IPL 2021: RR Vs PBKS - मयंक-राहुल पर भारी पड़ा Tyagi का अंतिम ओवर।
पिछले कई समय से इस बात की उड़ती-उड़ती खबर आ जाती थी कि अगले सीजन में 2 नई टीम आ जाएगी। कुछ भी पक्का नहीं होता था। पर अब इन सभी उड़ती खबरों पर विराम लगने का समय आ गया है। क्योंकि BCCI दो नई टीमों को जोड़ने के लिए उत्सुक लग रहा है।
कौन-कौन सी टीम हो सकती है?
अब तक तो ये पक्का नहीं है। पर हाँ इसके लिए BCCI निविदा (टेंडर) जरूर निकलेगा। और IPL-14 सीजन के दूसरा चरण शुरू होने से पहले ही BCCI अपनी प्रकिया पूरी कर लेना चाहता है। BCCI की तरफ से अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। पर संभवतः जुलाई महीने में ही टीमों का चुनाव हो सकता है।
किसका नाम आगे चल रहा है?
वैसे पुणे, कानपुर लखनऊ और अहमदाबाद का नाम आगे चल रहा है। सूत्रों की माने तो अहमदाबाद का नाम पक्का माना जा रहा है। अगर ऐसा है तो बचे तीन शहरों में से एक का और चुनाव बाकी रह जायेगा। वैसे दोनों टीम के मालिकों का नाम क्या होगा ये दिलचस्प रहेगा। सुनने में आ रहा है की अडानी ग्रुप और संजीव गोयनका की आरपीएसजी ग्रुप का नाम आगे चल रहा है।
आईपीएल २०२१ के मैचों का क्या हुआ?
कोरोना के कारण स्थगित आईपीएल सीजन के बचे हुए मैच संयुक्त अरब अमीरात में 19 सितम्बर से 15 अक्टूबर के बीच होंगे। अभी बचे हुए मैचों का टाइम टेबल नहीं आया है।
Comments
Post a Comment