IPL 2021: RR Vs PBKS - मयंक-राहुल पर भारी पड़ा Tyagi का अंतिम ओवर।
मुंबई की आधी आबादी वाले एक देश ने आज २३ जून २०२१ को करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों को न भूलने वाला दर्द दे दिया। आज से ८ साल पहले २३ जून २०१३ को भारत ने ICC चैंपियंस ट्रॉफी उठाई थी और आज उसी दिन भारत क्रिकेट के सबसे बड़े फॉर्मेट के फाइनल में हार गया। पहला विश्वकप और पहली बार में ही फाइनल पहुँच कर हार जाना कितना दुःखदायक होगा ?
वन डे इतिहास के सभी वर्ल्डकप, टी-२० वर्ल्डकप पर अगर ध्यान दें तो न्यूजीलैंड को चोकर कहना गलत नहीं होगा। २०१९ वर्ल्डकप का फाइनल, उस जैसा फाइनल आज तक नहीं हुआ। दो-दो सुपर ओवर के बाद टीम का फाइनल में हार जाना इस बात से तय होता है कि इंग्लैंड ने न्यूज़ीलैण्ड से ज्यादा चौके लगाए।
मतलब हद है दुर्भाग्य की!
२०१५ वर्ल्डकप फाइनल ऑस्ट्रेलिया से हार। २०११ का सेमीफइनल श्रीलंका से हार। २००७ सेमीफइनल में ऑस्ट्रेलिया से हार। २००३ में सुपर सिक्स में भारत से हार।
2000 में चैंपियंस ट्रॉफी में जीत(अपवाद).
पर अब क्या?
अब आज के बाद उनको कोई 'चोकर' नहीं कहेगा।
90 साल के बाद उनके पास है क्रिकेट के सबसे बड़े और सम्मानीय फॉर्मेट का सबसे बड़ा कप। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप। वह भी न्यूट्रल वेन्यू पर।
पूरी दुनिया इंडिया को फेवरेट मान रही थी। पर न्यूजीलैंड ने सभी को धता बताते हुए साबित किया कि अब यहाँ के हम सिकंदर! उन्होंने अपनी पूरी एकाग्रता खेल, उसकी तैयारी पर रखा और अर्जुन की तरह उनका ध्यान सिर्फ टेस्ट चैंपियनशिप कप पर था। उन्हें ये परवाह नहीं थी की कौन उनको फेवरेट मान रहा है या नहीं।
(सच कहूँ तो मेरी नज़र में टीम इंडिया फेवरेट नहीं थी। मुझे बहुत पहले ही आशंका हो गई थी कि भारत हार जायेगा। क्योंकि एक दो मौके को छोड़ दें तो ICC इवेंट्स में न्यूजीलैंड भारतीय टीम पर भारी पड़ी। पर एक भारतीय होने के नाते मैं हारने की प्राथना तो कभी नहीं कर सकता था। क्योंकि जीतने की ख़ुशी जितनी टीम इंडिया को होती उससे ज्यादा मुझे और 130 करोड़ जनता को होती।)
आज टेस्ट के गदा उनके हांथों में हैं। आज ४९ लाख की आबादी पूरी रात जागेगी। खुशियोँ मनाएगी। 14 जुलाई 2019 को रोम-रोम रोमांचित कर देने वाले फाइनल का घाव इतना गहरा था की पूरी टीम और देश कई दिनों तक उसके शोक से बाहर ही नहीं निकली। अब उस घाव के भरने का समय आ गया। आँखें आँसुओं से भरी होंगी। एक दूसरे से लिपट रहे होंगे।
केन की टीम ने वो कर दिखाया जो उनके महानतम खिलाड़िओं ने भी नहीं कर पाया।
न्यूजीलैंड टीम मैच जीतने की सच्ची हक़दार थी। क्योंकि शमी-ईशान की बोलिंग के अलावा भारत कहीं भी नहीं नज़र आया। फील्डिंग, बोलिंग और पारी के अंत में बैटिंग। सब जगह न्यूजीलैंड।
न्यूजीलैंड टीम को अच्छे खेल के लिए बधाई।
पहले वर्ल्ड कप की बधाई।
पहले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) की बधाई।
Comments
Post a Comment