IPL 2021: RR Vs PBKS - मयंक-राहुल पर भारी पड़ा Tyagi का अंतिम ओवर।

Image
#Match 32 IPL 2021 के मैच में राजस्थान रॉयल्स(RR) ने पंजाब किंग्स(PBKS) पर 2 रनों की शानदार जीत की। इस जीत के साथ RR पॉइंट्स टेबल में पाँचवें स्थान पर आ गया। टॉस जीतकर राजस्थान ने यशस्वी जायसवाल, महिपाल के गदर मचाने वाले खेल से 185 रन बनाये। जवाब में पंजाब की टीम 183 रन ही बना सकी।  इस हाई स्कोरिंग मैच में बल्लेबाजों ने जम कर गेंदबाजों को कूटा। पर गेंदबाज भी कम नहीं। पहले मोहम्मद शमी और अर्शदीप ने तो दूसरी पारी में कार्तिक त्यागी ने  विकेट लिए और मैच में बल्लेबाजों के दबदबे पर अंकुश लगाया। त्यागी ने आईपीएल इतिहास में दूसरी बार अंतिम ओवर में 4 रन डिफेंड किया। # लुइस और यशस्वी धुआँधार शुरुवात अक्सर RR के ओपनर अच्छी शुरवात नहीं कर पाते परन्तु आज अलग दिन था और अलग ओपनर। राजस्थान की तरफ से अपना पहला मैच खेलने वाले एवन लूइस(Evin Lewis) ने आते ही अपने हाथ खोलने शुरू कर दिए। ताबड़तोड़ 21 गेंदों में 7 चौके और 1 छक्के लगाकर 36 रन बना डाले। यशस्वी जायसवाल(Yashasvi Jaiswal) के साथ 54 रन की साझेदारी कर डाली।  इनको देख यशस्वी ने भी बल्ला भांजना शुरू कर दिया। देखते-ही-देखते 36 गेंदों में ...

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप(WTC) के टॉप परफॉर्मर्स।

WTC का फाइनल मैच खेला जा चुका है। 23 जून 2021 का दिन न्यूजीलैंड के इतिहास में सुनहरे अक्षरों में लिखा जा चूका है। फाइनल मैच में भारत को 8 विकेट से हरा कर न्यूजीलैंड चैंपियन बना।  चैंपियनशिप का सफर 2019 से शुरू हुआ और जून 2021 को खत्म हुआ। इस बीच बहुत सारे नए रिकॉर्ड बने तो कई टूटे भी। 

चैंपियनशिप के सफर में कई नए खिलाड़ियों ने अपने निजी प्रदर्शन से टीम और अपने करियर को भी सवाँरा। इस चैंपियनशिप का सफर जानदार और शानदार रहा।
आईये देखते हैं कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के सफर में कौन से खिलाड़ियों ने अपनी छाप छोड़ी। 

सबसे ज्यादा रन
भले ही फाइनल मैच इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच हुआ पर बल्लेबाजी में मार्नस लाबुशेन ने टॉप किया। लाबुशेन ने WTC सीरीज के 13 मैचों की 23 परियों में 72.82 की औसत से 1675 रन बनाये। दूसरे स्थान पर इंग्लैंड के जो रुट रहे जिन्होंने 20 मैचों के 37 पारियों में 1660 रन बनाये। भारत के अंजिक्य रहाणे टॉप 5 में नाम दर्ज कराने में सफल रहे। उन्होंने 30 पारियों में 1159 रन बनाये।



सबसे ज्यादा सेंचुरी
यहाँ भी लाबुशेन ने सबसे बेहतर प्रदर्शन किया। उन्होंने 5 सेंचुरी और 9 हाफ सेंचुरी लगाई। उनके बाद स्टीव स्मिथ, बेन्स स्टोक्स और भारत से रोहित शर्मा 4 शतक लगाने में सफल रहे। जो रुट और अंजिक्य रहाणे 3-3 शतक लगाने में कामयाब रहे। 

सबसे ज्यादा विकेट
चैंपियनशिप में कई बेहतरीन बोलिंग परफॉर्मेंस देखने को मिली। पर सबसे ज्यादा विकेट के मामले में भारत के आर अश्विन सबसे आगे रहे। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस को नजदीकी अंतर से पीछे छोड़ा। अश्विन ने 14 मैचों में 71 विकेट लिए। और बेस्ट परफॉरमेंस 147 रन देकर 7 विकेट। पैट कम्मिंस के खाते में 70 विकेट आये। इसके अलावा न्यूजीलैंड के टिम साउथी टॉप-5 में अपनी जगह बना पाए।


सबसे ज्यादा 5 विकेट
नया नवेला 6 फुट 8 इंच काइल जेमिसन, जिसकी गेंदों पर पूरी टीम इंडिया फाइनल में झूम गई उसने सबसे ज्यादा 5 बार 5 विकेट लिए। वैसे 2020 में अपना पदार्पण करने वाले जेमिसन लगातार बल्लेबाजों के परेशानी का सबब बने हुए हैं। 8 मैचों में 46 विकेट अब तक ले चूका है ये गेंदबाज।
अश्विन, अक्षर पटेल और नाथन लायन ने 4-4 बार 5 विकेट लिए।


सबसे ज्यादा कैच
यहाँ किसी विकेटकीपर ने टॉप नहीं किया बल्कि जो रुट ने टॉप किया। रुट ने 38 मैचों में 34 साथ लिए। उनके पीछे स्टीव स्मिथ हैं जिन्होंने 27 कैच लपके। टॉप-10 में किसी विकेटकीपर का नाम भी नहीं है। है अमेजिंग!



Comments