IPL 2021: RR Vs PBKS - मयंक-राहुल पर भारी पड़ा Tyagi का अंतिम ओवर।

Image
#Match 32 IPL 2021 के मैच में राजस्थान रॉयल्स(RR) ने पंजाब किंग्स(PBKS) पर 2 रनों की शानदार जीत की। इस जीत के साथ RR पॉइंट्स टेबल में पाँचवें स्थान पर आ गया। टॉस जीतकर राजस्थान ने यशस्वी जायसवाल, महिपाल के गदर मचाने वाले खेल से 185 रन बनाये। जवाब में पंजाब की टीम 183 रन ही बना सकी।  इस हाई स्कोरिंग मैच में बल्लेबाजों ने जम कर गेंदबाजों को कूटा। पर गेंदबाज भी कम नहीं। पहले मोहम्मद शमी और अर्शदीप ने तो दूसरी पारी में कार्तिक त्यागी ने  विकेट लिए और मैच में बल्लेबाजों के दबदबे पर अंकुश लगाया। त्यागी ने आईपीएल इतिहास में दूसरी बार अंतिम ओवर में 4 रन डिफेंड किया। # लुइस और यशस्वी धुआँधार शुरुवात अक्सर RR के ओपनर अच्छी शुरवात नहीं कर पाते परन्तु आज अलग दिन था और अलग ओपनर। राजस्थान की तरफ से अपना पहला मैच खेलने वाले एवन लूइस(Evin Lewis) ने आते ही अपने हाथ खोलने शुरू कर दिए। ताबड़तोड़ 21 गेंदों में 7 चौके और 1 छक्के लगाकर 36 रन बना डाले। यशस्वी जायसवाल(Yashasvi Jaiswal) के साथ 54 रन की साझेदारी कर डाली।  इनको देख यशस्वी ने भी बल्ला भांजना शुरू कर दिया। देखते-ही-देखते 36 गेंदों में ...

Sri Lanka Cricket Bans 3 Players: Covid Bio-Bubble तोड़ने के दोषी पाए गए Kusal Mendis

कोविड नियमों को तोड़ने की क्या सजा हो सकती है इसका एक बेहतरीन उदाहरण दिया है श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने। ऐसी सजा अभी तक सबसे मजबूत क्रिकेट बोर्ड BCCI ने भी अपने खिलड़ियों को नहीं दी। जबकि इस तरह की दो-तीन घटनाएं हाल में ही हुई।

चित्र साभार: sports.ndtv.com

श्रीलंका क्रिकेट (SLC) ने अपने पाँच सदस्यीय अनुशासन समीति के सुझाव के आधार पर इंग्लैंड दौरे पर जैव सुरक्षित वातावरण (बायो-बबल - Bio Bubble) का उल्लंघन करने वाले 3 खिलाड़िओं को दोषी पाया। रिपोर्ट को आधार बनाकर उनपर  प्रतिबन्ध लगा दिया गया है। वे तीन खिलाड़ी हैं बल्लेबाज धनुष्का गुणतिलका(Danushka Gunathilaka), कुसाल मेंडिस(Kusal Mendis) और विकेटकीपर निरोशन डिकवेला(Niroshan Dickwella)। 

तीनों खिलाड़ियों पर 1-1 वर्ष का प्रतिबन्ध और 10 मिलियन श्रीलंकाई रुपयों का जुर्माना लगाया गया है। भारतीय रुपयों में लगभग 38 लाख तक। 

आरोप क्या-क्या हैं?
डरहम(Durhum) में होनेवाले तीसरे वनडे के पहले तीनों ने बायो-बबल तोड़ा था। Covid काल के अनुसार गंभीर आरोप लगे हैं।   

# कोविड-19 से जुड़े दिशा-निर्देशों की अनदेखी कर के दूसरे खिलाड़ियों को खतरे में डालना। 

# रात 10.30 तक अपने होटल में न आना। 

# देश और बोर्ड का नाम खराब करना।

जब तीनों खिलाड़ियों ने नियम तोड़े थे तब तीनों को निलंबित कर स्वदेश भेज दिया गया था। एक न्यायाधीश की अगुवाई वाली पांच सदस्यीय अनुशासन समिति ने इन्हें दोषी पाया। पहले इनके ऊपर 18 महीने का प्रतिबन्ध और 25,000 डॉलर का जुर्माना लगाने की शिफारिश हुई थी। 


Comments