IPL 2021: RR Vs PBKS - मयंक-राहुल पर भारी पड़ा Tyagi का अंतिम ओवर।

Image
#Match 32 IPL 2021 के मैच में राजस्थान रॉयल्स(RR) ने पंजाब किंग्स(PBKS) पर 2 रनों की शानदार जीत की। इस जीत के साथ RR पॉइंट्स टेबल में पाँचवें स्थान पर आ गया। टॉस जीतकर राजस्थान ने यशस्वी जायसवाल, महिपाल के गदर मचाने वाले खेल से 185 रन बनाये। जवाब में पंजाब की टीम 183 रन ही बना सकी।  इस हाई स्कोरिंग मैच में बल्लेबाजों ने जम कर गेंदबाजों को कूटा। पर गेंदबाज भी कम नहीं। पहले मोहम्मद शमी और अर्शदीप ने तो दूसरी पारी में कार्तिक त्यागी ने  विकेट लिए और मैच में बल्लेबाजों के दबदबे पर अंकुश लगाया। त्यागी ने आईपीएल इतिहास में दूसरी बार अंतिम ओवर में 4 रन डिफेंड किया। # लुइस और यशस्वी धुआँधार शुरुवात अक्सर RR के ओपनर अच्छी शुरवात नहीं कर पाते परन्तु आज अलग दिन था और अलग ओपनर। राजस्थान की तरफ से अपना पहला मैच खेलने वाले एवन लूइस(Evin Lewis) ने आते ही अपने हाथ खोलने शुरू कर दिए। ताबड़तोड़ 21 गेंदों में 7 चौके और 1 छक्के लगाकर 36 रन बना डाले। यशस्वी जायसवाल(Yashasvi Jaiswal) के साथ 54 रन की साझेदारी कर डाली।  इनको देख यशस्वी ने भी बल्ला भांजना शुरू कर दिया। देखते-ही-देखते 36 गेंदों में ...

जडेजा की एक गलती और भरने पड़े 5000 रुपए।

देश भर में 'स्वच्छ भारत अभियान' पिछले 7 सालों से जोरों पर है। सभी सार्वजनिक और निजी स्थलों को कैसे स्वच्छ रखा जाये ऐसी कोशिशें सरकार विभिन्न स्तरों पर करती है। इसमें कई राजनीतिक नेता, सरकारी कर्मचारी, विभिन्न क्षेत्रों के सेलेब्रटी भी बढ़-चढ़ कर भाग ले रहे हैं। 

पर कई बार सेलेब्रटी कुछ ऐसी हरकत कर देते हैं जिससे उनको जनता से खरी-खोटी सुनाने को मिलती है। और कई बार तो जुर्माना भी देना पड़  जाता है। ऐसा ही एक मामला आया है अपने पुराने स्टार क्रिकेटर अजय जडेजा के बारे में। 

क्या है मामला?
एक सेलेब्रटी होने के नाते तो मामला गंभीर है। वो भी साफ़ सफाई का। अजय जडेजा का एक बांग्ला गोवा के सुरम्य गांव अल्डोना में है। गाँव की सरपंच तृप्ति बंदोदकर का कहना है कि उनकी सफाई सदस्य को कचरा मिला और उसके साथ अजय जडेजा के कुछ बिल्स भी। सरपंच होने के नाते उन्होंने कड़ाई से फैसला लेते हुए अजय जडेजा के ऊपर 5000 रूपये का जुर्माना लगा दिया। 

जडेजा की क्या रही प्रतिक्रिया?
एक भले मानस की तरह उन्होंने अपनी गलती मानी और जुर्माना भर दिया।

सरपंच का क्या कहना है?
गांव की सरपंच तृप्ति बंदोदकर का कहना है कि वो गाँव में कचरे की समस्या से त्रस्त हैं। बाहर के लोग भी गाँव में कचरा फेंक कर चले जाते हैं। इसलिए हमने कचरा इकठ्ठा करने और दोषियों की पहचान करने के लिए और सबूत जमा करने ले लिए कर्मचारी नियुक्त किये हैं। 

उन्होंने आगे कहा, "कुछ कचरों के बैग पर अजय जडेजा के नाम का बिल मिला। जब हमने उन्हें भविष्य में कचरा न फेंकने के लिए कहा तो वो जुर्माना देने के लिए तैयार हो गए। इसलिए उन्होंने भुगतान किया। हमें गर्व है कि  ऐसी हस्ती, एक लोकप्रिय खिलाड़ी  हमारे गांव में रहता है लेकिन ऐसे लोगों को कचरा मापदंडों का पालन करना चाहिए।

कौन हैं अजय जडेजा?
वैसे अजय 90 के दशक के मशहूर खिलाड़ी रहे हैं। एकदिवसीय मैचों में उनके कई यादगार प्रदर्शन की वजह से भारत कई मैच जीता था। 196 एकदिवसीय मैचों में उनके नाम 5359 रन उनके खाते में आये। 1992 से 2000 तक उन्हें देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला। 


Comments