IPL 2021: RR Vs PBKS - मयंक-राहुल पर भारी पड़ा Tyagi का अंतिम ओवर।

Image
#Match 32 IPL 2021 के मैच में राजस्थान रॉयल्स(RR) ने पंजाब किंग्स(PBKS) पर 2 रनों की शानदार जीत की। इस जीत के साथ RR पॉइंट्स टेबल में पाँचवें स्थान पर आ गया। टॉस जीतकर राजस्थान ने यशस्वी जायसवाल, महिपाल के गदर मचाने वाले खेल से 185 रन बनाये। जवाब में पंजाब की टीम 183 रन ही बना सकी।  इस हाई स्कोरिंग मैच में बल्लेबाजों ने जम कर गेंदबाजों को कूटा। पर गेंदबाज भी कम नहीं। पहले मोहम्मद शमी और अर्शदीप ने तो दूसरी पारी में कार्तिक त्यागी ने  विकेट लिए और मैच में बल्लेबाजों के दबदबे पर अंकुश लगाया। त्यागी ने आईपीएल इतिहास में दूसरी बार अंतिम ओवर में 4 रन डिफेंड किया। # लुइस और यशस्वी धुआँधार शुरुवात अक्सर RR के ओपनर अच्छी शुरवात नहीं कर पाते परन्तु आज अलग दिन था और अलग ओपनर। राजस्थान की तरफ से अपना पहला मैच खेलने वाले एवन लूइस(Evin Lewis) ने आते ही अपने हाथ खोलने शुरू कर दिए। ताबड़तोड़ 21 गेंदों में 7 चौके और 1 छक्के लगाकर 36 रन बना डाले। यशस्वी जायसवाल(Yashasvi Jaiswal) के साथ 54 रन की साझेदारी कर डाली।  इनको देख यशस्वी ने भी बल्ला भांजना शुरू कर दिया। देखते-ही-देखते 36 गेंदों में ...

Ben Stokes takes 'indefinite break' - क्या स्टोक्स रिटायर होने वाले हैं?

ऐसा क्या हुआ इंग्लैंड को वर्ल्ड कप जिताने वाले खिलाड़ी को !

चित्र साभार: beyondtheposts.net

अभी-अभी खबर आई है की इस दौर के बेहतरीन ऑलराउंडर में से एक इंग्लैंड के बेन स्टोक्स(Ben Stokes) अनिश्चित काल के लिए क्रिकेट से अलग हो रहे हैं। इस खबर ने सभी को चौंका दिया है। इस खबर को इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने 30 जुलाई के दिन एक मीडिया विज्ञप्ति में कहा। 

ऐसा क्या हुआ बेन स्टोक्स के साथ?
इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) के अनुसार बेन(Ben) अपने आपको मानसिक रूप से स्वस्थ करना चाहते हैं और उनको उनके बाँयी तर्जनी ऊँगली में लगी चोट से उबरने के लिए समय चाहिए। हाल में शुरू हुए क्रिकेट के कारण उनके चोट को ठीक होने का समय नहीं मिला। इसलिए बोर्ड ने उन्हें भारत के साथ होने वाली 5 टेस्ट मैचों की श्रृंखला से बाहर कर दिया है और उनकी जगह टेस्ट टीम में क्रेग ओवरटन(Craig Overton) को शामिल किया जाएगा। 

ECB ने क्या कहा?

"बेन ने अपनी भावनाओं और भलाई के बारे में खुलकर बात करने के लिए जबरदस्त साहस दिखाया है। हमारा प्राथमिक ध्यान हमेशा हमारे सभी लोगों के मानसिक स्वास्थ्य और कल्याण पर रहा है और रहेगा। हमारी एथलीटों से आशा है कि एक विशिष्ट वातावरण अथक रूप से वे विशेष खेल की तैयारी करें और खेलें, लेकिन इस महामारी ने ये (मुश्किल) और भी बढ़ा दिया है।"

उन्होंने आगे कहा - 

"कम-से-कम स्वतंत्रता के साथ परिवार से दूर समय बिताना बेहद चुनौतीपूर्ण होता है। पिछले 16 महीनों में इन वातावरणों के कारण लगातार संचालन ने सभी लोगों के ऊपर एक गहरा प्रभाव पड़ा है।"

इंग्लैंड मेन्स क्रिकेट के प्रबंध निदेशक एशले जाइल्स(Ashley Giles) ने कहा,

"बेन को जब तक जरूरत होगी(आराम), दिया जाएगा, और हम भविष्य में उन्हें इंग्लैंड के लिए क्रिकेट खेलते हुए देखने के लिए उत्सुक हैं।"

हाल में ही बेन स्टोक्स ने अपने प्रमुख खिलाड़ियों की अनुपस्थिति में पाकिस्तान के खिलाफ इंग्लैंड की एकदिवसीय टीम की कप्तानी की, इस समय वो द हंड्रेड(The Hundred) में नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स(Northern Superchargers) के लिए भी खेल रहे थे। अभी वे 30 वर्ष के हैं और इंग्लैंड के लिए 71 टेस्ट, 101 वनडे और 34 T20 मैच खेले हैं। आईपीएल(IPL) में वो राजस्थान रॉयल्स(RR) की तरफ से खेलते हैं।

अब उनके आईपीएल खेलने पर भी संशय है। 

हमारी आशा है कि स्टोक्स जल्दी-जल्दी स्वस्थ हों और अपने फैंस का मनोरंजन करें। 

Comments