Lewis) ने आते ही अपने हाथ खोलने शुरू कर दिए। ताबड़तोड़ 21 गेंदों में 7 चौके और 1 छक्के लगाकर 36 रन बना डाले। यशस्वी जायसवाल(Yashasvi Jaiswal) के साथ 54 रन की साझेदारी कर डाली।  इनको देख यशस्वी ने भी बल्ला भांजना शुरू कर दिया। देखते-ही-देखते 36 गेंदों में ...

India win Lord's Test: सिराज, बुमराह और शमी की तिकड़ी ने दिलाई भारत को लॉर्ड्स में 151 रनों की जीत। सीरीज में 1-0 से बढ़त।

चित्र साभार: www.cricbuzz.com, लॉर्ड्स में जीतने वाले तीसरे भारतीय कप्तान बने विराट कोहली 

मोहम्मद शमी(Mohammad Shami) और बुमराह(Jasprit Bumrah) के दमदार ऑलराउंड प्रदर्शन के कारण दूसरे टेस्ट में भारत ने लॉर्ड्स(Lord's) के ऐतिहासिक मैदान पर शानदार जीत दर्ज की। चौथी पारी में जीत के 272 रनों का पीछा करने उतरी इंग्लिश टीम इशांत शर्मा, मोहम्मद सिराज और बुमराह की तिकड़ी के सामने 120 रनों पर ढेर हो गई। भारत ने लॉर्ड्स टेस्ट(Lord's Test) को 151 रनों से जीत लिया। इसी के साथ भारत ने 5 टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। 

नहीं चले पंत
लॉर्ड्स टेस्ट के पांचवें दिन का खेल बहुत रोमांचक रहा। पांचवें दिन भारत अपने 181-6 के स्कोर के आगे बैटिंग करने आया। ईशांत शर्मा और ऋषभ पंत की जोड़ी ने धीरे-धीरे स्कोर आगे बढ़ाया। पर दिन के चौथे ओवर में पंत रॉबिंसन की गेंद पर जोश बटलर को कैच थमा बैठे। ऋषभ 20 रन(46 गेंद, 1चौका) बना सके। इसके कुछ देर बाद ही इशांत शर्मा भी रॉबिंसन के शिकार बने। 

शमी और बुमराह बने इंग्लैंड के लिए आउट ऑफ़ सिलेबस 
इसके बाद मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह ने अप्रत्याशित बल्लेबाजी की। एक समय लग रहा था की इंग्लैंड भारत को जल्दी-से-जल्दी आउट कर ऐसा लक्ष्य चाहता था जिसे वो आसानी से 2 सेशन में हासिल कर सके। परन्तु, मोहम्मद शमी और बुमराह इंग्लैंड के लिए आउट ऑफ़ सिलेबस(Out of Syllabus) बन गए। उनकी तैयारी पंत की थी और एग्जाम में शमी और बुमराह आ गए। 

मोहम्मद शमी ने तेजी से रन बनाना शुरू किये। जिसके कारण भारत को कम समय में अच्छी बढ़त मिली। उन्होंने अपने टेस्ट करियर का दूसरा अर्धशतक बनाया। उन्होंने अपनी पारी में 7 चौके और 1 छक्का लगाया। 

बुमराह ने उनका भरपूर साथ दिया। दोनों के बीच स्ट्राइक रोटेशन का अच्छा तालमेल था। बुमराह ने 64 गेंदों पर 34 रन बनाये। जिसमें 3 चौके शामिल थे। 

दोनों ने 9वें विकेट के लिए 89 रनों की साझेदरी की। इंग्लैंड और भारत के बीच 9वें विकेट के लिए ये रिकॉर्ड पार्टनरशिप थी। इसके पहले वर्ष 1986 में लॉर्ड्स में ही कपिल देव और मदन लाल के बीच 62 रनों की साझेदारी हुई थी। 

भारत ने Lunch के बाद 298-9 रनों पर पारी घोषित कर इंग्लैंड को जीतने के लिए 272 का लक्ष्य दिया।

बुमराह और शमी का डबल डोज़ 
लक्ष्य और इंग्लैंड की बल्लेबाजी को देखकर लग रहा था की टेस्ट ड्रा हो सकता है। यदि एक भी साझेदारी जम जाती तो मैच का ड्रॉ होना तय था। परन्तु, भारतीय गेंदबाज मैच को जीतने का इरादा करके ही आये थे।

पारी की 4थी गेंद पर बुमराह ने Rory Burns(0 रन) को बिना खाता खोले ही पवेलियन पहुंचा दिया, उनके साथ पारी की शुरुवात करने आये Dominic Sibley(0 रन) को मोहम्मद शमी ने दूसरे ओवर की चौथी गेंद पर आउट कर इंग्लैंड को परेशानी में डाल दिया।

इशांत का दुक्का
इसी दबाव का फायदा उठाकर ईशांत शर्मा(Ishant Sharma) ने Haseeb Hameed को LBW आउट किया और भारत के लिए टेस्ट जीतने का रास्ता प्रशस्त कर दिया। 

स्कोर 44-3 

इस सीरीज में बल्लेबाजी में संघर्ष करते दिखे जॉनी बेयरस्टो(Jonny Bairstow) इस पारी में दिक्कत में देखे। इसी का फायदा वापस ईशांत ने लिया और उनको LBW आउट कर इंग्लैंड को संकट में डाल दिया। 

पहली पारी में शानदार नाबाद 180 रन बनाने वाले कप्तान जो रुट(Joe Root) जमते नजर आये तो बुमराह ने उनको अधिक देर टिकने नहीं दिया। 

सिराज का 'राज'

मैच में रोमांच तो तब पैदा हो गया जब मोहमद सिराज ने बैक-टू-बैक मोईन अली(Moeen Ali) और सैम करन(Sam Curran) को आउट कर दिया। तब भारत के लिए जीत लगभग निश्चित हो गई। जेम्स एंडरसन को आउट कर सिराज ने पारी का चौथा विकेट और मैच का ८ वां विकेट लिया। 

इंग्लैंड 120  ALL OUT!

मोहम्मद सिराज(4 विकेट 32 रन), बुमराह (3  विकेट 33 रन) और इशांत शर्मा (2 विकेट 13 रन ) की घातक गेंदबाजी ने इंग्लैंड को 120 रनों पर ढेर कर दिया। यह भारत की लॉर्ड्स में तीसरी जीत है। इसके पहले 2014 और वर्ष 1986 में भारत ने लॉर्ड्स में टेस्ट जीता था। भारत ने टेस्ट 151 रन से जीत कर इतिहास रच दिया।

इसी के साथ इंग्लैंड में 2 टेस्ट जीतने वाले विराट कोहली दूसरे कप्तान बन गए। इसके पहले कपिल देव ने 1986 दौरे पर 2 टेस्ट जीतने का रिकॉर्ड बनाया था। 

भारत ने सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। पहली पारी में शानदार शतकीय पारी खेलने वाले केएल राहुल (KL Rahul ) को 'प्लेयर ऑफ़ थे मैच' चुना गया।

Comments