IPL 2021: RR Vs PBKS - मयंक-राहुल पर भारी पड़ा Tyagi का अंतिम ओवर।
![]() |
| चित्र साभार: www.indiatvnews.com/sports |
Tokyo Olympic 2020 में आज ऐतिहासिक दिन रहा। जैसे क्रिकेट में अंतिम ओवरों में बल्लेबाज तेजी से रन बटोरने की कोशिश करता है वैसा ही आज हमारे ओलिम्पियन्स ने भी किया। टोक्यो ओलंपिक्स के अंतिम दिन भारत ने एक ही दिन में दो मेडल अपने नाम किये।
पहले बजरंग पुनिया(Bajrang Punia) ने कज़ाकिस्तान के दौलत नियाजबेकोव को 8-0 से हराकर ब्रॉन्ज पर कब्जा किया तो उसके लगभत एक घंटे के बाद ही नीरज चोपड़ा ने जैवलीन थ्रो में भारत को गोल्ड दिला दिया। ये ट्रैक एंड फील्ड में भारत का पहला गोल्ड है।
इसके बाद बधाईयों का तांता लग गया। इनामों की बारिश शुरू हो गई।
इसके बाद सभी राज्य सरकारें अपनी तरफ से खिलाड़ियों को कैश इनाम या सरकारी नौकरी या दोनों से सम्मानित करने की घोषणा करने लगी।
इसी बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भी सभी मेडलिस्ट खिलाड़ियों को पुरस्कृत करने की घोषणा की। बीसीसीआई सेक्रेटरी जय शाह ने नीरज चौपड़ा के जीतने के बाद खिलाड़ियों के इनाम की घोषणा ट्विटर पर की। जय शाह ने खिलाड़ियों के नाम और उनके लिए इनामी राशि को भी ट्वीट में बताया। खास बात है कि मेडल की केटेगरी के अनुसार ही इनामी राशि की घोषणा हुई है।
INR 1 Cr. - 🥇 medallist @Neeraj_chopra1
— Jay Shah (@JayShah) August 7, 2021
50 lakh each - 🥈 medallists @mirabai_chanu & Ravi Kumar Dahiya
25 lakh each – 🥉 medallists @Pvsindhu1, @LovlinaBorgohai, @BajrangPunia
INR 1.25 Cr. – @TheHockeyIndia men's team @SGanguly99| @ThakurArunS| @ShuklaRajiv
# जैवलिन थ्रो में भारत को गोल्ड दिलाने वाले नीरज चोपड़ा(Neeraj Chopra) को एक करोड़ देने का एलान किया है।
# सिल्वर मैडल जीतने वाले रवि दहिया(Ravi Dahia) और मीरा बाई चानू(Mirabai Chanu)को 50-50 लाख देने की घोषणा हुई।
# ब्रॉन्ज जीतने वाले खिलाड़ियों पी वी सिंधू(PV Sindhu), बजरंग पुनिया, लवलीना बोरगोहेन(Lovlina Borgohain) को 25-25 लाख और पूरी हॉकी टीम के लिए 1.25 करोड़ की घोषणा हुई।
भारत का ये अब तक का Olympic में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इस बार भारत की झोली में एक गोल्ड, 2 रजत और 4 कांस्य पदक को मिलकर 7 पदक आये।
Great Olympians
ReplyDeleteCongratulations Neeraj, Mirabai chaani, Hockey team and other players who won medals