IPL 2021: RR Vs PBKS - मयंक-राहुल पर भारी पड़ा Tyagi का अंतिम ओवर।

Image
#Match 32 IPL 2021 के मैच में राजस्थान रॉयल्स(RR) ने पंजाब किंग्स(PBKS) पर 2 रनों की शानदार जीत की। इस जीत के साथ RR पॉइंट्स टेबल में पाँचवें स्थान पर आ गया। टॉस जीतकर राजस्थान ने यशस्वी जायसवाल, महिपाल के गदर मचाने वाले खेल से 185 रन बनाये। जवाब में पंजाब की टीम 183 रन ही बना सकी।  इस हाई स्कोरिंग मैच में बल्लेबाजों ने जम कर गेंदबाजों को कूटा। पर गेंदबाज भी कम नहीं। पहले मोहम्मद शमी और अर्शदीप ने तो दूसरी पारी में कार्तिक त्यागी ने  विकेट लिए और मैच में बल्लेबाजों के दबदबे पर अंकुश लगाया। त्यागी ने आईपीएल इतिहास में दूसरी बार अंतिम ओवर में 4 रन डिफेंड किया। # लुइस और यशस्वी धुआँधार शुरुवात अक्सर RR के ओपनर अच्छी शुरवात नहीं कर पाते परन्तु आज अलग दिन था और अलग ओपनर। राजस्थान की तरफ से अपना पहला मैच खेलने वाले एवन लूइस(Evin Lewis) ने आते ही अपने हाथ खोलने शुरू कर दिए। ताबड़तोड़ 21 गेंदों में 7 चौके और 1 छक्के लगाकर 36 रन बना डाले। यशस्वी जायसवाल(Yashasvi Jaiswal) के साथ 54 रन की साझेदारी कर डाली।  इनको देख यशस्वी ने भी बल्ला भांजना शुरू कर दिया। देखते-ही-देखते 36 गेंदों में ...

इत्ता सारा पैसा मिलेगा टीम इंडिया को!

अगर जीत गए तो! पर ये वनडे (ODI) विश्वकप से कम है।  


चित्र साभार: https://icc-cricket.com/

हर टूर्नामेंट की एक प्राइज मनी होती है ये तो आपको पता ही है। अपने गली, स्कूल या मोहल्ले क्रिकेट टूर्नामेंट की भी होती थी। ऐसे ही ICC अपने हर बड़े आयोजन जैसे एकदिवसीय विश्वकप, २०-२० विश्वकप की एक प्राइज मनी रखती है। टेस्ट का विश्वकप यानी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का पहली बार आयोजन हो रहा है तो ICC ने विजेता टीम के लिए प्राइज मनी की घोषणा कर दी है।

अब गेस करो कितना?

1.6 मिलियन यूएस डॉलर हिंदी में बोले तो पूरे 11 करोड़ 73 लाख।

मतलब 18 जून को सॉउथम्पटन में शुरू होने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) को अगर भारतीय टीम जीतेगी उसे मिलेंगे पूरे 11 करोड़ 73 लाख।

किसे मिलेगा पैसा?
खेल है, जो भी जीता वही ले जायेगा चाहे विराट हो या विलियमसन। हम तो कोहली को मना रहे हैं कि जीत जाये। मतलब BCCI या NZC (New Zealand Cricket) के खाते में। 

हारने वाली टीम और बाकि टेस्ट टीम को कुछ मिलेगा?
हारने वाली टीम मायूस होकर जा घर वापसी करेगी पर उसके जेब भरे रहेंगे। मतलब उनको मिलेंगे ८ लाख यूएस डॉलर मतलब 6 करोड़ रूपये।
अब बाकि टेस्ट टीम जो इस पूरे टूर्नामेंट में तीसरे, चौथे और पाँचवे स्थान पर रहे हैं उनको क्रमशः 450,000 यूएस डॉलर, 350,000 यूएस डॉलर और 200,000 यूएस डॉलर मिलेंगे। उसके बाद सभी टीमों को 100 000 यूएस डॉलर दिए जायेंगे। मतलब सब खुश।
और एक बात ये इनामी राशि प्लेयर्स या टीम को नहीं दिए जाते ये उनसे संबधित क्रिकेट बोर्ड को दिए जाते हैं। अब बोर्ड अपने प्लेयर्स को कितना-कितना बाँटेगा उनके नियम के अनुसार वितरित करते हैं।

बोर्ड कैसे बांटेगी इतनी बड़ी रकम?
तो इसका जवाब सम्बंधित क्रिकेट बोर्ड के नियम तय करते हैं। जैसे हम BCCI यानि भारतीय क्रिकेट कण्ट्रोल बोर्ड की बात करेंगे। अब जैसे अपनी भारतीय टीम WTC जीत जाती है तब ICC पहले पूरा पैसा BCCI को दे देगी।

अब बोर्ड उस विजयी राशि का कुछ भाग (कभी-कभी पूरा भाग) अपने टीम स्टाफ और खिलाड़ियों में बाँट देगी। खिलाड़िओं को कितना दिया जाता है उसे खुलकर नहीं बताया जाता। हाँ पर राशि का बँटवारा समान किया जाता है। किसी को कम या ज्यादा नहीं।

बोनस?
अब ये BCCI पर निर्भर करता है। जब-जब टीम इंडिया ने ICC इवेंट्स में अपना परचम फहराया है तब-तब बोर्ड ने अपना खजाना खोला है। ये राशि ICC की तरफ से दी गई राशि से अलग रहती है। पूरी टीम को पैसे दिए जाएंगे चाहे वो प्लेइंग ११ में हो या नहीं। मतलब जितने लोग गए हैं उन सभी को।जैसे-

#२००३ में फाइनल हारने के बावजूद जबरदस्त प्रदर्शन के लिए टीम मेंबर्स को २-२ करोड़ का इनाम दिया गया था।
#२००७ टी २० वर्ल्ड कप, टीम को १२ करोड़ ४० लाख का इनाम मिला था। १ करोड़ तो युवराज सिंह को अकेले अलग से दिया गया था ६ छक्कों के लिए।
#२०११ में भारतीय टीम को २-२ करोड़ इनाम दिया गया था और स्पोर्ट स्टाफ को १-१ करोड़।

इस बार BCCI क्या देगी?
अब तक तो कोई आधिकारिक घोषणा हुई नहीं है। बस अपनी टीम इंडिया को जीतने के जरुरत है उसके बाद देखना कित्ता देती है अपनी BCCI!

छप्पर फाड़ के !

Comments