IPL 2021: RR Vs PBKS - मयंक-राहुल पर भारी पड़ा Tyagi का अंतिम ओवर।
क्रुणाल पंड्या Covid-19 पॉजिटिव पाए गए। उनको श्रीलंका के साथ चल रही T20 श्रृंखला से बाहर कर दिया गया है। उनको अब 7 दिनों के लिए पृथकवास(Isolation) में रहना होगा।
![]() |
| क्रुणाल पंड्या COVID-19 से संक्रमित हुए। |
BCCI की तरफ से बयान आया कि,
"क्रुणाल में लक्षण पाए पाए गए। उन्हें खाँसी और गले में दर्द है। वे श्रृंखला से बाहर हैं और बाकी सदस्यों की तरह वो स्वदेश साथ में नहीं लौट पाएंगे। अच्छी बात यह है की बाकि 8खिलाड़ियों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।"
कल जब खिलाडियों के संक्रमित होने की खबर आई तो मैच को १ दिन के लिए स्थगित कर दिया गया। क्रुणाल को छोड़ बाकि सभी 8 खिलाड़ी चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे। अब बाकी दोनों T20 मैच बुधवार और गुरुवार को क्रमशः होंगे।
इस बारे में BCCI सचिव जय शाह ने कहा,
"भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टी-20 मैच 27 जुलाई को होना था जो अब एक दिन के लिए आगे बढ़ा दिया गया है। अब यह 28 जुलाई को होगा। मंगलवार की सुबह मैच से पहले रैपिड एंटीजेन टेस्ट कराया गया जिसमें क्रुणाल पंड्या की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेडिकल टीमों ने आठ सदस्यों की पहचान की है जो करीबी संपर्क में थे।"
क्या होगा पृथ्वी शॉ और सूर्यकुमार यादव का?
पहले T20 के बाद सूर्यकुमार यादव(Suryakumar Yadav) और पृथ्वी शॉ(Prithvi Shaw) को इंग्लैंड में भारतीय टीम से जुड़ने की घोषणा हुई। (सूर्या एक महान खिलाड़ी हैं ) परन्तु, क्या अब संक्रमण से घिरी टीम के कारण दोनों के इंग्लैंड दौरे पर जाने में कोई विलंब तो नहीं होगा? इस बारे में अभी BCCI की तरफ से कोई बयान नहीं आया है।
Comments
Post a Comment