IPL 2021: RR Vs PBKS - मयंक-राहुल पर भारी पड़ा Tyagi का अंतिम ओवर।

Image
#Match 32 IPL 2021 के मैच में राजस्थान रॉयल्स(RR) ने पंजाब किंग्स(PBKS) पर 2 रनों की शानदार जीत की। इस जीत के साथ RR पॉइंट्स टेबल में पाँचवें स्थान पर आ गया। टॉस जीतकर राजस्थान ने यशस्वी जायसवाल, महिपाल के गदर मचाने वाले खेल से 185 रन बनाये। जवाब में पंजाब की टीम 183 रन ही बना सकी।  इस हाई स्कोरिंग मैच में बल्लेबाजों ने जम कर गेंदबाजों को कूटा। पर गेंदबाज भी कम नहीं। पहले मोहम्मद शमी और अर्शदीप ने तो दूसरी पारी में कार्तिक त्यागी ने  विकेट लिए और मैच में बल्लेबाजों के दबदबे पर अंकुश लगाया। त्यागी ने आईपीएल इतिहास में दूसरी बार अंतिम ओवर में 4 रन डिफेंड किया। # लुइस और यशस्वी धुआँधार शुरुवात अक्सर RR के ओपनर अच्छी शुरवात नहीं कर पाते परन्तु आज अलग दिन था और अलग ओपनर। राजस्थान की तरफ से अपना पहला मैच खेलने वाले एवन लूइस(Evin Lewis) ने आते ही अपने हाथ खोलने शुरू कर दिए। ताबड़तोड़ 21 गेंदों में 7 चौके और 1 छक्के लगाकर 36 रन बना डाले। यशस्वी जायसवाल(Yashasvi Jaiswal) के साथ 54 रन की साझेदारी कर डाली।  इनको देख यशस्वी ने भी बल्ला भांजना शुरू कर दिया। देखते-ही-देखते 36 गेंदों में ...

UAE में होगा T20 विश्वकप।

सभी क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक अच्छा समाचार आया है। 28 जून सोमवार को बीसीसीआई (BCCI) ने T20 विश्वकप के लिए नए आयोजन स्थल का एलान कर दिया। 2020 में भारत में होनेवाला विश्वकप अब UAE में खेला जायेगा। बीसीसीआई (BCCI) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ल ने इस खबर की पुष्टि की।

क्या-क्या कहा बीसीसीआई (BCCI) ने?
सचिव जय शाह ने कहा, " हम टूर्नामेंट को UAE में लेकर जाना चाहते हैं और शाम तक ICC को इसकी जानकारी कर देंगे। टूर्नामेंट के क्वालीफ़ायर मैच ओमान में शुरू होंगे। आईपीएल के बाद ही क्वालीफ़ायर के मैच शुरू हो जायेंगे। आगे शाह कहते हैं, " टूर्नामेंट के सारणी बाद में बनेगी। अभी हमने समय-सारणी पर निर्णय नहीं लिया है। जैसे ही होगा हम सूचित कर देंगे। "

ICC के क्या निर्देश थे?
ICC ने BCCI को 28 जून तक टूर्नामेंट के आयोजन स्थल को तय करने के निर्देश दिए थे। मतलब टूर्नामेंट भारत में ही आयोजित किया जायेगा या किसी अन्य देश में? इसके साथ ICC ने BCCI को यह आश्वासन दिया था कि आयोजक भारत ही रहेगा।

ICC ने 1 जून की बैठक में ये कहा था कि हमें 3 जगहों दुबई, अबुधाबी और शारजहां के अलावा भी एक विकल्प के लिए तैयार रहना चाहिए। मस्कट की तैयारियां अच्छी चल रही हैं पर ओमान का विकल्प उनके पास खुला है। इसी महीने में ओमान ने BCCI अधिकारियों से दुबई में मुलाकात की थी। 

क्वालीफ़ायर राउंड
ओमान की क्रिकेट टीम ने क्वालीफाई किया है। ओमान श्रीलंका, आयरलैंड, पापुआ न्यू गिनी, ओमान, बांग्लादेश, नामीबिया, नीदरलैंड और स्कॉटलैंड के बीच होने वाले क्वालीफ़ायर राउंड की मेजबानी कर सकता है। 

क्वालीफ़ायर राउंड की टॉप ४ टीमें भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज और अफगानिस्तान की टीम के साथ दूसरे राउंड में पहुंच जाएंगी। 

Comments