IPL 2021: RR Vs PBKS - मयंक-राहुल पर भारी पड़ा Tyagi का अंतिम ओवर।

Image
#Match 32 IPL 2021 के मैच में राजस्थान रॉयल्स(RR) ने पंजाब किंग्स(PBKS) पर 2 रनों की शानदार जीत की। इस जीत के साथ RR पॉइंट्स टेबल में पाँचवें स्थान पर आ गया। टॉस जीतकर राजस्थान ने यशस्वी जायसवाल, महिपाल के गदर मचाने वाले खेल से 185 रन बनाये। जवाब में पंजाब की टीम 183 रन ही बना सकी।  इस हाई स्कोरिंग मैच में बल्लेबाजों ने जम कर गेंदबाजों को कूटा। पर गेंदबाज भी कम नहीं। पहले मोहम्मद शमी और अर्शदीप ने तो दूसरी पारी में कार्तिक त्यागी ने  विकेट लिए और मैच में बल्लेबाजों के दबदबे पर अंकुश लगाया। त्यागी ने आईपीएल इतिहास में दूसरी बार अंतिम ओवर में 4 रन डिफेंड किया। # लुइस और यशस्वी धुआँधार शुरुवात अक्सर RR के ओपनर अच्छी शुरवात नहीं कर पाते परन्तु आज अलग दिन था और अलग ओपनर। राजस्थान की तरफ से अपना पहला मैच खेलने वाले एवन लूइस(Evin Lewis) ने आते ही अपने हाथ खोलने शुरू कर दिए। ताबड़तोड़ 21 गेंदों में 7 चौके और 1 छक्के लगाकर 36 रन बना डाले। यशस्वी जायसवाल(Yashasvi Jaiswal) के साथ 54 रन की साझेदारी कर डाली।  इनको देख यशस्वी ने भी बल्ला भांजना शुरू कर दिया। देखते-ही-देखते 36 गेंदों में ...

India Vs Sri Lanka 1st T20: Surya is a great batsman - जीत के बाद बोले शिखर धवन

सूर्यकुमार यादव। जब से टीम में आये हैं तब से हर पारी में धमाका कर रहे हैं।

श्रीलंका के विरुद्ध हुए पहले T20 मैच के हीरो रहे सूर्यकुमार यादव और उपकप्तान भुवनेश्वर कुमार। भुवी ने जहाँ विकटों का 'चौका' लगाया वहीं सूर्यकुमार ने अर्धशतक लगाया। 

श्रीलंका ने पहले गेंदबाजी करते हुए भारतीय टीम को 164 रनों पर ही  रोक दिया। श्रीलंका के गेंदबाजों ने बहुत अच्छी गेंदबाजी की। खास तौर पर डेथ ओवर्स में। जहाँ भारत 11 ओवर्स में 100 पार था उसके बाद टीम सिर्फ 164 रनों तक पहुँच पाई। सूर्यकुमार यादव ने हाफ सेंचुरी लगाई। और कप्तान धवन ने 46 रनों की पारी खेली। 

पर जवाब में श्रीलंका बल्लेबाजी ने भुवनेश्वर और अन्य भारतीय गेंदबाजों के सामने अपने हथियार ही डाल दिए। असलंका को छोड़ कोई और बल्लेबाज संघर्ष न कर सका। पूरी टीम 126 रनों पर ढेर हो गई। भुवनेश्वर ने 4, दीपक चाहर ने 2, क्रुणाल, हार्दिक, चहल और वरुण ने 1-1 विकेट लिया। 

जीत के बाद कप्तान शिखर धवन ने कहा,

"एक वक्त पर मुझे लगा कि हमारी बैटिंग ने 10-15 रन कम बनाए हैं। लेकिन अब लग रहा है कि ये एक अच्छा टोटल था। पहली गेंद पर विकेट खोने के बाद पावरप्ले में 50 रन बनाना अच्छी शुरुआत थी। मुझे लगता है कि टीम में सिर्फ 5% सुधार की गुंजाइश है।"

उन्होंने अपने बल्लेबाजों और टीम की प्रशंसा की। और सूर्यकुमार यादव को 'ग्रेट बैट्समैन' तक बताया। उन्होंने आगे कहा,

"सूर्या एक महान खिलाड़ी हैं और उनकी बैटिंग देखकर हम सभी को बहुत मज़ा आता है। उन्होंने मैच में मुझपर से भी प्रेशर हटाया।"

भुवि और गेंदबाजों को सम्बोधित करते हुए शिखर ने कहा, 

"श्रीलंकाई बल्लेबाज बढ़िया बैटिंग कर रहे थे लेकिन हमारे स्पिनर्स को टर्न मिली. युज़ी और KP(कृणाल) ने बढ़िया बोलिंग की। और वरुण ने भी, वो अपना पहला मैच खेल रहा था। वरुण की गेंदों को पिक करना बहुत मुश्किल है। मैं जब उन्हें नेट्स में खेलता हूं तो भी उन्हें खेलना मुश्किल होता है।”

भारत ने  T20 सीरीज में 1-0 से बढ़त ले ली है। अगला मैच 27 जुलाई को होगा। 

Comments