IPL 2021: RR Vs PBKS - मयंक-राहुल पर भारी पड़ा Tyagi का अंतिम ओवर।
मानसिक स्वास्थ्य! गंभीर विषय!
पिछले कुछ समय से यह एक गंभीर मुद्दा बना हुआ है। क्रिकेट खिलाड़ियों में इस समय चर्चा का विषय बना हुआ है। पिछले 2 सप्ताहों में खेल जगत से ऐसी दो बड़ी खबर आयी जो मानसिक स्वास्थ्य को महत्त्व देने के लिए मजबूर करते हैं। पहला टोक्यो ओलिंपिक (Tokyo Olympics) से सिमोन बाइल (Simone Biles) और क्रिकेट से इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स(Ben Stokes)।
![]() |
| क्रिकेटर से लेकर अन्य सभी खेलों के खिलाड़ियों को तनाव से बाहर निकलना सीखना होगा। धोनी उनके लिए अच्छा उदहारण हैं। |
Ben Stokes ने मानसिक तौर पर स्वस्थ होने के लिए अनिश्चित काल के लिए क्रिकेट से ब्रेक लिया है। बेन स्टोक्स ने क्यों लिया क्रिकेट से ब्रेक?
इस विषय पर भारत के पूर्व क्रिकेटर मनिन्दर सिंह(Maninder Singh) ने क्रिकेटरों के मानसिक स्वास्थ्य पर अपनी राय दी है। उन्होंने भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को मानसिक रूप से सबसे मजबूत बताया। उन्होंने बताया की जिस प्रकार धोनी दबाव को सँभालते हैं वो हर किसी के लिए आसान नहीं है।
देश के लिए 35 टेस्ट खेलने वाले मनिंदर ने एक TV न्यूज़ चैनल को दिए इंटरव्यू में इस बात का जिक्र किया। TV एंकर ने उनसे सवाल किया,
धोनी का स्वभाव है मीडिया से दूर रहना
इस पर मनिंदर ने बताया की MS Dhoni हमेशा मीडिया और अन्य चीज़ों से दूर रहे हैं। यह उनका वास्तविक स्वभाव है। मनिंदर के अनुसार हर कोई धोनी नहीं हो सकता। उन्होंने कहा,
इसे आगे बढ़ाते हुए मनिंदर बोले,
बहुत से लोग इनकार मोड में हैं।
56 वर्षीय सिंह बोलते हैं की बहुत से लोग इंकार मोड में होते हैं। वो मानते नहीं की उन्हें इस तरह की समस्या हो सकती है। आगे मनिंदर कहते हैं,
सूची में पहले ही बहुत से क्रिकेटर नाम जुड़ चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल(Glen Maxwell) भी अभी ब्रेक पर हैं, इंग्लैंड की सारा टेलर (Sarah Taylor) ने इन समस्यों के कारण सन्यास तक ले लिया। भारतीय कप्तान विराट कोहली(Virat Kohli) और ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ(Steve Smith) भी अपनी समस्यों के बारे में बात करते हुए पाए गए।
समस्या गंभीर है इसलिए चर्चा होनी आवश्यक है और सभी क्रिकेट बोर्ड और अन्य खेलों की संस्थाओं को भी इनसे निपटने का प्रयास करना चाहिए।
right
ReplyDelete