IPL 2021: RR Vs PBKS - मयंक-राहुल पर भारी पड़ा Tyagi का अंतिम ओवर।
क्या जल्दी ही हम क्रिकेट को ओलंपिक(Olympic) में देख सकते हैं ?
![]() |
| चित्र साभार: https://funbuzztime.com/bcci-unhappy-iccs-decision-add-cricket-olympics/ |
ICC पिछले कुछ समय से ओलंपिक में क्रिकेट को शामिल करने की सोच रहा था। BCCI के सचिव जय शाह भी इस बात से सहमत थे। ICC ने अपनी एक समिति का गठन भी कर लिया है जो क्रिकेट को ओलिंपिक से जोड़ने में मदद करेगा।
ICC के चेयरमैन ग्रेग बारक्ले(Greg Barclay) ने पत्रकार परिषद् में कहा,
"हम सभी इस दावेदारी के लिए एकमत हैं और हम ओलिंपिक को क्रिकेट के भविष्य के रूप में देखते हैं। हमारे वैश्विक स्तर पर एक अरब से अधिक प्रशंसक हैं और इनमें से 90% क्रिकेट को ओलंपिक में देखना चाहते हैं।
अपनी बात को बढ़ाते हुए ग्रेग ने कहा,"
कौन-कौन है कमेटी में?
# इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड(ECB) के अध्यक्ष इयान वॉटमोर(Ian Watmore)
# ICC Olympic कार्य समूह की अगुवाई करेंगें और उनके साथ आईसीसी की स्वतंत्र निदेशक इंदिरा नूई भी होंगीं।
# जिम्बाब्वे क्रिकेट के तावेंग्वा मुकुहलानी(Tavengwa Mukuhlani)
# ICC के एसोसिएट सदस्य निदेशक और एशियाई क्रिकेट परिषद् के उपाध्यक्ष महिंदा वाल्लिपुरम(Mahinda Vallipuram)
# USA क्रिकेट के पराग मराठे(Paraag Marathe)
USA में क्रिकेट
हमने 2015 में सचिन ब्लास्टर्स बनाम वार्न वारियर्स (Sachin Blasters vs Warne Warriors) के बीच T20 सीरीज देखी थी। वहां भी क्रिकेट प्रेमी हैं। USA क्रिकेट के पराग मराठे के अनुसार क्रिकेट को ओलंपिक से जोड़ने का यह एक उपयुक्त समय है। उनके अनुसार,
"USA क्रिकेट .. क्रिकेट के ओलंपिक्स में शामिल होने की बोली लगाने में सक्षम होने के लिए उत्साहित है, इसका समय USA में क्रिकेट को बढ़ावा देने वाले हमारे प्लान के साथ बिल्कुल मिलता-जुलता है।"
पराठे आगे कहते हैं ,
"USA में पहले ही बहुत सारे उत्साही क्रिकेट प्रशंसकों और खिलाड़ियों के साथ, और एक विशाल वैश्विक दर्शक और दुनिया भर में खेल के लिए अनुसरण करने वाले हैं और हम मानते हैं कि LA 2028 ओलंपिक खेलों में क्रिकेट का जुड़ना एक अच्छा वैल्यू एडिशन होगा और हमें अपना लक्ष्य हासिल करने में मदद करेगा। इस देश में क्रिकेट को मुख्यधारा के खेल के रूप में स्थापित करने की दृष्टि में।"
ICC चेयरमैन ने हाल में संपन्न हुए Tokyo 2020 ओलंपिक के आयोजकों को बधाई दी।
उन्होंने कहा,
उन्होंने आगे कहा,
क्या यह पहली बार है ?
नहीं। आज से 121 साल पहले, वर्ष 1900 में भी क्रिकेट को ओलंपिक में शामिल किया गया था। उस समय 4 टीमें खेलीं थीं। नीदरलैंड्स, बेल्जियम, ब्रिटेन और फ़्रांस।
(सोचिये उस समय ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड नियमित रूप से क्रिकेट खेलते थे परन्तु ,उनकी टीमें शामिल नहीं हुई। )
मुकाबले शुरू होने के पहले बेल्जियम और नीदरलैंड्स ने खेलने से इंकार कर दिया। उसके बाद सिर्फ एक मैच ही हुआ और दो दिन के खेल में फ्रांस और ब्रिटेन ने खेल खेला और ब्रिटेन ने उस मैच को जीता।
अब अगर ICC के प्रयास सफल हो जाते हैं तब हम 128 वर्षों के बाद क्रिकेट को ओलंपिक में देख सकेंगे।
India layega gold.
ReplyDelete