IPL 2021: RR Vs PBKS - मयंक-राहुल पर भारी पड़ा Tyagi का अंतिम ओवर।

Image
#Match 32 IPL 2021 के मैच में राजस्थान रॉयल्स(RR) ने पंजाब किंग्स(PBKS) पर 2 रनों की शानदार जीत की। इस जीत के साथ RR पॉइंट्स टेबल में पाँचवें स्थान पर आ गया। टॉस जीतकर राजस्थान ने यशस्वी जायसवाल, महिपाल के गदर मचाने वाले खेल से 185 रन बनाये। जवाब में पंजाब की टीम 183 रन ही बना सकी।  इस हाई स्कोरिंग मैच में बल्लेबाजों ने जम कर गेंदबाजों को कूटा। पर गेंदबाज भी कम नहीं। पहले मोहम्मद शमी और अर्शदीप ने तो दूसरी पारी में कार्तिक त्यागी ने  विकेट लिए और मैच में बल्लेबाजों के दबदबे पर अंकुश लगाया। त्यागी ने आईपीएल इतिहास में दूसरी बार अंतिम ओवर में 4 रन डिफेंड किया। # लुइस और यशस्वी धुआँधार शुरुवात अक्सर RR के ओपनर अच्छी शुरवात नहीं कर पाते परन्तु आज अलग दिन था और अलग ओपनर। राजस्थान की तरफ से अपना पहला मैच खेलने वाले एवन लूइस(Evin Lewis) ने आते ही अपने हाथ खोलने शुरू कर दिए। ताबड़तोड़ 21 गेंदों में 7 चौके और 1 छक्के लगाकर 36 रन बना डाले। यशस्वी जायसवाल(Yashasvi Jaiswal) के साथ 54 रन की साझेदारी कर डाली।  इनको देख यशस्वी ने भी बल्ला भांजना शुरू कर दिया। देखते-ही-देखते 36 गेंदों में ...

WTC Final का Day 1 रद्द, अब टेस्ट का क्या होगा?

मैंने तो पहले ही कहा था कि मत करो इंग्लैंड में फाइनल टेस्ट मैच।

चित्र साभार: https://www.facebook.com/IndianCricketTeam/

18 जून 2021. विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का फाइनल मैच। सॉउथम्पटन के रोस बाउल स्टेडियम में।

कोरोना महामारी के बाद सबसे बड़े टूर्नामेंट के फाइनल मैच का इंतज़ार सभी क्रिकेट प्रेमी कर रहे थे। पर लगता है की फैंस को और इंतज़ार करना पड़ेगा। क्योंकि फाइनल टेस्ट का पहला दिन बारिश और गीली आउटफील्ड के कारण रद्द करना पड़ा। कभी थोड़ी देर के लिए बारिश रूकती तो एक आशा जगती थी की अब टॉस हो जायेगा पर अगले ही क्षण फिर जोरदार बारिश।

फैंस निराश थे और उन्होंने ट्विटर पर ICC के खिलाफ मोर्चा खोल दिया कि जब इंग्लैंड के मौसम  के बारे में पता था तब वहां फाइनल मैच क्यों रखा गया? फैंस को 2019 के सेमीफइनल मैच की याद आ गई।

अब क्या होगा ?
टेस्ट मैच का एक दिन रद्द हो गया अब बचे 4 दिन। तो घबराएं नहीं। ICC ने ऐसी ही परिस्थितयों के लिए रिज़र्व डे का प्रावधान रखा है। अगर 4 दिन में मैच पूरा हो जाता है तो ठीक है यदि नहीं तो, ICC ने 23 जून को रिज़र्व डे रखा है।

रिज़र्व डे का मतलब है कि पाँचो दिन के खेल के समय की क्षतिपूर्ति करना। मतलब अगर पाँचो दिन वर्षा के कारण मैच बाधित होता रहता है तो छठवें दिन उसकी पूर्ति की जाएगी।

आगे का मौसम कैसा है?
खराब। फैंस की चिंता बढ़ाने वाला। बुधवार तक तो अच्छी धूप थी परन्तु गुरूवार जो बारिश शुरु हुई वो शुक्रवार को भी नहीं रुकी। जिसके कारण पहले दिन टॉस भी नहीं हो सका। बीच-बीच में इंद्र देवता रेस्ट ले लेते थे। पर जल वर्षा उन्होंने दिन भर जारी रखा।

मौसम विभाग के अनुसार बाकि पाँचो दिन बारिश होने का अनुमान है। 19, 20 को ज्यादा बारिश और 21 को हल्की बूँदाबाँदी होगी।

ऐसा हुआ तो मैच का क्या होगा?
अगर पाँचो दिन का खेल वर्षा से बाधित रहता है तो रिज़र्व डे पर फैसला मैच अधिकारिओं द्वारा पाँचवें दिन ही लिया जायेगा। रिज़र्व डे 83 ओवर्स का होगा। जरुरत होने पर समय एक घंटे का बढ़ाया जायेगा।

अगर दोनों कप्तानों को लगता है कि रिज़र्व डे पर भी फैसला नहीं पायेगा तो 5वें दिन ही आपसी सहमति से मैच ड्रा का फैसला लिया जा सकता है।

ट्रॉफी किसके पास जाएगी?
जीतने वाले के पास। पर अगर मैच ड्रा होता है तो दोनों को संयुक्त विजेता घोषित किया जायेगा। जैसा 2002 ICC चैंपियंस ट्रॉफी में भारत और श्रीलंका को संयुक्त विजेता घोषित किया था।

सभी क्रिकेट प्रेमी चाहते हैं कि मैच पूरा हो और कोई न कोई विजेता घोषित हो।

अब भाई, जब इंद्रदेव मेहरबान तो मौसम पहलवान.

Comments