Posts

IPL 2021: RR Vs PBKS - मयंक-राहुल पर भारी पड़ा Tyagi का अंतिम ओवर।

Image
#Match 32 IPL 2021 के मैच में राजस्थान रॉयल्स(RR) ने पंजाब किंग्स(PBKS) पर 2 रनों की शानदार जीत की। इस जीत के साथ RR पॉइंट्स टेबल में पाँचवें स्थान पर आ गया। टॉस जीतकर राजस्थान ने यशस्वी जायसवाल, महिपाल के गदर मचाने वाले खेल से 185 रन बनाये। जवाब में पंजाब की टीम 183 रन ही बना सकी।  इस हाई स्कोरिंग मैच में बल्लेबाजों ने जम कर गेंदबाजों को कूटा। पर गेंदबाज भी कम नहीं। पहले मोहम्मद शमी और अर्शदीप ने तो दूसरी पारी में कार्तिक त्यागी ने  विकेट लिए और मैच में बल्लेबाजों के दबदबे पर अंकुश लगाया। त्यागी ने आईपीएल इतिहास में दूसरी बार अंतिम ओवर में 4 रन डिफेंड किया। # लुइस और यशस्वी धुआँधार शुरुवात अक्सर RR के ओपनर अच्छी शुरवात नहीं कर पाते परन्तु आज अलग दिन था और अलग ओपनर। राजस्थान की तरफ से अपना पहला मैच खेलने वाले एवन लूइस(Evin Lewis) ने आते ही अपने हाथ खोलने शुरू कर दिए। ताबड़तोड़ 21 गेंदों में 7 चौके और 1 छक्के लगाकर 36 रन बना डाले। यशस्वी जायसवाल(Yashasvi Jaiswal) के साथ 54 रन की साझेदारी कर डाली।  इनको देख यशस्वी ने भी बल्ला भांजना शुरू कर दिया। देखते-ही-देखते 36 गेंदों में ...

न्यूज़ीलैण्ड को पहले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) की बधाई!

Image
मुंबई की आधी आबादी वाले एक देश ने आज २३ जून २०२१ को   करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों को   न भूलने वाला दर्द दे दिया।   आज से ८ साल पहले २३ जून २०१३ को भारत ने ICC चैंपियंस ट्रॉफी उठाई थी और आज उसी दिन भारत क्रिकेट के सबसे बड़े फॉर्मेट के फाइनल में हार गया।  पहला विश्वकप और पहली बार में ही फाइनल पहुँच कर हार जाना कितना दुःखदायक होगा ? चित्र   साभार : https://www.facebook.com/ICC पर जीतने वाली टीम का क्या ? एक टीम १९३० में टेस्ट स्टेटस पाती है। जिसके पास रिचर्ड हेडली , मार्टिन क्रो , जॉन राइट , स्टेफीन फ्लेमिंग , ब्रैंडन मॅक्कुलम जैसे खिलाड़िओं की फ़ौज रही हो पर वो एक अदद वर्ल्ड कप के लिए तरस गया। उसने पाया तो सिर्फ एक टैग ' चोकर '(Choker) . मतलब बड़े टूर्नामेंट के फाइनल या सेमीफइनल में जी जान लगाकर पहुंचना और फिर मौके पर हार जाना। वन डे इतिहास के सभी वर्ल्डकप , टी - २० वर्ल्डकप पर अगर ध्यान दें तो   न्यूजीलैंड   को चोकर कहना गलत नहीं होगा। २०१९ वर्ल्डक...