IPL 2021: RR Vs PBKS - मयंक-राहुल पर भारी पड़ा Tyagi का अंतिम ओवर।

Image
#Match 32 IPL 2021 के मैच में राजस्थान रॉयल्स(RR) ने पंजाब किंग्स(PBKS) पर 2 रनों की शानदार जीत की। इस जीत के साथ RR पॉइंट्स टेबल में पाँचवें स्थान पर आ गया। टॉस जीतकर राजस्थान ने यशस्वी जायसवाल, महिपाल के गदर मचाने वाले खेल से 185 रन बनाये। जवाब में पंजाब की टीम 183 रन ही बना सकी।  इस हाई स्कोरिंग मैच में बल्लेबाजों ने जम कर गेंदबाजों को कूटा। पर गेंदबाज भी कम नहीं। पहले मोहम्मद शमी और अर्शदीप ने तो दूसरी पारी में कार्तिक त्यागी ने  विकेट लिए और मैच में बल्लेबाजों के दबदबे पर अंकुश लगाया। त्यागी ने आईपीएल इतिहास में दूसरी बार अंतिम ओवर में 4 रन डिफेंड किया। # लुइस और यशस्वी धुआँधार शुरुवात अक्सर RR के ओपनर अच्छी शुरवात नहीं कर पाते परन्तु आज अलग दिन था और अलग ओपनर। राजस्थान की तरफ से अपना पहला मैच खेलने वाले एवन लूइस(Evin Lewis) ने आते ही अपने हाथ खोलने शुरू कर दिए। ताबड़तोड़ 21 गेंदों में 7 चौके और 1 छक्के लगाकर 36 रन बना डाले। यशस्वी जायसवाल(Yashasvi Jaiswal) के साथ 54 रन की साझेदारी कर डाली।  इनको देख यशस्वी ने भी बल्ला भांजना शुरू कर दिया। देखते-ही-देखते 36 गेंदों में ...

India-Pakistan in same group - T20I World Cup में भारत और पाकिस्तान का महा मुकाबला!

हो गई पाकिस्तान की एंट्री!

चित्र साभार: www.dnaindia.com/cricket 

T20I वर्ल्ड कप (2021) में इस बार महामुकाबले के लिए तैयार हो जाईये। क्योंकि ICC ने विश्व कप के दो ग्रुप में से भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा है। तो आप सभी तैयार रहिये बाबर और विराट की लड़ाई का गवाह बनाने के लिए। 

विश्व कप का स्थान और ग्राउंड

अभी कुछ हफ्ते पहले भारत में होने वाला विश्व कप कोरोना(Covid-19 Pandemic) के कारण ओमान और संयुक्त अरब अमीरात(UAE) स्थान्तरित(Shift) किया गया।

यह टूर्नामेंट 17 अक्टूबर से 14 नवंबर के बीच खेला जायेगा।

इस पूरे विश्व कप का मेजबान भारत ही है। ये सभी मैच दुबई इंटरनैशनल क्रिकेट स्टेडियम(Dubai International Stadium), शेख जायद स्टेडियम(Sheikh Zayed Cricket Stadium), शारजाह स्टेडियम(Sharjah Cricket Stadium) और ओमान क्रिकेट अकादमी ग्राउंड(Oman Cricket Academy Ground) पर होगा।
सभी मुकाबले आने दिनों में घोषित कर दिये जायेंगे। 

क्वालीफायर मैच

टूर्नामेंट के पहले दौर में क्वालीफायर मैच होंगे। जिसमें 8 टीमें भाग लेंगी। 

ग्रुप A: श्रीलंका, आयरलैंड, नीदरलैंड और नामीबिया 

ग्रुप B: बांग्लादेश, स्कॉटलैंड, ओमान, पापुआ न्यू गिनी

क्वालीफायर मैच ओमान और और यूएई में  खेला जायेगा। इनमें से ४ टीमें सुपर  क्वालीफायर में पहुंचेंगी। जहाँ ८ क्वालीफायर मैच होंगें।

अधिकारिओं का क्या कहना है ?

आईसीसी के चीफ ऐग्जिक्यूटिव अधिकारी जैफ एलारिडिस(Geoff Allardice) ने कहा,

"हमें ICC पुरुष T20I विश्व कप 2021 के लिए समूहों की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। समूहों द्वारा कुछ बेहतरीन मैचअप की पेशकश की गई है और जब से महामारी हमारे जीवन में आयी है ये (मैच) हमारे प्रशंसकों के लिए इस आयोजन को हमारे पहले मल्टी-टीम इवेंट के रूप में जीवंत करना शुरू कर देता है।"

उन्होंने आगे कहा,

"COVID-19 के कारण हुए व्यवधान को देखते हुए, हमने यह सुनिश्चित करने के लिए कटऑफ की तारीख का चयन किया कि हम रैंकिंग में अधिकतम क्रिकेट को शामिल करने में सक्षम थे जो समूहों को निर्धारित करते हैं। इसमें कोई संदेह नहीं है कि हम अगले तीन महीनो में अत्यधिक प्रतिस्पर्धी में क्रिकेट देख सकेंगे।"

बीसीसीआई सचिव जय शाह ने कहा,

"ग्रुप्स(समूहों) के घोषणा के साथ आईसीसी टी20 विश्व कप की उल्टी गिनती शुरू हो गई। ऐसा कुछ भी नहीं है जो दोनों समूहों को अलग करता है क्योंकि दोनों पक्ष खेल के सबसे छोटे प्रारूप में अत्यधिक प्रतिस्पर्धी हैं। T20I को आश्चयों(सरप्राइज) के लिए जाना जाता है। हमें इसके लिए तैयार रहना चाहिए।"

उन्होंने आगे कहा,

"मैं विशेष रूप से ओमान के लिए प्रसन्न हूँ। विश्व क्रिकेट में एक प्रमुख शक्ति के रूप में, BCCI ने हमेशा से ही सहयोगी राष्ट्रों को बढ़ावा देने और सहायता करने का प्रयास किया है। एशियाई क्रिकेट परिषद के अध्यक्ष के मेरी दृष्टि क्रिकेट को एशिया में दूर और गहराई तक ले जाने की है। विश्व कप की मेजबानी ओमान को विश्व मंच पर ले जाएगी। वे क्वालीफायर भी खेल रहे हैं और अगर वे सुपर १२ में जगह बनाते हैं तो बहुत अच्छा होगा।"

ग्रुप 1: इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, वेस्ट इंडीज, विजेता समूह ए, उपविजेता समूह बी

ग्रुप 2: इंडिया, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, न्यूजीलैंड, उपविजेता समूह ए, विजेता समूह बी

2016 के बाद T20I World Cup खेला जा  रहा है। 2016 में वेस्ट इंडीज ने इंग्लैंड को हराकर वर्ल्ड कप अपने नाम किया था। 

अब कुछ भी हो मैच का असली मजा तो इंडिया और पाकिस्तान का है। पर ग्रुप 1को डेथ ग्रुप भी बोला जा सकता है, क्योंकि सभी बड़ी टीमें एक ही ग्रुप में हैं। थोड़ा और सोच कर टीम का बँटवारा करते तो ये ग्रुप और रोमांचक(एक्ससिटिंग) हो सकते थे।







 


Comments