IPL 2021: RR Vs PBKS - मयंक-राहुल पर भारी पड़ा Tyagi का अंतिम ओवर।

Image
#Match 32 IPL 2021 के मैच में राजस्थान रॉयल्स(RR) ने पंजाब किंग्स(PBKS) पर 2 रनों की शानदार जीत की। इस जीत के साथ RR पॉइंट्स टेबल में पाँचवें स्थान पर आ गया। टॉस जीतकर राजस्थान ने यशस्वी जायसवाल, महिपाल के गदर मचाने वाले खेल से 185 रन बनाये। जवाब में पंजाब की टीम 183 रन ही बना सकी।  इस हाई स्कोरिंग मैच में बल्लेबाजों ने जम कर गेंदबाजों को कूटा। पर गेंदबाज भी कम नहीं। पहले मोहम्मद शमी और अर्शदीप ने तो दूसरी पारी में कार्तिक त्यागी ने  विकेट लिए और मैच में बल्लेबाजों के दबदबे पर अंकुश लगाया। त्यागी ने आईपीएल इतिहास में दूसरी बार अंतिम ओवर में 4 रन डिफेंड किया। # लुइस और यशस्वी धुआँधार शुरुवात अक्सर RR के ओपनर अच्छी शुरवात नहीं कर पाते परन्तु आज अलग दिन था और अलग ओपनर। राजस्थान की तरफ से अपना पहला मैच खेलने वाले एवन लूइस(Evin Lewis) ने आते ही अपने हाथ खोलने शुरू कर दिए। ताबड़तोड़ 21 गेंदों में 7 चौके और 1 छक्के लगाकर 36 रन बना डाले। यशस्वी जायसवाल(Yashasvi Jaiswal) के साथ 54 रन की साझेदारी कर डाली।  इनको देख यशस्वी ने भी बल्ला भांजना शुरू कर दिया। देखते-ही-देखते 36 गेंदों में ...

Jim Laker Took 10 Wickets in an Innings: उस मैच के 20 विकेट ले सकते थे जिम लेकर!

7 फरवरी 1999, फ़िरोज़ शाह कोटला मैदान,
सामने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तानी टीम 

सामने बल्लेबाजी के लिए वसीम अकरम तैयार, गेंदबाज अनिल कुंबले ने गेंद फेंकी और गेंद बल्ले को लगते हुई शार्ट लेग पर खड़े लक्ष्मण के हाथों में।

और इसी के साथ अनिल कुंबले में एक पारी में सभी 10 विकेट ले लिए। 74 रन दे कर सभी 10 विकेट। भारत के लिए एक ऐतिहासिक क्षण। 

अगर किसी से पूछा जाये की एक पारी में सभी विकेट लेने का कारनामा पहली बार किसने किया है? तो बहुत से क्रिकेट प्रेमी अनिल कुंबले(Anil Kumble) का नाम लेते नज़र आएंगे। 

क्योंकि उन्होंने जंबो(Jumbo) को 10 विकेट लेते हुए मैदान पर, टीवी स्क्रीन्स पर और बहुत सारे वीडियो प्लेटफार्म पर देखा है। और ये स्वाभाविक भी है। क्योंकि उन्होंने 61 वर्ष पहले का खेल न ही देखा और न ही सुना है। 

जिम लेकर बीच में

पर आज हम जिस खिलाड़ी के बारे में बताने जा रहे हैं वो आज से 61 साल पहले 31 जुलाई 1956 के ही दिन अन्तराष्ट्रीय स्तर पर पहली बार पारी के सभी 10 विकेट लेने वाला पहला खिलाड़ी बना। और तो और अगर उस दिन उनके साथी खिलाड़ी टोनी लॉक ने एक विकेट नहीं लिया होता तो संभवतः वो उस टेस्ट के सभी 20 विकेट लेनेवाले एकलौते गेंदबाज बन जाते। 

उस खिलाड़ी का नाम है जिम लेकर(Jim Laker)। इंग्लैंड के ऑफ स्पिन गेंदबाज।  

वह भी एशेज सीरीज(Ashes Series) में; अपने चिर प्रतिद्वंदी ऑस्ट्रेलिया(Australia) के विरुद्ध।

1956 के 5 मैचों की एशेज सीरीज 1-1 से बराबरी पर पहुँच चुकी थी। 4थे टेस्ट को जीत कर इंग्लैंड टीम ट्रॉफी पर कब्ज़ा करने के नजदीक पहुँच सकती थी। उस समय सर डॉन ब्रॅडमन के जाने के बाद भी ऑस्ट्रेलिया को एशेज में हराना इंग्लैंड को सपने जैसा ही लगता था। 

इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी की। डेविड शेफर्ड(David Sheppard-113) और पीटर रिचर्डसन(Peter Richardson-104) के शतकों के बल पर इंग्लैंड ने 459 रन बनाये। ऑस्ट्रेलिया के कैप्टन Ian Johnson ने सर्वाधिक 4 विकेट लिए थे। 

अब बारी आई ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजी की। टोनी लॉक(Tony Lock) ने Jim Burke के रूप में पहला विकेट ले कर शुरुवात कर दी।ऑफ स्पिनर जिम लेकर ने Colin McDonald(32 रन) को आउट करते हुए अपना खाता खोला। 

पर उस दिन जिम लेकर(Jim Laker) पर तो माता सवार थी।

उसके बाद उन्होंने 4 बल्लेबाजों को खाता ही नहीं खोलने दिया। तीन बल्लेबाज 6 रन और दो बल्लेबाज 4 रन बनाकर पवेलियन की शोभा बढ़ा रहे थे।

पूरी ऑस्ट्रेलिया टीम 40.4 ओवर में 84 रन पर ढेर! 

चित्र साभार: www.cricket365.com

इसका सीधा मतलब ऑस्ट्रेलिया को फॉलोऑन खेलना पड़ा। 

यहाँ जिम लेकर ने (16.4-4-37-9) अपने करियर का बेहतरीन स्पेल फेंक दिया था। अपनी पूरी ताकत और पूरा अनुभव उस स्पेल में झोंक दिया था। 

पर बेस्ट आना अभी शेष था। The Best बाकी था। 

दूसरी पारी, ऑस्ट्रेलिया के ओपनर कोलिन मैक्डोनाल्ड (Colin McDonald) और जिम बुर्के(Jim Burke) ने संभल कर शुरुवात की। कोलिन(89) ने शानदार अर्धशतक बनाया। 

पर क्रिकेट में जब कोई गेंदबाज किसी बल्लेबाज के पीछे पड़ जाता है तो वो बल्लेबाज अपने पूरे करियर में उस गेंदबाज के सामने संभल नहीं पता। पर उस दिन जिम लेकर किसी एक बल्लेबाज के पीछे नहीं पड़े वो तो पूरी टीम के ही पीछे पड़ गए थे। जहाँ पहले लगा की पारी में उनको आसानी से विकेट नहीं मिलेगा वहीं उन्होंने ने ही इंग्लैंड को पहला विकेट दिलाया। 

उसके बाद तो ऑस्ट्रेलिया की पूरी पारी मुट्ठी में भरी रेत की तरह बिखर गई। एक के बाद एक बल्लेबाज आते और 'लेकर' की तरकश से निकले गेंदों पर आउट होकर पवेलियन चले जाते। इस पारी में भी 4 बल्लेबाज डक(0) पर आउट हुए। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान Ian Johnson तो दोनों पारिओं में 0 और 1 रन बनाये। 

और अंत में जिम लेकर ने ऑस्ट्रेलिया के सभी 10 विकेट लेकर ही दम लिया। 

उनका The Best आ चुका था। 53 रनों पर 10 विकेट!


वीडियो यहाँ देखें 

यह पूरे क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ था कि किसी गेंदबाज ने एक ही पारी के सभी 10 विकेट अपने नाम कर लिए हों। जिम लेकर ने उस मैच में पूरे 19 विकेट लिए। यह आज तक वर्ल्ड रिकॉर्ड है। आधुनिक क्रिकेट में एक टेस्ट में सर्वाधिक विकेट लेनेवाले गेंदबाज भारत के नरेंद्र हिरवानी और श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन बने। दोनों ने 16-16 विकेट लिए हैं। 

ऑस्ट्रेलिया को फॉलोऑन देने के बाद सभी 10 विकेट लेकर जिम लेकर ने एक महान उपलब्धि हासिल की। लेकर का 10/53 का रिकॉर्ड आज भी अविश्वसनीय लगता है।

इस The Best गेंदबाजी के कारण इंग्लैंड ने मैच को पारी और 170 रनों से जीता। अंत में इंग्लैंड ने सीरीज भी 2-1 से जीती। 

लगभग 43 साल बाद, भारत के महानतम क्रिकेटरों में से एक - अनिल कुंबले ने इस उपलब्धि को दोहराया। उन्होंने 74 रन देकर पाकिस्तान के सभी 10 विकेट चटकाए और इस तरह यह उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बन गए।

चित्र साभार: www.thequint.com/sports/cricket



Comments